एक्सप्लोरर

वृंदावन में श्रद्धालुओं ने खेली जमकर होली, राधावल्लभ मंदिर से निकला राधा कृष्ण का डोला

Uttar Pradesh News: ब्रज के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव की धूम चारों ओर नजर आ रही है. ब्रज की गलियों में रंग अबीर गुलाल उड़ रहा है. करीब 12 लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रज में होली खेलने पहुंचे है. 

Braj Holi: ब्रज के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव की धूम चारों ओर नजर आ रही है. ब्रज की गलियों में रंग अबीर गुलाल उड़ रहा है. राधा कृष्ण के स्वरूप श्रद्धालु होली खेल रहे हैं और रंगोत्सव पर गुलाल उड़ा रहे हैं. जिससे ब्रज से रंगीन तस्वीरें सामने आ रही है. ब्रज में श्रद्धालु एक दूसरे पर जमकर रंग उड़ा रहे हैं. 

ब्रज की होली की धूम इस कदर नजर आ रही है कि लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजभूमि पर पहुंच रहे हैं. ब्रज क्षेत्र में जगह-जगह प्रसिद्ध और पारंपरिक होली का आयोजन किया जा रहा है. 10 मार्च सोमवार रंगभरी एकादशी के अवसर पर वृंदावन में पारंपरिक होली का आयोजन किया गया.

फूलों से सजे रथ पर भगवान के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
एकादशी से ब्रज में गीली होली शुरू हो जाती है, यानी के पानी के रंगों की होली शुरू होती है. रंगभरी एकादशी के अवसर पर वृंदावन के राधावल्लभ मंदिर से राधा कृष्ण का डोला निकाला जाता है. फूलों से सजे रथ पर सवार राधा कृष्ण के स्वरूप वृंदावन की गलियों में निकला तो श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई. 

इस दौरान भगवान के स्वरूप भक्तों के साथ होली खेलते नजर आए. ब्रज की होली के रंग ही अलग नजर आते हैं और श्रद्धालु भी ब्रज के रंग में रंगे हुए हैं. सोमवार को रंगभरी एकादशी के अवसर पर सुबह से ही वृंदावन की 5 कोस की परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालुओं पहुंचे. श्रद्धालु लड्डू गोपाल को हाथों में लिए वृदांवन की परिक्रमा कर रहे हैं. 

12 लाख श्रद्धालु ब्रज में मौजूद
रंगभरी एकादशी के अवसर पर ब्रज में गीले रंगों की होली खेली गई. माना जाता है कि गीले रंगों की होली वृदांवन से शुरू हो जाती है. वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी लाल से होली खेलने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचें. अनुमान जताया जा रहा है कि करीब 12 लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रज में होली खेलने पहुंचे है. 

वृदांवन बिहारी लाल से होली खेल रहे श्रद्धालु जमकर रंग उलाल उड़ा रहा है. वृदांवन की गलियों में रंग और गुलाल उड़ता हुआ नजर रहा है और भक्त ब्रज के रंग में रंगे हुए हैं. रंगभरी एकादशी के अवसर पर वृंदावन में पारंपरिक होली का आयोजन किया गया. जब राधा कृष्ण के स्वरूप फूलों से सजे धजे बग्गी पर सवार होकर वृंदावन की गलियों में निकले तो श्रद्धालु उमड़ आए.

देश दुनिया से होली खेलने ब्रज पहुंचे रहे श्रद्धालु
इस दौरान भक्तों ने भगवान के साथ जमकर होली खेली. रथ पर सवार भगवान के स्वरूप गुलाल उड़ा रहे थे और यह दृश्य बेहद ही श्रद्धभरा था. एक ओर ब्रज की होली के रंग और दूसरी ओर भगवान के स्वरूप श्रद्धालुओं के बीच में जिसमें नजारा ही अलग था. होली के यह रंग केवल ब्रज में ही देखने को मिलते हैं और यही कारण है कि देश और दुनिया के श्रद्धालु सालभर ब्रज की होली का इंतजार करते हैं. 

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में मुस्लिमों ने दिखाया बड़ा दिल, होली के दिन बदला नमाज अदा करने का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: गैरसैंण में विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी
गैरसैंण में विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस
योगी सरकार की ODOP योजना ने बदला महिलाओं का भाग्य, 10 लाख के कर्ज से शुरू किया स्मार्ट लॉक बिजनेस

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget