एक्सप्लोरर

UP Election: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी पर साधा निशाना, कहा- व्हीलचेयर पर...

UP Elections: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज चंदौली में जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने एक बार फिर बीजेपी की जीत का दावा किया और कहा कि चुनाव के बाद यूपी में भाजपा ही दिखाई देगी.

UP Election: यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी दौर में सियासी पारा पूरे उफान पर है. तमाम राजनीतिक दल एक दूसरे पर तीखे हमले बोल रहे हैं. इस कड़ी में आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने चंदौली (Chandauli) की सैयदराजा विधानसभा के धानापुर में एक जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी प्रत्याशी सुशील सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने सपा पर जोरदार हमला बोला और मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें व्हील चेयर पर रेंगने वाला कीड़ा तक कह डाला. 

जीत को लेकर किया ये दावा

चंदौली में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 7 मार्च को आप सब को मतदान करना है. उन्होंने दावा किया कि 6 चरणों के चुनावों से साफ है कि भारतीय जनता पार्टी का जो स्कोर है वो पौने 300 क्रॉस कर चुका है और 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो आप देखना सिर्फ भाजपा ही पूरे प्रदेश में दिखाई देगी. उन्होंने कहा कि "इस भय से सपा-बसपा के बहुत सारे नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग करनी शुरू कर दी है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा आने की आहट से ही, चुनावों में जो पेशेवर अपराधी बिलों के बाहर निकल कर आए थे वो भागने की तैयारी में लग गए हैं. उन्हें एहसास हो गया है कि अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है. 

मुख्तार अंसारी पर भी साधा निशाना

योगी ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दमदार सरकार के लिए चंदौली की चारों सीटों पर भाजपा का प्रत्याशी जीतना चाहिए तो फिर सरकार भी दमदार होगी. इसके बाद विकास भी और बुलडोजर भी समान रूप से चलेगा. योगी ने मुख्तार अंसारी का जिक्र करते हुए कहा कि "देखो बुलडोजर की ताकत क्या होती है. मऊ के अंदर यादवों की हत्या करने वाला, दंगा करवा कर पंडितों, हरिजनों, राजभरों, और व्यापारियों के घर में आग लगाने वाला माफिया सत्ता के संरक्षण में दंगा फसाद करता था. सपा सरकार इस माफिया के सामने पूरी तरह नतमस्तक थी. आज वही माफिया खुली जीप में तमंचा लहरा कर नहीं व्हीलचेयर पर कीड़े की तरह रेंगता हुआ दिखाई देता है."

ये भी पढ़ें-

UP Election: अखिलेश यादव का तंज- BJP का सारा वोट सांड ने चर डाला, मऊ में किया बड़ा दावा

UP Election 2022: बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने कश्मीर को भारत का ताज बनाया, अखिलेश यादव को लेकर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget