एक्सप्लोरर

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब आउटसोर्स ऑपरेटरों को मिलेगा गृह जनपद में काम करने का मौका

मंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब ऐसे परिचालक जो न्यूनतम छह माह की सेवा और 30,000 किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुके हैं, वे आपसी सहमति से पारस्परिक स्थानांतरण करवा सकेंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने परिवहन निगम में कार्यरत आउटसोर्सिंग परिचालकों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा देने का निर्णय लिया है. इस निर्णय से परिचालकों को अपने गृह जनपद या नजदीकी क्षेत्रों में सेवा देने का अवसर मिलेगा, जिससे न केवल उनकी कार्य संतुष्टि बढ़ेगी बल्कि बस संचालन भी अधिक नियमित और सुचारु हो सकेगा.

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब ऐसे परिचालक जो न्यूनतम छह माह की सेवा और 30,000 किलोमीटर की दूरी पूरी कर चुके हैं, वे आपसी सहमति से पारस्परिक स्थानांतरण करवा सकेंगे. अभी तक नियुक्ति के समय जहां परिचालक की तैनाती होती थी, वहीं उसे सेवा देनी पड़ती थी. लेकिन नए फैसले से उन्हें अपने गृह जनपद या नजदीकी डिपो में सेवा करने का अवसर मिलेगा.

इन सुविधाओं में होगा सुधार
मंत्री ने बताया कि इससे दूर तैनात परिचालकों को अपने परिवार के पास रहने का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी अनुपस्थिति और बार-बार छुट्टी लेने की प्रवृत्ति में कमी आएगी. परिचालकों की नियमित उपस्थिति से बसों का संचालन बेहतर होगा और आम यात्रियों को समय पर बस सेवा मिल सकेगी. सरकार के इस फैसले से परिवहन निगम की कार्यक्षमता और आय दोनों में सुधार होने की संभावना है. 

योगी सरकार ने दिव्यांगों के लिए खोला पिटारा, इस योजना से मिलेगा ये लाभ, जानें क्या है प्रक्रिया

नियमित संचालन से कार्यदिवसों की संख्या बढ़ेगी, अधिक बसें चलेंगी और अधिक यात्री लाभान्वित होंगे. इससे निगम के राजस्व में भी सकारात्मक वृद्धि होगी. मंत्री ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और सुविधाजनक सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. यह निर्णय न केवल परिचालकों के हित में है, बल्कि इससे आम जनता को भी प्रत्यक्ष लाभ होगा. यात्रियों को समयबद्ध और भरोसेमंद सेवा मिलेगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
गोरखपुर में गैस संकट से बाजार में मची लूट, दुकानों से इंडक्शन और हीटर गायब, दाम बढ़ने के आसार
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
'सामने वाले ठेले से अच्छी तरह गर्म पकौड़ी लेकर आओ', पति से बोलकर बस स्टैंड से नई दुल्हन फरार
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget