एक्सप्लोरर

मेड-इन-इंडिया iPhone 16 खरीदना होगा आसान, भारत में 4 नए ऑफलाइन स्टोर्स खोलेगा Apple

Apple Stores: एप्पल भारत में अपनी लोकप्रियता और रेवेन्यू को बढ़ाने के लिए 4 नए ऑफलाइन स्टोर्स खोलने वाला है. आइए हम आपको बताते हैं कि एप्पल के नए स्टोर्स किन जगहों पर खोले जाएंगे.

Apple Stores in India: iPhone मेकर एप्पल ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वो भारत में 4 नए स्टोर खोलने जा रहे हैं. भारत में फिलहाल एप्पल के सिर्फ दो ऑफलाइन स्टोर्स हैं. इनमें से एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में स्थित है. एप्पल ने अपने इन दोनों रिटेल स्टोर्स को पिछले साल ही भारत में खोला था. 

भारत में एप्पल के नए स्टोर्स

एप्पल अपने इन दोनों स्टोर्स में मेड इन इंडिया के तहत इंडिया में बनाए गए iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को बेच रही है. एप्पल के नए आईफोन सीरीज के लॉन्च होने के बाद भारत के इन दो रिटेल स्टोर्स में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली थी. 

बहुत सारे लोगों ने एप्पल के स्टोर्स में आकर नए आईफोन को खरीदा है. शायद, इसी कारण से अब एप्पल ने भारत में और भी नए रिटेल स्टोर्स खोलने की प्लानिंग की है. एप्पल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंड ऑफ रिटेल, ड्रियर्ड्रे ओ'ब्रायन ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि, हम भारत में और भी नए रिटेल स्टोर्स खोलने की योजना बना रहे हैं. एप्पल के नए रिटेल स्टोर्स दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में खोले जाएंगे.

iPhone 16 सीरीज का भारत में प्रोडक्शन

एप्पल ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट आईफोन सीरीज iPhone 16 Series को लॉन्च किया है. इस नई आईफोन सीरीज के अंतर्गत 4 नए आईफोन को लॉन्च किया गया है. इनमें iPhone 16, iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हैं. एप्पल ने अपने इन नए आईफोन्स का भारत में प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है, जो बाद में एप्पल के रिटेल स्टोर्स में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

बता दें कि, पहले एप्पल अपने पुराने मॉडल्स का प्रोडक्शन ही भारतीय फैक्ट्री में कर रही थी, लेकिन अब एप्पल ने अपने नए और लेटेस्ट आईफोन सीरीज का प्रोडक्शन भी भारत में मौजूद अपनी फैक्ट्री में करना शुरू कर दिया है.

भारत में आईफोन बनाने के लिए एप्पल ने Foxconn, Pegatron और Tata Electronics के साथ साझेदारी की है. iPhone 16, iPhone 16 Plus iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max यानी सभी मॉडल्स को बनाने का काम Foxconn के पास है. वहीं, Pegatron को iPhone 16 और iPhone 16 Pro का प्रोडक्शन करने के लिए कहा गया है. इनके अलावा एप्पल ने iPhone 16, iPhone 16 Plus का प्रोडक्शन करने की जिम्मेदारी Tata Electronics को सौंपी है. गौरतलब है कि भारत में बनने वाले ये मेड-इन-इंडिया आईफोन मॉडल्स सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

Apple Airpods ने ढूंढी चोरी हो चुकी Ferrari कार, 5 करोड़ रुपये है इसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
मैक्सिको सरकार पर बड़ा साइबर हमला! इस AI टूल को बनाया गया हथियार, 150GB संवेदनशील डेटा चोरी
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
Instagram पर एक्टिव होते हुए भी दिखना है Offline? आसान है तरीका, फॉलो करें ये स्टेप्स
ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म
ऐप्पल फैन्स के लिए खास रहेगा अगला हफ्ता, कई प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च, सस्ते आईफोन और मैकबुक का इंतजार भी होगा खत्म
WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत
WhatsApp Web Down: मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं यूजर्स, लॉग-इन करने में भी आ रही दिक्कत

वीडियोज

Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
अरविंद केजरीवाल पर आए फैसले के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- मुखबिरी करने वालों के लिए...
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
सर्जरी के बाद घर पहुंचीं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, हुईं इमोशनल, बोलीं- इस बार बहुत दर्द हुआ
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
बाजार में मिलने वाला गुलाल असली है या नकली, दो मिनट में ऐसे करें चेक
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
दुल्हन ने सुहागरात मनाने से किया इनकार, सास ने जमकर की धुनाई; देखें वीडियो
Embed widget