एक्सप्लोरर

OnePlus 8 Pro को टक्कर देने आया Asus ROG Phone 3, गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए है बेहद खास

Asus का गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 3 लॉन्च कर दिया गया है. इसमें Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग एक्सपीरियंस को खास बनाता है.

नई दिल्ली: ताइवान की स्मार्टफोन कंपनी Asus ने अपना गेमिंग स्मार्टफोन ROG Phone 3 लॉन्च कर दिया है. गेमिंग के लिहाज से ये फोन कंपनी का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन माना जा रहा है. इस फोन में न सिर्फ हैवी बैटरी दी गई है बल्कि पावरफुल प्रोसेसर भी दिया गया है. Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है. ये प्रोसेसर हाल ही में लॉन्च हुआ है और यह अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर भी है.

भारत में ये होगी कीमत

Asus ROG Phone 3 की पहली सेल छह अगस्त को होगी. छह अगस्त को दोपहर 12 बजे से आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर खरीद सकेंगे. Asus के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 49,999 है. वहीं 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 57,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इसके अलावा ROG Phone 3 ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर की प्राइस 699 रुपये है. वहीं, नियॉन एरो केस 1,999 रुपये में मिलेगा. AeroActive कूलर 3 के दाम 2,999 रुपये हैं.

दमदार है प्रोसेसर

Snapdragon 865 Plus प्रोसेसर की बात करें तो गेमिंग के अनुभव को बेहतर करने के लिए यह काफी मददगार साबित होगा. यह स्मार्टफोन की परफॉरमेंस को अल्ट्रा स्मूथ बनाने में मदद करेगा. ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 650 GPU दिया गया है, जिसकी स्पीड पहले के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा है. इसके CPU की स्पीड 2.84GHz से लेकर 3.1GHz है जो कि अबतक की सबसे फास्ट स्पीड का दावा है.

स्पेसिफिकेशंस

इसके अलावा पावर के लिए नए ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जोकि कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से लैस है. फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइम कैमरा, 12 मेगापिक्सल का कैमरा, 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है. इसमें कई कई कलर ऑप्शंस दिए गए हैं.

ये मिलेंगी कनेक्टिविटी

Snapdragon 865 Plus में फास्टकनेक्ट 6900 के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है. इतना ही नहीं इसमें सबसे बड़ा अपग्रेड Wifi में मिलेगा. में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 मिलेगा. इसके अलावा डिस्प्ले के लिए इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा. इसके जरिये 8K विडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा इसमें क्विक चार्ज 4 प्लस का भी सपोर्ट दिया गया है.

OnePlus 8 Pro से होगा मुकाबला

Ausu के इस फोन का मुकाबला OnePlus 8 Pro से माना जा रहा है. वैसे यह गेमिंग फोन तो नहीं है लेकिन इसमें लगा प्रोसेसर काफी पावरफुल है और हैवी गेम्स भी आसानी से चल जाती हैं. कीमत की बात करें तो OnePlus 8 Pro के 8GB+128GB वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है, वहीं 12GB+128GB वाले वेरिएंट को आप 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर और X55 5G चिपसेट दिया है.

ये भी पढ़ें

महज 2,999 रुपये में मिल रहा है Xiaomi का यह शानदार स्मार्टफोन, इस फोन को देता कड़ी टक्कर Samsung ने लॉन्च किया बेहद सस्ता स्मार्टफोन, Redmi को मिलेगी चुनौती
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी

वीडियोज

Israel-Iran War: कतर के दोहा में गिरी ईरान की मिसाइल,लोगों में मचा हड़कंप ! | War Alert On Abp
Dr. Shashi Tharoor : बीजेपी में जाएंगे शशि थरूर ? । Ideas Of India Summit
Priya Agarwal : भाई को याद कर भावुक हो गईं प्रिया अग्रवाल । Ideas Of India Summit
Israel-Iran War: इजरायल के हमलों से कांपा ईरान! हालत खराब! | Israel Attack on Iran | Trump
तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर क्या बोले ABP Network के CEO Sumanta Datt ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget