एक्सप्लोरर

विशेष: देवदास में 'चंद्रमुखी' के रोल के लिए मिले फिल्मफेयर अवार्ड को वैजयन्ती माला ने क्यों लौटा दिया था

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा व जिन्होंने 60 के दशक में भी हीरो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, उस हसीन सुपरस्टार का नाम है वैजयन्ती माला

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी अदाकारा व जिन्होंने 60 के दशक में भी हीरो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, उस हसीन सुपरस्टार का नाम है वैजयन्ती माला. ये वो दौर था जब फिल्मों में एक्ट्रेस सिर्फ गानों के लिए या भी हल्के-फुल्के सीन के लिए होती थीं, लेकिन वैजयन्ती माला अपनी हर फिल्म में हीरो पर भारी पड़ जाती थीं. जब वो फिल्म के सेट पर आती थीं तो ऐसा बोलबाला होता था जैसा किसी हीरो का होता था. वैजयन्ती माला दक्षिण से ताल्लुख रखती थीं, आत्म विश्वास और शक्ति वैजयन्ती माला की आंखों में साफ दिखाती देती थी.

vyjanti

वैजयन्ती माला की मां तमिल फिल्मों की जानी-मानी स्टार थीं, उनकी मां और उनकी उम्र में सिर्फ 16 साल का ही फर्क था इसी वजह से वैजयन्ती माला अपनी मां को उनके नाम से ही बुलाया करती थीं. जब वैजयन्ती माला ने अपनी पहली तमिल फिल्म साइन की तो उनकी नानी खुश नहीं थीं क्योंकि उन्हें लग रहा था कि फिल्मों की वजह से वैजयन्ती की पढ़ाई अधूरी रह जाएगी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. वैजयन्ती माला की आंखों में फिल्मी दुनिया पर राज करने की चाहत साफ नजर आती थी. महज़ 14 साल की उम्र में साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस बन चुकी थीं. उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम था ‘वज़काय’ जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, जिसके बाद इस फिल्म का हिंदीं रीमेक साल1951 में ‘बहार’ के नाम से बनाया गया. फिर क्या था, उन्होंने लगभग 20 साल तक बॉलीवुड पर राज किया. वैजयन्ती माला ने अपने समय में हर बड़े कलाकार के साथ काम किया और खुद को साबित किया कि वो किसी से कम नहीं है. उनका सेमी क्लासिकल डांस हर किसी को उनका दीवाना कर रहा था. फिल्म ‘नागिन’ में ‘तन डोले मेरा मन डोले’ पर उनके डांस ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया था. फिर साल 1955 में वैजयन्ती माला की 5 फिल्में रिलीज हुई और सभी की सभी फ्लॉप साबित हुई जिसके बाद लगने लगा कि शायद अब उनका करियर खत्म हो गया है, लेकिन वैजयन्ती कहां हार मानने वालों में से थीं.

devdas

दिलीप कुमार की ‘देवदास’ ने जैसे एक बार फिर वैजयन्ती माला का डंका बॉलीवुड में बजा दिया. फिल्म देवदास में ‘चंद्रमुखी’ का किरदार पहले नूतन, मीना कुमारी, सुरइया,वीना राय जैसी टॉप एक्ट्रेस ने करने से इंकार कर दिया था, फिल्म को पूरा करने का प्रेशर लगातार बढ़ रहा था क्योंकि फिल्मकार, डिस्टब्यूटर से फिल्म को बनाने का वादा भी कर चुके थे, इसीलिए डायरेक्टर विमल रॉय ने फिल्म में ‘चंद्रमुखी’ के किरदार के लिए कम उम्र होने के बाद वैजयन्ती माला को कास्ट किया और बन गईं बॉलीवुड की पहली ‘चंद्रमुखी’. इस फिल्म के लिए वैजयन्ती माला को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, लेकिन उन्होंने ये कहकर अवॉर्ड लेने से इंकार कर दिया कि वो फिल्म में सपोर्टिंग एक्ट्रेस नहीं थीं. ’मेरा रोल फिल्म में सुचित्रा सेन के बराबर था.’

dilip

फिल्म नया दौर से वैजयन्ती माला के करियर ने नई ऊंचाइयों को छुआ, इस फिल्म में पहले मधुबाला को कास्ट किया गया था लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से वो इसकी शूटिंग के लिए बाहर नहीं जा पा रही थीं, जिसके बाद फिल्म में वैजयन्ती माला को दिलीप कुमार के साथ एक बार फिर काम करने का मौका मिला. फिल्म साल 1957 की दूसरी सबसे बड़ी सुपरहिट साबित हुए, उस वक्त इस फिल्म ने 5 करोड़ 40 लाख रुपये कमाए थे.

वैजयन्ती माला और दिलीप कुमार की जोड़ी पर्दे पर हिट हो गई. वहीं एक बार जब दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे थे तो दिलीप कुमार के लेट शूट शेड्यूल की वजह से डायरेक्टर ने वैजयन्ती माला को अपना शेड्यूल बदलने को कहा तो उन्होंने गुस्से में आकर कह दिया कि- ‘अगर वो दिलीप कुमार हैं तो मैं भी वैजयन्ती माला हूं.’ कुछ ऐसा था वैजयन्ती माला का रुतबा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन
'मैं चाहता हूं कि CM योगी मुझे छेड़ें...', मुख्यमंत्री के मजाकिया बयानों पर बोले रवि किशन
नोएडा स्वास्थ्य विभाग में पैसे लेकर बन रही थीं झूठी मेडिकल रिपोर्ट, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज
नोएडा स्वास्थ्य विभाग में पैसे लेकर बन रही थीं झूठी मेडिकल रिपोर्ट, दो कर्मचारियों पर गिरी गाज
उत्तराखंड में LPG पर नई SOP लागू, शादी में सिर्फ दो सिलेंडर, जिलाधिकारी से लेनी होगी अनुमति
उत्तराखंड में LPG पर नई SOP लागू, शादी में सिर्फ दो सिलेंडर, जिलाधिकारी से लेनी होगी अनुमति
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा एक्शन; 7 जिलों में होगी मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी तेज
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा एक्शन; 7 जिलों में होगी मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारी तेज

वीडियोज

MG Windsor Long Term Review #mg #mgwindsor #mgwindsorev #autolive
Mercedes G450d India review: What Makes the G Wagon So Iconic? | #mercedes #autolive #gwagon
Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
LIVE: 'अगर थोड़ा समय और मिला तो होर्मुज खोल देंगे', ट्रंप ने फिर भरी हुंकार, ईरान का दावा- US के ब्लैक हॉक को मार गिराया
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
Delhi Politics: 2013 से अब तक इन नेताओं ने छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, अगला नंबर किसका?
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
तेल लेकर भारत के लिए चला था ईरान का जहाज, अब जा रहा चीन, जानें ऐसा क्यों हुआ
प्रियंका चोपड़ा के इस एक्स बॉयफ्रेंड की होगी 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री? कभी फ्लॉप का टैग मिलने पर छोड़ी थी इंडस्ट्री
प्रियंका चोपड़ा के इस Ex की होगी 'द ट्रेटर्स 2' में एंट्री? कभी फ्लॉप हो छोड़ी थी इंडस्ट्री
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
IPL में एक मैच खेलने की कितनी फीस लेते हैं विराट कोहली? रकम उड़ा देगी होश
Explained: कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी, आजम खान... साइडलाइन नेताओं की लंबी है लिस्ट
कभी पार्टी में फूंकी 'जान', अब हुए अनजान! राघव चड्ढा, संजय जोशी.. साइडलाइन नेताओं की लंबी लिस्ट
1.24 लाख रुपये... गुरुग्राम में नर्सरी के बच्चे की फीस जानकर चौंके यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
1.24 लाख रुपये... गुरुग्राम में नर्सरी के बच्चे की फीस जानकर चौंके यूजर्स, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
किताबों से शोध तक, NCERT अब ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’, स्कूल शिक्षा से हायर एजुकेशन की ओर बड़ा कदम
Embed widget