By: ABP Live | Updated at : 14 Jul 2022 10:38 PM (IST)
Edited By: nazneen
ललित मोदी और सुष्मिता सेन रोमांटिक तस्वीरें
Sushmita Sen lalit Modi Dating : अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली सुष्मिता सेन (Sushmita Sen), रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद अब बिजनेसमेन ललित कुमार मोदी (Lalit Kumar Modi)को डेट कर रही हैं. ललित कुमार मोदी ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ये ऐलान किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं.
ललित के इस ऐलान के बाद सुष्मिता के फैंस को काफी तगड़ा झटका लगा है. बहरहाल, सुष्मिता के साथ डेटिंग का ऐलान करते हुए ललित कुमार मोदी ने ढेर सारी अनसीन रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं. इस बीच ललित मोदी ने कुछ ऐसा भी किया है जो अक्सर कपल करते हैं.
दरअसल, मिस यूनिवर्स संग डेटिंग का अनाउंसमेंट करने के साथ ही ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम की डीपी यानी डिसप्ले पिक्चर बदल दी है. ललित मोदी ने इंस्टा डीपी पर अपनी और सुष्मिता की वेकेशन की फोटो लगाई है जिसमें दोनों काफी खुश नज़र आ रहे हैं. आप भी देखें. 
ललित मोदी ने ऐसे किया ऐलान...
ललित ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा, 'परिवार के साथ मालदीव्स, Sardinia का टूर खत्म करने के बाद लंदन वापस आ गए हैं. मेरी बेटर हाफ सुष्मिता सेन के साथ एक नई शुरुआत..आखिरकार एक नई जिंदगी. आज चांद के ऊपर हूं.' हालांकि इस ट्वीट के बाद ललित ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक और ट्वीट कर ये सफाई दी कि उन्होंने शादी नहीं की है, बल्कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

दूसरे ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा, 'साफ कर देना चाहता हूं कि शादी नहीं की है... सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. एक दिन ये भी हो जाएगी'.
‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस Sara Khan को फिर मिला प्यार, इस शख्स को कर रही हैं डेट!
Mira Kapoor Photos : सन किस्ड फोटोज में दिखी मीरा कपूर की नेचुरल ब्यूटी, देखें तस्वीरें
पंकज त्रिपाठी बताया कैसे मिला फिल्मों में पहला मौका, बोले 'सक्सेसफुल हो गया, अब मीनिंगफुल होना है'
Ideas of India 2026: 'सक्सेस और फैल्युअर तो चलता रहता है', अनिल कपूर ने अपनी 49 सालों की जर्नी पर की बात
'खुदा हाफिज' फेम शिवालिका ओबेरॉय ने फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, प्रेगनेंसी को बताया 'को-प्रोडक्शन'
भारती सिंह ने व्लॉग में दिखाई छोटे बेटे काजू की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार
ग्लोबल मंच पर पहुंची रणबीर कपूर की 'रामायण', सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में गूंजेगा फिल्म का ट्रेलर
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन