एक्सप्लोरर

क्या Apple Watch के बैंड से हो सकता है कैंसर? मुकदमे में फंसी कंपनी, लगे ये बड़े आरोप

Apple एक बार फिर मुश्किलों में फंस सकती है. दरअसल, एक मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि कंपनी की वॉच के बैंड में खतरनाक केमिकल होते हैं, जिनसे कैंसर जैसे बीमारियां हो सकती हैं.

टेक दिग्गज Apple की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. दरअसल, कंपनी पर आरोप लगा है कि उसकी वॉच के स्ट्रैप्स में खतरनाक केमिकल होते हैं, जिससे कैंसर समेत कई बीमारियां हो सकती हैं. हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों का खंडन किया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि स्मार्टवॉचेज के साथ आने वाले स्ट्रैप्स में हानिकारक PFHxA एसिड होता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है. आइये पूरा मामला जानते हैं.

Apple पर लगे गंभीर आरोप

मुकदमे में कहा गया है कि Apple के Ocean, Nike Sport और Sport वॉच बैंड में बड़ी मात्रा में खतरनाक परफ्ल्यूरोअल्काइल और पॉलीफ्ल्यूरोअल्काइल सब्सटांस (PFAS) पाए गए हैं. इन्हें फॉरेवर केमिकल के नाम से भी जाना जाता है. इनकी वजह से कैंसर, जन्मजात दोष और बांझपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये ऐसे केमिकल होते हैं, जो इंसानी शरीर और पर्यावरण में बने रहते हैं. इसलिए इन्हें फॉरेवर केमिकल नाम दिया गया है. 

Apple की सफाई पर्याप्त नहीं

Apple लंबे समय से कहती आई है कि उसकी वॉच के बैंड एक सिंथेटिक रबर फ्ल्यूरोइलास्टोमर से बने हैं. इसमें फ्ल्यूरीन है, लेकिन कोई भी खतरनाक PFAS केमिकल नहीं है. कंपनी का कहना है कि फ्ल्यूरोइलास्टोमर सुरक्षित हैं और इसे हेल्थ स्टैंडर्ड के हिसाब से तैयार किया गया है. हालांकि, मुकदमे में इन दावों को चुनौती देते हुए कहा गया है कि Apple ने यह बात छिपाई है कि फ्ल्यूरोइलास्टोमर वाले बैंड्स में PFAS और दूसरे ऐसे मैटेरियल लगे हैं, जिससे बीमारियां हो सकती हैं.

कई कंपनियों पर लगे थे आरोप

कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट्स में सामने आया था कि बड़ी कंपनियों की स्मार्टवॉचेज बैंड में PFHxA की मात्रा अधिक होती है. रिसर्च में शामिल किए गए बैंड्स में इसकी औसतन मात्रा 800 पार्ट्स पर बिलियन (ppb) पाई गई, जो कॉस्मेटिक में होने वाली औसतन मात्रा से 4 गुना ज्यादा है. एक मामले में तो यह 16,000 ppb मिली थी. इस रिसर्च में गूगल, सैमसंग, ऐपल और फिटबिट जैसी कई बड़ी कंपनियों की स्मार्टवॉचेज का टेस्ट किया गया था. 

ये भी पढ़ें-

Budget 2025 से राहत की उम्मीद, Smartphone और इन प्रोडक्ट्स की कीमतें हो सकती हैं कम, लोगों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें
लंबा इंतजार होगा खत्म, आखिरकार Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है यह अपग्रेड, टिकी हैं सबकी नजरें
Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स
Apple iPhone 17e vs iPhone 16e: ऐप्पल का लेटेस्ट आईफोन किन मामलों में है पुराने से बेहतर? यहां देखें सारी डिटेल्स
iPhone 17e हुआ लॉन्च, इन फीचर्स ने किया निराश, लेकिन इन कारणों से खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
iPhone 17e हुआ लॉन्च, इन फीचर्स ने किया निराश, लेकिन इन कारणों से खरीदना हो सकता है फायदे का सौदा
स्पैम पर बड़ी मार! Google के साथ इस टेलिकॉम कंपनी ने मिलाया हाथ, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा
स्पैम पर बड़ी मार! Google के साथ इस टेलिकॉम कंपनी ने मिलाया हाथ, जानिए कैसे यूजर्स को होगा फायदा

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget