एक्सप्लोरर

iPhone की भारत में होगी मैन्युफैक्चरिंग, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

Apple 2025 तक Mac, iPad, Apple Watch और AirPods का प्रोडक्शन चीन के बाहर 25 प्रतिशत तक बढ़ा देने की योजना बना रहा है.

Apple iPhone Manufacturing: एपल (Apple) अब चीन में नहीं, बल्कि भारत में नए iPhone के प्रोडक्शन पर जोर देने की प्लानिंग कर रहा है. सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, एपल भारत में आईफोन का एक चौथाई (25 प्रतिशत) प्रोडक्शन शुरू करने वाला है. 2025 तक अमेरिकी कंपनी के लिए भारत आईफोन प्रोडक्शन का नया हब बनकर उभर सकता है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एनालिस्ट JP Morgan के अनुसार, कंपनी लेटेस्ट iPhone 14 के 25 प्रतिशत स्मार्टफोन्स को भारत में ही मैन्युफैक्चर कर सकती है.

Mac, iPad और AirPods का भारत में प्रोडक्शन

एनालिस्ट के अनुसार, Apple 2025 तक Mac, iPad, Apple Watch और AirPods का प्रोडक्शन चीन के बाहर 25 प्रतिशत तक बढ़ा देने की योजना बना रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ताइवान की Hon Hai और Pegatron जैसी कंपनियां भारत में एपल के प्रोडक्ट के उत्पादन में अहम भूमिका निभाने वाली है. रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 14 का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है. पहले बैच का निर्माण अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत तक पूरा होने का अनुमान है. इस साल के अंत तक भारत में iPhone 14 का प्रोडक्शन 5 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा. हालांकि, Apple की ओर से अभी तक भारत में iPhone के प्रोडक्शन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. 

iPhone 14 की जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने सितंबर की शुरुआत में iPhone 14 को पेश किया था. iPhone 14 की कीमत 79,990 रुपये से शुरू होती है. इस स्मार्टफोन का डिजाइन iPhone 13 से मिलता हुआ है. इसमें 6.1 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर स्क्रीन दी गई है. इतना ही नहीं फोन में बेहतरीन फंक्शनिंग के लिए लेटेस्ट A15 Bionic चिप और दमदार बैटरी मिलती है. इसके अलावा iPhone 14 में 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. अन्य फीचर्स की बात करें तो iPhone 14 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है. वहीं, कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में Wifi, GPS और Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बारिश में भी काम करेंगे यह Earbuds, 10-मीटर की रेंज के साथ फोन को मिलेगी राहत, जानें अन्य फीचर्स और कीमत

iPhone 14 ऐसे दुर्घटना का लगाता है पता, Youtuber ने एक्सिडेंट कराकर बनाई वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले फोल्डेबल आईफोन में यह कमाल करने वाली है ऐप्पल, यह नई जानकारी आई सामने
पहले फोल्डेबल आईफोन में यह कमाल करने वाली है ऐप्पल, यह नई जानकारी आई सामने
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी

वीडियोज

US-Israel Iran War: ईरान पर हमले की ट्रंप ने खुद की निगरानी | Khamenei | Donlad Trump | Breaking
Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
यहां निकली जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट समेत कई पोस्ट पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
Sheermal History: भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
भारत तक कैसे आया शीरमाल, जानें क्या है इस अमीरों की रोटी का इतिहास?
Embed widget