एक्सप्लोरर

Bijnor News: पति ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका, गुस्साई पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

UP News: ये मामला बिजनौर के रामखेड़ा गांव का है. पुलिस ने बताया कि रिंकू सैनी नामक शख्स अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने से रोकता था. इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था.

Bijnor Suicide News: बिजनौर जिले में स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने को लेकर पति से विवाद होने के बाद एक विवाहिता ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. स्योहारा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि रामखेड़ा गांव में रिंकू सैनी की पत्नी नीलम (25) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.

सोलंकी ने बताया कि नीलम को रील बनाने एवं इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का शौक था, जबकि उसका पति रिंकू उसे रील बनाने से मना करता था. उन्होंने कहा कि आज भी इसी बात पर पति और पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद नीलम ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. 

बलिया में भी विवाहिता ने दी जान

वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से भी एक शादीशुदा महिला के सुसाइड की खबर है. बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी से अनबन के चलते खुदकुशी कर लीय पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के नरही गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि राजेश राजभर (35) ने बगीचे में पेड़ पर फांसी लगा ली. 

खेत में काम कर रहे लोगों ने बाद में राजेश को फांसी पर लटका मृत पाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. नगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

नौ साल पहले किया था प्रेम विवाह

उन्होंने बताया कि राजेश ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसका अपनी पत्नी से अनबन चल रहा था, इसी को लेकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस के अनुसार राजेश गुजरात के सूरत में नौकरी करता था और पांच दिन पहले ही गांव आया था. एसएचओ ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें- 

Ghaziabad News: गाजियाबाद में स्कूटी सीख रही युवती को किडनेप कर किया गैंगरेप, दोस्त को बनाया बंधक

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
'कोई गलत करेगा तो कानून...', फरसा वाले बाबा की मौत पर संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
यूपी में गौ-संरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Shamli News: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
शामली: ईद पर पति का खास तोहफा, 200 ग्राम चांदी की चप्पल पत्नी को दी गिफ्ट
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान
'ट्रंप की दादागिरी के आगे देश के रहनुमा झुके हुए हैं', सपा सांसद अफजाल अंसारी का बयान

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget