एक्सप्लोरर

2023 में भारत की नंबर-1 टेक कंपनी कौन? टैबलेट और पीसी मार्केट में सबसे आगे निकली Apple

Tablet and PC Market Share: 2023 में भारत के टैबलेट और पीसी मार्केट में सबसे आगे कौनसी कंपनी रही है? आइए हम आपको नंबर-1 और नंबर-2 कंपनी के बारे में बताते हैं.

Apple: भारत में लोग एप्पल के प्रॉडक्ट को ज्यादा पसंद करने लगे हैं, जिसके कई प्रमाण साल 2023 में देखने को मिले हैं. 2023 के दौरान भारत में कमाई के मामले में नंबर-1 पर रहने वाली स्मार्टफोन कंपनी एप्पल है. एप्पल ने भारत में पहली बार 1 करोड़ से भी ज्यादा आईफोन यूनिट बेचे हैं, जिसकी वजह से उनकी कमाई भी बाकी कंपनियों की तुलना में सबसे ज्यादा हुई है. इसके अलावा एप्पल प्रॉडक्ट्स की भारत में बढ़ती लोकप्रियता का एक और प्रमाण यह है कि स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट और पीसी मार्केट में भी एप्पल ने 2023 में कई रिकॉर्ड बनाए हैं.

2023 में नंबर-1 एप्पल

एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल अपने शिपमेंट में गिरावट होने के बावजूद साल 2023 के साथ-साथ दिसंबर तिमाही में भी 25% हिस्सेदारी के साथ भारत के टैबलेट और पीसी मार्केट में एक लीडिंग कंपनी रही है. 

साइबर मीडिया रिसर्च ने सोमवार को एक रिपोर्ट पेश की जिसके मुताबिक 2023 में भारत के पीसी और टैबलेट मार्केट में एप्पल 25% हिस्सेदारी के साथ नंबर-1 पर रही. वहीं, सैमसंग की कंपनी 23% हिस्सेदारी के साथ नंबर-2 पर रही.

इस लिस्ट में लेनोवो भी शामिल

एप्पल टैबलेट और एप्पल पीसी शिपमेंट में साल-दर-साल के आधार पर 17% की गिरावट आई है। लेनोवो ने दिसंबर तिमाही में 24% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा किया, जबकि इसके शिपमेंट में 3% की गिरावट आई. रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग टैबलेट पीसी शिपमेंट में साल-दर-साल के आधार पर 36% की वृद्धि हुई है.

इस रिपोर्ट के बारे में बात करते हुए साइबर मीडिया रिसर्च की एनालिस्ट इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप, मेनका कुमारी ने कहा कि, भारत में अलग-अलग टैबलेट की मांग बढ़ती जा रही है. इनमें 5G,प्रीमियम और वैल्यू फॉर मनी टैबलेट शामिल हैं. अब देखना होगा कि 2024 में क्या होता है. भारतीय यूजर्स के द्वारा लगातार बढ़ती जा रही एप्पल प्रॉडक्ट्स की मांग बाकी एंड्रॉयड कंपनियों के लिए एक खतरे की घंटी है. 

यह भी पढ़ें: Google के CEO सुंदर पिचाई सुबह उठकर सबसे पहले कौनसी वेबसाइट पढ़ते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर करें ये 7 काम, वरना आपका निजी डेटा हो सकता है लीक
पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले जरूर करें ये 7 काम, वरना आपका निजी डेटा हो सकता है लीक
Chat Leak होने का डर खत्म? WhatsApp ला सकता है Text Messages के लिए View Once फीचर
Chat Leak होने का डर खत्म? WhatsApp ला सकता है Text Messages के लिए View Once फीचर
अब Instagram चलाने के लिए देने होंगे इतने रुपये? जानिए सब्सक्रिप्शन में क्या-क्या मिलेगा
अब Instagram चलाने के लिए देने होंगे इतने रुपये? जानिए सब्सक्रिप्शन में क्या-क्या मिलेगा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget