एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में बर्फीली हवाओं का कहर जारी, मेरठ-मुजफ्फरनगर में कोल्ड डे अलर्ट, लखनऊ तक छाया कोहरा

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर की वजह से जबरदस्त ठंड पड़ रही हैं. मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम कम होने को नाम नहीं ले रहा है. कोहरे और ठंड की मार के बीच बर्फीली हवाओं ने लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में ठंडे से भी अत्यधिक ठंडा दिन रहने का अनुमान जताया गया है. पिछले 24  घंटों में मेरठ और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई हैं, राज्य में कई जगहों पर घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं आज भी कई जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट है और पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना हुई है. फ़िलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. 19 जनवरी तक राज्य में कोहरा परेशान कर सकता है. 

कोहरा, कोल्ड डे और शीतलहर का ट्रिपल अटैक
यूपी में आज भी सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, रामपुर में घने कोहरे के साथ शीत दिवस और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बुलंदशहर, अलीगढ़, कांशीराम नगर, बदायूं, एटा, फ़र्रुख़ाबाद, कन्नौज, हरदोई, रामपुर और लखीमपुर खीरी में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

इन इलाक़ों में कोहरे का यलो अलर्ट
प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में आज कोहरा देखने को मिलेगा, मौसम विभाग ने मथुरा, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झाँसी, महोबा, हमीरपुर, कानपुर देहात, बांदा, फ़तेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, वाराणसी और चंदौली में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के मुताबिक़ यूपी में इन दिनों न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस से 3.6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, राजधानी लखनऊ में आज 7.4 न्यूनतम तापमान रहा तो वहीं मेरठ और मुज़फ़्फ़रनगर में सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान 3.6 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा  नजीबाबाद में 4.5, मुरादाबाद में 5.4, आगरा में 7.2, फतेहगढ़ में 4.0 और चुर्क में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Lok Sabha Election: चुनाव दर चुनाव घटता जा रहा बसपा का वोट, सपा के साथ गठबंधन से मिले थे अच्छे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण का दबाव, अपहरण की कोशिश करते आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
अमेठी में नाबालिग से रेप और धर्मांतरण का दबाव, अपहरण की कोशिश करते आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
Uttarakhand News: केदार-बदरी में स्थायी ATC नहीं, 13 मौतों के बाद भी 'जुगाड़' के भरोसे चारधाम यात्रा
केदार-बदरी में स्थायी ATC नहीं, 13 मौतों के बाद भी 'जुगाड़' के भरोसे चारधाम यात्रा
Muzaffarnagar: ईदी को लेकर हुआ विवाद, पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर शख्स ने खुद भी लगाई फांसी, चारों की मौत
मुजफ्फरनगर: ईदी को लेकर हुआ विवाद, पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर शख्स ने खुद भी लगाई फांसी, चारों की मौत
हापुड़ में इंसानियत शर्मसार, 7 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में फ्रीजर में बंद किया, हालत बिगड़ी
हापुड़ में इंसानियत शर्मसार, 7 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में फ्रीजर में बंद किया, हालत बिगड़ी

वीडियोज

Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar
Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
‘अमेरिका से खरीदो तेल या फिर लड़ाई लड़ना सीखो’, ईरान वॉर में साथ न देने वाले देशों पर ट्रंप का बड़ा तंज
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
MLA अभय सिंह को 19 साल बाद राहत, लखनऊ डबल मर्डर केस में कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरी
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
'द केरला स्टोरी 2' ने 32वें दिन किया इतना कलेक्शन, 'मर्दानी 3' से सिर्फ इतना पीछे
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
Nose bleeding causes: गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
Embed widget