एक्सप्लोरर

Washing Machine Fire: गर्मियों में कहीं आग का गोला ना बन जाए वॉशिंग मशीन, ये हैं 4 बड़ी वजहें

Washing Machine Care Tips: मशीन की मोटर में लिक्विड ऑयल डाला जाता है और अगर हाई टेंपरेचर के संपर्क में मशीन आती है तो आग लगने का चांस काफी बढ़ जाता है. इसे सेफ रखने का उपाय जानिए.

Why Washing Machine Catches Fire: इन दिनों देश के कई राज्यों में लोग भीषण गर्मी की वजह से परेशान हैं. भारी गर्मी की वजह से कई जगहों पर वॉशिंग मशीन में आग लगने की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं. इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आदतों को बदलने की जरूरत है. हाल ही में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में बालकनी में पड़ी वॉशिंग मशीन दहकता आग का गोला बन गई. ऐसे में हम आपको इस बात की जानकारी देंगे कि क्यों वॉशिंग मशीन में लग रही है आग?

क्यों लग जाती है आग?

रिपोर्ट्स की मुताबिक, मशीन की मोटर में लिक्विड ऑयल डाला जाता है और अगर हाई टेंपरेचर के संपर्क में मशीन आती है तो आग लगने का चांस काफी बढ़ जाता है. अगर आपकी भी वॉशिंग मशीन बालकनी में पड़ी है और स्विच ऑन है तो भी आग लगने का खतरा रहता है. वॉशिंग मशीन में आग लगने के और भी कारण हो सकते हैं जैसे कि शॉर्ट सर्किट. धूप में वॉशिंग मशीन रखने से तार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गर्म होकर खराब हो सकते हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है और आग लग सकती है.

बंद करें ये गलतियां

वॉशिंग मशीन में आग लगने का एक कारण बेशक तपती गर्मी हो सकती है, लेकिन हम लोग कुछ ऐसी गलतियां भी कर बैठते हैं जिस वजह से मशीन में आ लग जाती है. धूप में अगर आपकी वॉशिंग मशीन का प्लग ऑन है तो उसे बंद रखें.लोग बालकनी में तो वॉशिंग मशीन रख देते हैं लेकिन उसे ढकते नहीं जिस कारण मशीन की तारें जल्दी खराब होने लगती है, 

वॉशिंग मशीनें हमारे घरों में अत्यंत उपयोगी उपकरण हैं, लेकिन वे आग लगने का खतरा भी पैदा कर सकती हैं. यदि आप वॉशिंग मशीन में आग लगने से बचना चाहते हैं, तो इन उपायों का ध्यान रखें:

 वॉशिंग मशीन को ज़्यादा भार न दें

वॉशिंग मशीन में ज़्यादा कपड़े भरने से मशीन को काम करने में अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे मोटर में ज़्यादा गरमी हो सकती है और आग लग सकती है. वॉशिंग मशीन के ड्रम में केवल इतने ही कपड़े भरें जितना उसका क्षमता रहे. 

 नियमित रूप से साफ़ करें 

धूल, लिंट और अन्य मलबे जमा होने से वॉशिंग मशीन में आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए, वॉशिंग मशीन को नियमित रूप से साफ़ करना और उसका रखरखाव करना महत्वपूर्ण है. इसमें फिल्टर को साफ़ करना, ड्रम को पोंछना और बाहरी हिस्से को साफ़ करना चहिये.  यदि आपको बिजली की तारों में कोई खराबी दिखाई दे, तो तुरंत वॉशिंग मशीन का उपयोग बंद कर दें और एक योग्य इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं.

वॉशिंग मशीन में बिजली की तारों में खराबी खराब बिजली की तारें वॉशिंग मशीन में आग लगने का एक प्रमुख कारण हो सकती हैं, यदि आपको बिजली की तारों में कोई खराबी दिखाई दे,  तो तुरंत वॉशिंग मशीन का उपयोग बंद कर दें और एक योग्य इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं.

 वॉशिंग मशीन को उचित  जगह प्रदान करें

यदि वॉशिंग मशीन को उचित जगह नहीं मिलता है, तो मोटर और ज़्यादा गर्मी हो सकती है और आग लग सकती है. वॉशिंग मशीन को कम से कम 12 इंच की जगह देकर सेटल करें. 

  • धूप से दूर रखें: वाशिंग मशीन को धूप से दूर, ठंडी और हवादार जगह पर ही रखें जहां सीधे धूप न पड़ती हो.
  • कवर करें: अगर बालकनी में वॉशिंग मशीन पड़ी है तो उसे मोटे कपड़े से ढककर रखें.
  • छाया में रखें: वॉशिंग मशीन को अगर बाहर रखना पड़े तो ऐसी जगह पर रखें जहां उसे छाया मिले.
  • पावर बंद रखें: अगर आप वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो पावर स्विच बंद रखें.

ये भी पढ़ें-

How to Use Old Phone: पुराना फोन भी खूब आएगा काम, इन 5 तरीकों से दोबारा कर सकते हैं यूज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स

वीडियोज

Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab | Breaking
Noida Breaking: 50 हजार का इनामी बदमाश Pawan उर्फ कल्लू हुआ ढेर | UP | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
टैरिफ जीरो, पूरी तरह खुल जाएंगे यूरोप के बाजार... भारत-EU के बीच मोस्ट फेवर्ड नेशन समझौते से कितना फायदा?
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
Border 2 BO Day 36: ‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
‘बॉर्डर 2' का जारी है कमाल, छठे फ्राइडे भी कर डाली शानदार कमाई, जानें- 36 दिनों का टोटल कलेक्शन
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
जब नहीं होता कोई काम तो मर्दों में क्यों होते हैं निपल्स, नेचर ने इसे क्यों नहीं हटाया?
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
सीएम श्री स्कूल में एडमिशन ले रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान
Embed widget