एक्सप्लोरर

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिलेंगे चार नए एक्सप्रेसवे, इन रूट्स पर तैयार होगा 958 KM का नेटवर्क

UP: अगले साल एक्सप्रेसवे में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 40 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगी, राज्य निर्माणाधीन चार एक्सप्रेसवे अगले बनकर तैयार हो जाएंगे. 958 KM का एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हो जाएगा.

UP Expressways Construction: उत्तर प्रदेश में वर्तमान समय में चार एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं. इनका निर्माण अगले तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही 958 KM का एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हो जाएगा. इस तरह यूपी की एक्सप्रेसवे में हिस्सेदारी 40% से बढ़कर 50 % हो जाएगी. इस वक्त यूपी में चार एक्सप्रेसवे चल रहे हैं, जबकि चार निर्माणाधीन हैं.

ये चार नए एक्सप्रेसवे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे -पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे वाया फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे व गाजीपुर से बलिया लिंक एक्सप्रेसवे हैं. निर्माणाधीन दो एक्सप्रेसवे लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे (63 किमी) व दिल्ली सहारनपुर देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कराया जा रहा है. बाकी का निर्माण उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा हो रहा है.

औद्योगिक विकास मंत्री गोपाल नंद गोपाल नंदी ने कहा कि, नए एक्सप्रेसवे नेटवर्क के साथ प्रदेश के हर कोने तक विकास पहुंचेगा. दिल्ली-सहारनपुर देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 210 किमी में बन रहा है. यह दिल्ली से बागपत, शामली सहारनपुर होते हुए देहरादून तक बन रहा है. 14,285 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस एक्सप्रेसवे का पहला चरण पूरा हो चुका है और बाकी हिस्सा अगले साल तीन महीने में तैयार हो जाएगा.

598 किलोमीटर का होगा गंगा एक्सप्रेसवे
जानकारी के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का लगभग 60 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है. पूरा एक्सप्रेसवे अगले साल अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा. 598 किमी का यह एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे बड़ा एक्सप्रेसवे है. मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेसवे बनाने के बाद इसे वाराणसी तक बनाया जाएगा. इसके अलावा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे गोरखपुर से आजमगढ़ तक बनाया जा रहा है.

इधर, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का निर्माण लखनऊ व कानपुर के बीच तेजी से किया जा रहा है. इसका निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा करवाया जा रहा है. इसे अगले साल यानी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है. एक्सप्रेसवे बन जाने के बाद लखनऊ से कानपुर की दूरी 45 मिनट में तय की जा सकेगी. छह लेन का एक्सप्रसेवे भविष्य में आठ लेन में बन सकता है.

ये भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड में धनंजय सिंह का बड़ा फैसला, एक्स पर दी अहम जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Basti News: स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को किया अगवा, रेप की कोशिश, एक्शन में पुलिस
बस्ती: स्कूल से लौट रही दो छात्राओं को किया अगवा, रेप की कोशिश, एक्शन में पुलिस
Dehradun News: विकासनगर में हथियार लैस अपराधियों ने मचाया तांडव, ऑफिस में घुसकर की पिटाई, केस दर्ज
विकासनगर में हथियार लैस अपराधियों ने मचाया तांडव, ऑफिस में घुसकर की पिटाई, केस दर्ज
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें
POCSO केस: शंकराचार्य को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, समर्थकों ने मनाई होली | 10 बड़ी बातें
Basti News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, बच्चों के सामने मां से रेप, महिला ने मौत को लगाया गले
बस्ती: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, बच्चों के सामने मां से रेप, महिला ने मौत को लगाया गले

वीडियोज

Delhi Liquor Policy Case: Manish Sisodia को राहत मिलते ही BJP को तगड़ा सुना गए Kejriwal ! | Kejriwal
Piyush Goel Full Interview : टैरिफ से लेकर ट्रेड डील पर विस्फोटक इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Gauranga Das Full Interview: Bhagwat Gita से जुड़े रहस्यों से उठा पर्दा । Idea of India Summit
Madhur Daga Full Interview: ai से कौन सी चुनौतियों का करना पड़ेगा सामना? | Idea of India Summit
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: नोयना की साज़िश हुई बेपर्दा, अब तुलसी कैसे सिखाएगी नोयना को सबक?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी एक्टिव, दिल्ली में बड़ी बैठक, 6 महीने का रोडमैप होगा तैयार!
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
राजस्थान के माउंट आबू, कामां और जहाजपुर का नाम बदला, CM भजनलाल ने विधानसभा में किया ऐलान
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इस राज्य में निकली सिविल जज की भर्ती, जानें आवेदन का पूरा तरीका
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
इंदौर में शराब के एक ठेके की कीमत 50 करोड़, जानें एक साल में कितनी हो जाती है कमाई?
Embed widget