एक्सप्लोरर

Deepseek के बाद चीन ने लॉन्च किया नया AI असिस्टेंट 'Manus'! जानें क्या है खास

Manus AI Assistant: चीन में एक नया शक्तिशाली AI टूल 'Manus' सुर्खियों में है. इस नए AI एजेंट को एक साधारण चैटबॉट से अधिक मददगार माना जा रहा है.

Manus AI Assistant: चीन में एक नया शक्तिशाली AI टूल 'Manus' सुर्खियों में है. इस नए AI एजेंट को एक साधारण चैटबॉट से अधिक मददगार माना जा रहा है. यह शेयर बाजार का विश्लेषण करने से लेकर यात्राओं के लिए व्यक्तिगत गाइडबुक बनाने जैसे कई कार्यों में सक्षम है. आइए जानते हैं विस्तार से.

कैसे काम करता है Manus

Manus को हाल ही में चीनी स्टार्टअप Butterfly Effect ने लॉन्च किया. इसके सह-संस्थापक यिचाओ "पीक" जी ने इसे "मनुष्य और मशीन के सहयोग का नया युग" बताया और इसे आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना.

फिलहाल यह AI टूल केवल इनवाइट के माध्यम से उपलब्ध है लेकिन इसके बावजूद इसका आधिकारिक Discord सर्वर 1.7 लाख से अधिक सदस्यों तक पहुंच चुका है. इसके नाम का मूल लैटिन "Mens et Manus" से लिया गया है जिसका अर्थ है "मन और हाथ", जो ज्ञान और व्यावहारिक उपयोग के संयोजन का प्रतीक है.

अन्य AI टूल्स से अलग कैसे है Manus?

सिंगापुर के S. Rajaratnam School of International Studies (RSIS) के शोधकर्ता मनोज हरजानी के अनुसार, Manus अन्य चैटबॉट्स की तुलना में ज्यादा बेहतर है क्योंकि यह autonomously यूजर्स की ओर से कार्य कर सकता है. जबकि DeepSeek और ChatGPT केवल यूजर्स द्वारा दिए गए प्रश्नों का उत्तर चैट इंटरफ़ेस में देते हैं. Manus टिकट बुकिंग, रिज़्यूमे फ़िल्टरिंग और अन्य वास्तविक कार्य को स्वतः कर सकता है. इसके अलावा, जहां दीपसीक को पर्दे के पीछे विकसित किया गया था, वहीं Manus को सीमित इनवाइट-ओनली एक्सेस देकर और बिज़नेस क्लाइंट्स को टारगेट करके प्रचारित किया जा रहा है.

AI सेंसरशिप और संवेदनशील मुद्दे

DeepSeek को चीन सरकार की नीतियों के अनुरूप जवाब देने के लिए प्रोग्राम किया गया था लेकिन Manus बिना सेंसर किए हुए निष्पक्ष उत्तर देने में सक्षम है. जब तियानमेन स्क्वायर 1989 की घटना पर Manus से सवाल किया गया तो उसने इसे "चीनी सरकार द्वारा लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर की गई हिंसक कार्रवाई" बताया और घटना का विस्तृत विवरण दिया. Manus ने स्पष्ट किया कि वह जानबूझकर किसी भी तथ्यात्मक जानकारी को सेंसर नहीं करता. इसके पीछे यह कारण हो सकता है कि इसकी टीम ने चैटबॉट्स की तरह इसमें कंटेंट मॉडरेशन उतनी गहराई से नहीं जोड़ी है.

क्या Manus अगला DeepSeek बन सकता है?

RSIS के हरजानी के अनुसार, Manus की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि यह मांग के अनुसार खुद को स्केल कर पाता है या नहीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि Manus और DeepSeek पूरी तरह अलग AI मॉडल हैं इसलिए Manus के लिए वही सफलता दोहराना कठिन हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

Cyber Fraud के कारण बड़ा नुकसान, 9 महीनों में लोगों ने गंवाए 107 करोड़ रुपये, ऐसे रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म
ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म
WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत
WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत

वीडियोज

Arvind Kejriwal Bail: फुट-फुट कर रोए केजरीवाल, PM मोदी को घेरते हुए क्या बोले? |ABPLIVE
कौन हैं Arvind Kejriwal को राहत देने वाले जज जितेंद्र सिंह? जानिए पूरा प्रोफाइल |ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: 133 की मौत, आधी रात महायुद्ध, ख्वाजा आसिफ भारत को सुनाने लगे! ABPLIVE
John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
AAP को मिली सियासी संजीवनी! फैसला आते ही दिखी झलक, क्या पूरा हो पाएगा अरविंद केजरीवाल का ये सपना?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा, जानें क्या कहा
'युवराज सिंह से भी बढ़िया खेलता है अभिषेक...', टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज का दावा
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
अग्निवीरों के लिए रेलवे की बड़ी पहल, रिटायरमेंट के बाद खुले रोजगार के नए रास्ते
Delhi Best Markets for Holi Shopping: होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
होली के रंग से परफेक्ट गिफ्ट पैक तक, दिल्ली के इन बाजारों में सस्ते में मिलते हैं प्रीमियम आइटम
Embed widget