एक्सप्लोरर

Airtel ने अपने यूजर्स को दिया स्पेशल गिफ्ट, इन प्लान्स पर फ्री मिलेगा डेटा

Airtel: अगर आप एयरटेल का सिम और नेटवर्क यूज़ करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आई है. एयरटेल अपने चुनिंदा यूज़र्स को कुछ रिचार्ज प्लान्स के साथ एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा बिल्कुल मुफ्त में ऑफर कर रही है.

Airtel: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी भारती एयरटेल ने अपने भारतीय यूज़र्स को एक स्पेशल गिफ्ट देने का फैसला किया है. यह गिफ्ट मुफ्त और एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा के रूप में दिया जाएगा. दरअसल, एयरटेल ने अपने चुनिंदा रिचार्ज  प्लान्स के साथ 10GB बोनस डेटा ऑफर करने का फैसला किया है.

एयरटेल ने अपने यूज़र्स को दिया तोहफा

आजकल यूज़र्स को अगर मुफ्त में डेटा मिल जाए तो वो उनके लिए सबसे वैल्यूबल गिफ्ट होता है. आइए हम आपको बताते हैं कि एयरटेल का यह गिफ्ट उनके किन चुनिंदा प्लान्स के साथ मिल रहा है. अगर यूज़र्स अपने एयरटेल सिम को 209 या उससे ज्यादा रुपये वाले प्लान से रिचार्ज कराएंगे तो उन्हें एयरटेल की ओर से 10GB बोनस डेटा मिलेगा.

एयरटेल अपने ग्राहकों को कूपन के रूप में एक्स्ट्रा इंटरनेट डेटा मुहैया कराएगी. कंपनी ने अपने इस नए और खास ऑफर के बारे में बात करते हुए कहा कि, वो अपने कुछ चुनिंदा यूज़र्स को 209 रुपये से ऊपर का रिचार्ज कराने के बाद 10GB का डेटा कूपन्स देंगे. उन्हें रिचार्ज के दौरान 3 कूपन्स मिल सकते हैं.

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन यूज़र्स को एयरटेल की ओर से डेटा कूपन मिलने वाला होगा, उन्हें कंपनी की ओर से एयरटेल नंबर पर डेटा कूपन के बारे में एक एसएमएस आएगा. इस एसएमएस से उन्हें पता चल जाएगा कि उन्हें 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलने वाला है. हालांकि, एयरटेल ने अभी तक इस बात की पूरी जानकारी नहीं दी है कि इस अतिरिक्त मुफ्त डेटा कूपन के लिए कौन से यूज़र्स एलिजिबल होंगे. 

एक्स्ट्रा डेटा कूपन को क्लेम कैसे करें?

अगर यूज़र्स के पास एयरटेल के एक्स्ट्रा डेटा कूपन का एसएमएस आया है तो उन्हें इसे रिडीम करने के लिए अपने फोन में एयरटेल थैंक्स ऐप को डाउनलोड करना होगा. इस ऐप में यूज़र्स रिवॉर्ड्स एंड कूपन्स का एक सेक्शन मिलेगा. उसमें जाने के बाद यूज़र्स को अपना एक्स्ट्रा डेटा कूपन मिल जाएगा, जिसके साथ रिडीम का ऑप्शन होगा. उसे क्लिक करते ही ये डेटा यूज़र्स के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा और वो उसका इस्तेमाल कर पाएंगे.

हालांकि, एयरटेल ने कहा कि इस एक डेटा कूपन की वैधता सिर्फ एक दिन की होगी. इसका मतलब है कि यूज़र्स जिस जिन कूपन क्लेम करेंगे तो उन्हें उसी दिनभर में उतने एक्स्ट्रा डेटा का इस्तेमाल करना होगा.

यह भी पढ़ें:

भारत आ रहा AI फीचर्स वाला मोटोरोला फोन, कंपनी ने किया पॉवरफुल चिप का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर
Holi 2026 पर WhatsApp स्टेटस से करें कमाल! ऐसे बनाएं अपने नाम वाले कस्टम स्टिकर और मिनटों में करें शेयर

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
'ना दूरी है ना खाई है, Modi हमारा भाई है', प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में पहुंचा मुस्लिम समुदाय
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget