एक्सप्लोरर

कार्यवाहक DGP के भरोसे टिकी यूपी की कानून व्यवस्था, ढाई साल से नहीं मिल पा रहा स्थायी मुखिया

UP DGP List: यूपी को पिछले ढाई सालों से स्थायी डीजीपी नहीं मिल पाया है. मुकुल गोयल 2022 तक पूर्णकालिक डीजीपी रहे थे. तब से लगातार 4 बार सिर्फ कार्यवाहक डीजीपी ही बनाए गए हैं.

UP News: सुप्रीम कोर्ट ने स्थायी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जिसके बाद इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है. उत्तर प्रदेश की बात करें तो प्रदेश को पिछले ढाई सालों से स्थायी डीजीपी नहीं मिल पाया है. यूपी में मुकुल गोयल 2022 तक पूर्णकालिक डीजीपी रहे थे. तब से लगातार चार बार सिर्फ कार्यवाहक डीजीपी ही बनाए गए हैं.

उत्तर प्रदेश देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य हैं ऐसे में प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को संभालने के लिए स्थायी डीजीपी का होना आवश्यक है बावजूद इसके पिछली चार बार से कार्यवाहक डीजीपी ही पूरे प्रदेश की व्यवस्था को संभाले हुए हैं. इस बारे में दैनिक जागरण से बात करते हुए पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने इसमें देरी की वजह बताई. 

पिछले ढाई साल से नहीं मिला पूर्णकालिक डीजीपी
पूर्व डीजीपी ने कहा कि कई बार डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को पैनल के नाम भेजने और उस प्रक्रिया को करने में विलंब होने की वजह से सरकार कार्यवाहक डीजीपी की व्यवस्था करती है. राज्य सरकार की अपनी जरुरतें भी होती है. हालांकि इस राज्य सराकर क्या पक्ष रखती है ये देखने वाली बात होगी. 

साल 2017 से यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनका पार्टी की सरकार है. इन सात सालों में अब तक आठ डीजीपी बने हैं. सीएम योगी ने जब यूपी की कमान संभाली को सुलखान सिंह डीजीपी बने थे वो 31 दिसंबर 2017 तक डीजीपी रहे. उनके बाद ओपी सिंह ने 23 जनवरी 2018 से डीजीपी की कमान संभाली वो इस पद पर 31 जनवरी 2020 तक रहे.  

ओपी सिंह के बाद 31 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक हितेंद्र चंद्र अवस्थी यूपी के डीजीपी रहे. उनके बाद 2 जुलाई 2021 से 11 मई 2022 तक मुकुल गोयल यूपी की डीजीपी बने. उन्हें कुछ गंभीर आरोपों के चलते जल्दी ही पद से हटा दिया गया था.  मुकुल गोयल के बाद से अब तक यूपी को पूर्णकालिक डीजीपी नहीं मिल पाया है. 

पिछले ढाई सालों में देवेंद्र सिंह चौहान, आरके विश्वकर्मा, विजय कुमार और अब प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

UP Politics: अनुप्रिया पटेल ने योगी सरकार को इस मुद्दे पर चेताया, कहा- लड़नी होगी असरदार लड़ाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
महोबा: शादी में आए युवकों ने मंदिर से उड़ाईं मूर्तियां, पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दबोचा
Uttarakhand News: रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
रुड़की से रेल सफर हुआ मुश्किल, 24 अप्रैल से पहले कंफर्म टिकट के लिए मारामारी
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
खामेनेई की मौत पर शिया समुदाय का भारत में प्रदर्शन सही या गलत? बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
Moradabad News: कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या
कुएं में मिली युवती की लाश का खुलासा, शादी के दबाव में जीजा ने साथियों संग की थी हत्या

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget