एक्सप्लोरर

Noida: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारी सस्पेंड, इन पर क्यों गिरी गाज?

Noida News: नोएडा के तीनों सरकारी प्राधिकरणों के सूत्रों के अनुसार ये अधिकारी बीते कई वर्षों से सरकार किसी की भी हो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण में अपने पद पर डटे रहे.

Noida Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के बावजूद नए तैनाती स्थल पर उपस्थित नहीं होने का नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगा है. सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने के आरोपी इन अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात को निलंबित कर दिया. इस मामले में तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक सचिव अनिल कुमार सागर ने निलंबन आदेश जारी किए हैं. प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार तीनों प्राधिकरण के ये अधिकारी बीते कई वर्षों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण में डटे रहे. किसी भी पार्टी की सरकार में इनका तबादला नहीं हुआ. जबकि कुछ अधिकारियों का कई बार तबादला किया गया लेकिन वे अपने नए तैनाती स्थल पर हाजिर नहीं हुए.

ये हुए संस्पेंड

बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें नोएडा विकास प्राधिकरण के विधि अधिकारी नरदेव, निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह कोमार, सहायक प्रबंधक यूसुफ फारूक, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी, प्रबंधक सुमित ग्रोवर एवं लेखाकार प्रमोद कुमार तथा यमुना विकास प्राधिकरण के प्रबंधक अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार एवं प्रबंधक विजय कुमार बाजपेई शामिल हैं.

इनके अलावा, नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इनमें नोएडा अथॉरिटी के तीन अधिकारी DGM विजय रावल, SM सतेंद्र गिरी और सहायक प्रबंधक प्रेम कुमार शामिल हैं. 

एक्शन के बाद सकते में अधिकारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने त्वरित एक्शन के लिए जानें जाते हैं. वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि सरकारी अफसरों और बाबुओं को अपने विभागों में पूरे ढ़ंग और तत्परता से काम करें. यदि वह ऐसा नहीं करते तो उनपर कार्रवाई की जाएगी. सीएम योगी सरकार के इस फैसले के बाद से अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति है. 

भारत के JMI ने विकसित किया दुनिया का पहला AI ओरल कैंसर डेटाबेस, ऐसा करने वाला दुनिया पहला देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget