एक्सप्लोरर

लखनऊ: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

50 हजार के इनामी बदमाश शमीम हसन को एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के पास से 9 एमएम पिस्टल की पिस्टल, कारतूस, स्कूटी व मोबाइल फोन बरामद हुए है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने शनिवार को राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र से इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) अमिताभ यश ने बताया कि कुख्यात बदमाश मोहम्मद शमीम हसन को राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

अमिताभ यश ने बताया कि बदमाश मोहम्मद शमीम हसन किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए लखनऊ आ रहा था। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम नटकुर पुलिया के पास पहुंची। थोड़ी देर बाद एक शख्स स्कूटी से आकर वहां रुका। मुखबिर ने बताया कि स्कूटी से आया व्यक्ति ही मोहम्मद शमीम हसन है।

लखनऊ: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने स्कूटी से आ रहे व्यक्ति को घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान खुद को घिरा हुआ देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश की फायरिंग का जवाब देते हुए पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद घायल बदमाश को सीएचसी, सरोजनीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आशियाना स्थित लोकबन्धु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

लखनऊ: एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोहम्मद शमीम हसन के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाश ने बताया कि वह वर्ष 2004 से आपराधिक वारदातों को अंजाम देता आ रहा है। उन्होंने बताया कि बदमाश शमीम हसन कानपुर में चमनगंज क्षेत्र के सईदाबाद का निवासी है। उसके पास से एक नौ एमएम पिस्टल, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस समेत अन्य सामना बरामद किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी के बीच HAL को मिला नया CMD, सामने होंगी ये चुनौतियां
तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी के बीच HAL को मिला नया CMD, सामने होंगी ये चुनौतियां
बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोका योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला, जमकर हुई बहस
बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोका योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला, जमकर हुई बहस
Mardaani 3 Box Office Day 1 LIVE: 'बॉर्डर 2' के तूफान में भी अच्छा कमा रही है 'मर्दानी 3', जानें शाम पांच बजे तक का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' के तूफान में भी अच्छा कमा रही है 'मर्दानी 3', जानें फर्स्ट डे का कलेक्शन
'सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज', शशि थरूर ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?
'सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज', थरूर ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sadhvi Prem Baisa Death: साध्वी की मौत, आत्महत्या या साजिश? Instagram Post का राज चौंका देगा | ABP
Bollywood News: बदलता बॉलीवुड और गोविंदा की दूरी, क्या यही है करियर ठहराव की वजह?
Tum se Tum Tak: 😲Anu को हो रही है तकलीफ, क्या mummy-papa समझ पाएंगे उसका दर्द ? #sbs (30.01.2026)
Sadhvi Prem Baisa Death: Congress ने Rajasthan सरकार पर उठाए सवाल और कड़ी जांच की मांग की
India-US Trade Deal 2026? | 50% Tariff Shock के बाद Economic Survey का बड़ा Signal | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी के बीच HAL को मिला नया CMD, सामने होंगी ये चुनौतियां
तेजस फाइटर जेट की डिलीवरी में देरी के बीच HAL को मिला नया CMD, सामने होंगी ये चुनौतियां
बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोका योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला, जमकर हुई बहस
बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने रोका योगी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला, जमकर हुई बहस
Mardaani 3 Box Office Day 1 LIVE: 'बॉर्डर 2' के तूफान में भी अच्छा कमा रही है 'मर्दानी 3', जानें शाम पांच बजे तक का कलेक्शन
'बॉर्डर 2' के तूफान में भी अच्छा कमा रही है 'मर्दानी 3', जानें फर्स्ट डे का कलेक्शन
'सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज', शशि थरूर ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?
'सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर आवाज', थरूर ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा?
कुवैत से आ रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली धमकी
कुवैत से आ रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली धमकी
देश में कितनी हैं सेंट्रल यूनिवर्सिटी, इनमें कितने हैं दलित-आदिवासी और ओबीसी कुलपति?
देश में कितनी हैं सेंट्रल यूनिवर्सिटी, इनमें कितने हैं दलित-आदिवासी और ओबीसी कुलपति?
कितनी खतरनाक है सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न बीमारी, जिससे छिन सकती है इमरान खान की आंखों की रोशनी
कितनी खतरनाक है सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न बीमारी, जिससे छिन सकती है इमरान खान की आंखों की रोशनी
गलत बिजली बिल आ जाए तो कहां करें शिकायत, जानें आसान तरीका
गलत बिजली बिल आ जाए तो कहां करें शिकायत, जानें आसान तरीका
Embed widget