एक्सप्लोरर

UP Politics: होली पर पूरा हुआ योगी सरकार का 7 साल, सीएम बोले- 'हर सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के सात साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस दौरान प्रदेश की जनता और सभी सहयोगियों को सहयोग-समर्थन देने के लिए आभार जताया है.

UP News: उत्तर प्रदेश में रविवार को होली के दिन योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार का सात साल पूरा हो गया है. इसपर सीएम योगी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेट फॉर्म पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

सीएम योगी ने लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के संकल्प को आज 07 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इन 07 वर्षों में सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के माध्यम से हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त हुई है.'

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, 'यह 07 वर्ष 'नए भारत के नए उत्तर प्रदेश' के सृजन को समर्पित रहे हैं. लोक-कल्याण के पथ पर चलते हुए डबल इंजन सरकार प्रदेश वासियों के हर सपने को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है. प्रदेश की जनता-जनार्दन और सभी सहयोगियों का सहयोग-समर्थन के लिए आभार. होली की मंगलमय शुभकामनाएं.'

Lok Sabha Election 2024: पल्लवी पटेल इस सीट से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, मायावती से मुलाकात के बाद बनी बात, जानें कब होगा एलान

उपलब्धियों का कार्यकाल- डिप्टी सीएम
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'उत्तर प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल की नवीनतम उपलब्धियों से समाहित द्वितीय सफल वर्ष के पूर्ण होने पर देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'

उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन तथा उनके दिए गए सबका-साथ, सबका-विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के अनुरूप, हमारी प्रदेश सरकार मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांव -गरीब के विकास व समृद्धि के लिए दृढ़ संकल्पित है. पिछले 7 वर्षों में हमारी सरकार ने स्कूल, सड़कें, बिजली, आवास, शौचालय , रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाओं समेत सभी क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं.'

बता दें कि यूपी में 2017 में बीजेपी की सरकार बनी थी. तब योगी आदित्यनाथ को बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था. इसके बाद 2022 में बीजेपी ने अपनी सत्ता को बचाए रखा और चुनाव में जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
Muzaffarnagar News: ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
ईरान में लापता हुआ मुजफ्फरनगर का युवक, बेटे की सलामती के लिए मां की दुआ
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नोएडा: प्यार, पैसा और कत्ल, 3 लाख के लालच में प्रेमी ने की महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'
LPG के दाम बढ़े तो 6 शब्दों में अखिलेश यादव ने बोला केंद्र पर बड़ा हमला, 'जब जाएंगे...'

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bharatpur News: ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget