एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में तीर्थ स्थलों का विकास तेजी से करेगी योगी सरकार, बनाए जाएंगे आठ और तीर्थ विकास परिषद, जानें प्लान

Teerth Vikas Parishad: आने वाले दिनों में पर्यटन विभाग 8 और नए तीर्थ विकास परिषदों को बनाने वाला है. तीर्थ विकास परिषद के गठन से धार्मिक स्थलों की तीर्थ महत्ता बढ़ जाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में तीर्थ स्थलों का विकास करने के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. पहले से मौजूद 4 तीर्थ विकास परिषद के बाद आने वाले दिनों में 8 और नए तीर्थ विकास परिषद का गठन होगा. पर्यटन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. कैबिनेट की मंजूरी के बाद तीर्थ स्थलों का विकास तेजी से किया जा सकेगा. यूपी में 4 तीर्थ स्थलों के लिए पहले से विकास परिषद बनाया जा चुका है. मथुरा में ब्रज-मथुरा तीर्थ विकास परिषद, चित्रकूट में चित्रकूट धाम तीर्थ विकास परिषद, सीतापुर में नैमीशारण्य तीर्थ विकास परिषद और मिर्जापुर के विंध्याचल में विंध्य धाम तीर्थ विकास परिषद शामिल हैं. 

8 नए तीर्थ विकास परिषद और बनाए जाएंगे

आने वाले दिनों में पर्यटन विभाग 8 और नए तीर्थ विकास परिषदों को बनाने वाला है. शकुंभरी तीर्थ विकास परिषद, शुक्रतीर्थ विकास परिषद, गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ विकास परिषद, देवीपाटन तीर्थ विकास परिषद, गोरखपुर तीर्थ विकास परिषद और तीन बौद्ध आध्यात्मिक स्थल शामिल हैं. ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में सरकार गठन के बाद किया था. 8 और विकास परिषद के गठन का प्रस्ताव आज होने जा रही कैबिनेट की बैठक में मंजूर किया जा सकता है. 

श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को होगा लाभ

तीर्थ विकास परिषद के गठन से धार्मिक स्थलों की तीर्थ महत्ता बढ़ जाएगी. स्थानीय लोगों को भी रोजगार का साधन मिलेगा. पारंपरिक रीति रिवाजों और कार्यक्रमों को भव्य बनाया जाएगा. तीर्थ स्थल पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध किए जाएंगे. तीर्थ यात्रियों को ठहरने से लेकर खाने तक की सुविधा मिलेगी. धार्मिक स्थलों का दर्शन करने के लिए आवागमन की बेहतर व्यवस्था की जाएगी. पर्यटन विभाग की योजना तीर्थ स्थलों का विकास करने के लिए 100 से 150 करोड़ खर्च करने का अनुमान लगाया है. मांग के अनुसार और अधिक धनराशि भी बेहतर विकास के लिए उपलब्ध कराई जाएगी. 

Lok Sabha Election: यूपी में कांग्रेस के इस फैसले से लोकसभा चुनाव में बढ़ सकती है सपा की मुश्किलें, इन सीटों पर कर सकती है दावा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Udham Singh Nagar News: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
उधम सिंह नगर: मुस्लिम बच्ची से 'जय श्रीराम' बुलवाने पर विवाद, फिर अरविंद शर्मा पर उठे सवाल
Uttarakhand News: पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रंगों की बौछार, ढोल-दमाऊं की थाप पर गूंजे होली गीत
Gorakhpur News: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
गोरखपुर: भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा में CM योगी बोले- 'UP भारत की आत्मा है'
Israel Iran War: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच मुजफ्फरनगर में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में रह रहे जिले के हजारों लोग

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
कितनी होती है IPS की शुरुआती सैलरी? ये मिलती हैं सुविधाएं, जान लें डिटेल्स
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget