एक्सप्लोरर

Yogi 2.0: योगी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह, बुलडोजर लेकर लखनऊ पहुंचे

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर समर्थकों में खासा जोश देखने को मिल रहा है. शपथ से पहले योगी समर्थक बुलडोजर लेकर उनके आवास के सामने पहुंच गए.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ आज दोबाारा यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. जिसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और योगी के समर्थकों में जबर्दस्त जोश देखने को मिल रहा है. योगी के दोबारा शपथ लेने से उत्साहित कार्यकर्ता आज लखनऊ में उनके आवास के सामने बुलडोजर लेकर पहुंच गए. इस मौके पर समर्थकों ने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी दी कि बाबा का बुल्डोजर निकल पड़ा है. अपराधी प्रदेश छोड़कर चले जाएं. 

बुलडोजर लेकर पहुंचे योगी के समर्थक

उत्तर प्रदेश के चुनाव के बाद बुलडोजर योगी आदित्यनाथ की पहचान बन गया है. चुनाव के दौरान योगी ने अपराधियों और माफियाओं पर बुलडोजर चलाने की बात कही थी. चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यूपी में बुलडोजर का जलवा देखने को मिला. बीजेपी समर्थकों ने बुलडोजर लेकर ही यूपी में योगी की जीत का जश्न मनाया था. इसी कड़ी में आज जब योगी फिर से शपथ लेने जा रहे हैं तो कार्यकर्ता एक बार फिर बुलडोजर लेकर उनके आवास के सामने जश्न मनाने पहुंच गए. इस दौरान कई कार्यकर्ता बुलडोजर पर चढ़े हुए दिखाई दिए. एक समर्थक ने कहा कि “बाबा का बुलडोजर निकल पड़ा है. अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर चले जाए या घर में बैठ जाएं” 

शपथ समारोह को भव्य बनाने की तैयारी

योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी इस समारोह में शामिल होंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की पूरी तैयारी की गई है. इकाना स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया गया है. लखनऊ के कई चौराहों की फूलों से सजावट की गई है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-

Yogi Swearing-In: योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, जानिए- मां और भाई ने क्या दी प्रतिक्रिया

Rampur: आजम खान और उनके परिवार की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब हथियारों के लाइसेंस होंगे रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget