एक्सप्लोरर

DMSRDE की महिला जूनियर इंजीनियर ने सुसाइड किया, पति दहेज के लिये कर रहा था प्रताड़ित

कानपुर में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है. यहां डीएमएसआरडीई में तैनात महिला इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, रजनी का पति उस पर पैसे लाने का दबाव बना रहा था, जिसके चलते वो डिप्रशेन में थी.

कानपुर: कानपुर में रक्षा सामग्री और रिसर्च से जुड़े संस्थान डीएमएसआरडीई की महिला जूनियर इंजीनियर ने हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने और फॉरेन्सिक टीम ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, महिला के बैग से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ. जिसमें उसने पति की प्रताड़ना से परेशान हो खुदकुशी करने की बात लिखी है. पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पति को हिरासत ले लिया है.

रजनी पर रुपये लाने का दबाव बना रहा था

30 साल की रजनी त्रिपाठी डीएमएसआरडीई के मेंटीनेंस विभाग में जेई थी. रजनी का मई 2019 में विवाह बर्रा के गुजैनी निवासी शिवम पांडेय से हुआ था. शिवम एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं. शादी के कुछ महीने बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे. जिस पर रजनी वापस मायके आकर रहने लगी थी. पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शिवम भी रजनी के घर पर आकर रहने लगा था. बीती 26 फरवरी को रजनी को बेटी हुई. इसके बाद शिवम रजनी से झगड़कर अपने घर चला गया था. आरोप है कि शिवम रजनी को फोन कर बेटी होने पर प्रताड़ित करता था. वह रजनी की तनख्वाह ले लेता और परिजनों से रुपए लाने का दबाव बनाता था. बेटी के पैदा होने के बाद वह उसका इलाज कराने से मना कर रहा था. जिससे रजनी मानसिक तनाव में थी.

मंगलवार सुबह रजनी अस्पताल का बिल पास करवाने की बात कहकर निकली थी. राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. उन्होने कहा कि, कानून अपना काम करेगा. समाज की मानसिकता में बदलाव के लिए बहुत काम किए जाने की जरूरत है. उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया.

बैग से मिली नींद की गोलियां

जिसके बाद उसने डीएमएसआरडीई परिसर में स्थित हॉस्टल की पांचवी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसके बैग से नींद की गोलियां, फिनायल की बोतल और सुसाइड नोट बरामद हुआ है. नींद की गोलियां और फिनायल बरामद होने से अंदेशा लगाया जा रहा है कि, रजनी डिप्रेशन में थी और खुदकुशी करने की योनजा बना रही थी. फॉरेन्सिक टीम ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया. वहीं, पुलिस ने रजनी के शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही उसके पति शिवम को हिरासत में ले लिया. एसपी ईस्ट शिवा जी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है. सुसाइड नोट की जांच की जा रही है.

दहेज की वजह से महिला इंजीनियर का उत्पीड़न से ऊब कर सुसाइड करना निश्चित तौर समाज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाता है. कुछ दिन पहले ही अहमदाबाद में आयशा की तरह कानपुर की रजनी को दहेज के दानव ने लील लिया. अब समय आ गया है कि दहेज की कुरीति से सभी समाज के लोग दूरी बनाएं.

ये भी पढ़ें.

UP: सहकारी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ग्राम प्रधान का चुनाव नहीं लड़ेंगे, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
बदरी-केदार धाम में विशेष पूजा के शुल्क बढ़ाने की तैयारी, BKTC जल्द बोर्ड बैठक में रखेगा प्रस्ताव
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त
Gorakhpur News: होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
गोरखपुर: होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
Varanasi News: वाराणसी में बना कीर्तिमान, एक घंटे में लगाए ढाई लाख से ज्यादा पौधे, टूटा चीन का रिकॉर्ड
वाराणसी में बना कीर्तिमान, एक घंटे में लगाए ढाई लाख से ज्यादा पौधे, टूटा चीन का रिकॉर्ड

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बना डेंजर जोन! 1.5 करोड़ बैरल तेल यहीं से होता है सप्लाई, भारत-चीन का बड़ा नुकसान क्यों?
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
सियासत में आते ही सीधे राज्यसभा जाएंगे निशांत? JDU ने कर दिया साफ, 'नीतीश कुमार…'
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
Israel-Iran War: 'हां मेरे दोस्त का फोन आया था और उन्होंने....', पीएम मोदी के कॉल पर बेंजामिन नेतन्याहू का जवाब
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
शादी के बाद रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल, अब तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया तोहफा
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
'ये तो AI से फैसला तैयार किया है...', किस जज पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, खूब सुनाया, अटॉर्नी जनरल और SG तुषार मेहता को भी भेज दिया नोटिस
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के प्रश्न कहां से आते हैं? जानिए प्रश्न पत्र कैसे तैयार किया जाता है
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
गैस सिलेंडर में कितनी बची है गैस, ऐसे कर सकते हैं पता
Embed widget