By: ABP Live | Updated at : 21 Jun 2022 03:55 PM (IST)
मलेरिया
Malaria Symptoms: बारिश का मौसम आते ही मलेरिया के मरीज सामने आने लगते हैं. मच्छर के काटने से मलेरिया फैलता है. गांव हो या शहर इस मौसम में मलेरिया के मरीज आपको जरूर मिल जाएंगे. हालांकि एक अच्छी खबर ये है कि देश में पिछले कुछ सालों में मलेरिया के मामलों और उनसे होने वाली मौतों की संख्या में कमी आई है. इस बात का जिक्र केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में किया था. हालांकि अभी भी लाखों लोग हर साल मलेरिया बुखार से पीड़ित होते हैं. मलेरिया को आप आम बुखार न समझें, ये काफी खतरनाक हो सकता है. मलेरिया बुखार ज्यादा खतरनाक हो जाए तो इसमें जान भी जा सकती है. ऐसे में आपको बुखार को हल्के में नहीं लेना चाहिए. जानिए मलेरिया के लक्षण और उपाय.
क्या है मलेरिया?
मलेरिया मच्छरों से फैलता है. ये बुखार मच्छर की फीमेल प्रजाति एनोफिलीज के काटने से फैलता है. इस मच्छर में प्लाज्मोडियम नाम का जीवाणु पाया जाता है. जो संक्रमित करता है और बीमार बनाता है.
मलेरिया के लक्षण
कितने दिन में दिखते हैं मलेरिया के लक्षण?
मलेरिया मच्छर के काटने के 7 से 30 दिन के अंदर लक्षण नज़र आते हैं. अगर आपको पहले मलेरिया हो चुका है तो आपकी बॉडी इम्यून हो चुकी होती है. ऐसे में कई बार लक्षण देरी से नज़र आते हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: Coronavirus Risk: बदलते मौसम के साथ कोरोना का फिर बढ़ा खतरा, बीमारी से बचने के लिए बरतें ये सावधानी
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Weight Loss Tips: जिम में मेहनत के बाद भी नहीं घट रहा वजन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलतियां?
Childhood Obesity: सावधान! चीन के बाद अब भारत का नंबर, क्यों तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हमारे बच्चे?
Fatty Liver Disease: लगातार बढ़ रहे फैटी लिवर के मामले, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 8 गलतियां?
Breast Cancer Cases: 2050 तक दुनिया में 3.5 मिलियन होंगे ब्रेस्ट कैंसर के केस, बेहद डरावनी है यह स्टडी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
Israel US Iran War: अमेरिका ने डुबोया IRIS DENA तो भड़का ईरान, फूंक डाला तेल का टैंकर, और खतरनाक हुई मिडिल ईस्ट की जंग
'यह ‘चोकर’ नहीं चारों खाने चित...', न्यूजीलैंड से हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी कोच का बयान वायरल
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी