एक्सप्लोरर

क्या एसी से निकलने वाला पानी साफ होता है? यह भी समझिए आखिर ये निकलता ही क्यों है

एसी से निकलने वाला पानी आमतौर पर साफ होता है, लेकिन अगर आप एसी यूनिट का रखरखाव ठीक से नहीं करते है, तो पानी गंदा भी हो सकता है.

Air Conditioner Water : एयर कंडीशनर गर्मी के मौसम में किसी वरदान से कम नहीं हैं. एयर कंडीशनर न केवल चिलचिलाती गर्मी से राहत देते हैं बल्कि घर के अंदर तापमान को बनाए रखने में भी मदद करते हैं. अगर आपके घर या ऑफिस में भी एयर कंडीशनर है तो क्या आपने कभी नोटिस किया है कि एसी यूनिट से पानी टपकता रहता है? कई लोग इस पानी को एक जगह इकट्ठा करने के लिए टब या बाल्टी भी कहा देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पानी गंदा है या साफ? इस आर्टिकल में हम इस बारे में ही चर्चा करेंगे कि यह पानी क्यों निकलता है और क्या यह साफ होता है.

एसी से पानी क्यों निकलता है?

एयर कंडीशनर हवा को ठंडा करके उसमें से नमी को हटाकर काम करते हैं. जब कमरे की गर्म हवा को एसी अंदर खींचती है, तो यह बाष्पीकरण करने वाले कॉइल के ऊपर से गुजरती है जिसमें एक ठंडा रेफ्रिजरेंट होता है. ठंडा रेफ्रिजरेंट हवा से गर्मी को अब्जॉर्ब कर लेता है, जो कॉइल पर नमी में संघनित होती है. यह नमी ही पानी बन जाता है. नमी एक पैन में टपकती है जिसे कंडेनसेट पैन कहा जाता है, जो बाष्पीकरणीय कॉइल के नीचे होता है. वहां से, पानी को या तो घर से बाहर निकाल दिया जाता है या एक छोटे पाइप का इस्तेमाल करके बाल्टी या टब में इकठ्ठा कर लिया जाता है.

क्या AC से निकलने वाला पानी गंदा है?

एसी से निकलने वाला पानी आमतौर पर साफ होता है, क्योंकि यह हवा से सिर्फ संघनन होता है. खबर में आगे बढ़ने से पहले संघनन को समझना जरूरी है. दरअसल, जब कोई गैस तरल पदार्थ बन जाती है तो तब उसे संघनन कहा जाता है. एसी के मामले में भी हवा को पानी का रूप दिया जाता है तो इस प्रोसेस को संघनन ही कहते हैं. अब टॉपिक पर वापस आते हैं. हां, एसी से निकलने वाला पानी आमतौर पर साफ होता है, लेकिन अगर आप एसी यूनिट का रखरखाव ठीक से नहीं करते है, तो पानी गंदा भी हो सकता है. एसी में समय के साथ धूल, गंदगी और अन्य मलबा इकठ्ठा हो सकता है, जिससे बैक्टीरिया और मोल्ड पैदा हो सकता है. इससे एसी से निकलने वाला पानी गंदा हो सकता है और आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है.

एसी से गंदे पानी को निकलने से कैसे रोकें?

अपने एसी से गंदा पानी बाहर निकलने से रोकने के लिए आपको नियमित रूप से यूनिट की सफाई और रखरखाव करना चाहिए. सफाई में एयर फिल्टर को बदलना, बाष्पीकरण करने वाले कॉइल को साफ करना और किसी गंदगी या मलबे के लिए कंडेनसेट पैन की जांच करना आदि शामिल है. आप बैक्टीरिया और मोल्ड के विकास को रोकने के लिए पैन और ड्रेन लाइन को साफ करने के लिए एक रोगाणुरोधी एजेंट (Antimicrobial Agents) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें - अब AI लिखेगा आपके लिए ईमेल, Google ने जीमेल और डॉक्स के लिए रोलआउट किया चैटजीपीटी जैसा गजब का टूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
क्या AC की गैस हो गई है लीक? टेक्नीशियन के बताने पर भी खुद ऐसे करें चेक, बड़े खर्चे से बच जाएंगे
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
होली के वीडियो पर एक लाख व्यूज आ गए तो यूट्यूब कितने पैसे देगी? कंटेट क्रिएटर्स के लिए जान लेना है जरूरी
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
Samsung Galaxy S26 को टक्कर देते हैं ये 5 धांसू स्मार्टफोन! अभी जानिए फीचर्स से लेकर कीमत तक की सारी डिटेल्स
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Shorts से बना सकेंगे फुल वीडियो, YouTube में आएगा नया एआई फीचर, ऐसे करेगा काम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget