एक्सप्लोरर

6G कनेक्टिविटी पर मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका, साइन हुआ MOU

6G: भारत में इस समय G20 समिट चल रहा है. आज इसका आखिरी दिन है. इस सम्मेलन में भारत और अमेरिका के बीच टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में एक महत्वपूर्व साझेदारी हुई है. 

6G Connectivity: भारत ने जिस तरह 5G नेटवर्क का विस्तार तेजी से किया है, इसी स्पीड से सरकार 6G पर भी काम करना चाहती है. इसको लेकर जी20 समिट में भारत और अमेरिका के बीच टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में एक महत्वपूर्व साझेदारी हुई है. दरअसल, दोनों देश 6G पर मिलकर काम करेंगे और कैसे टेक्नोलॉजी को बेस्ट यूज में लाया जा सकता है इसपर विचार किया जाएगा. इसके लिए एलायंस फॉर टेलीकम्युनिकेशंस इंडस्ट्री सॉल्यूशंस (एटीआईएस) के नेक्स्ट जी एलायंस और भारत 6जी एलायंस ने एक MOU साइन किया है.

क्या है Next G Alliance?

नेक्स्ट जी एलायंस 6G, एटीआईएस द्वारा शुरू की गई एक पहल है जिसका मकसद 6G पर प्रारंभिक फोकस के साथ निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाले प्रयासों के माध्यम से अगले दशक में उत्तरी अमेरिकी वायरलेस प्रौद्योगिकी नेतृत्व को आगे बढ़ाना है. इस एलायंस में अमेरिका की कई कंपनियां शामिल हैं. वहीं, भारत 6जी एलायंस भारतीय उद्योग, शिक्षा जगत, राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थानों और मानक संगठनों की एक पहल है जिसका उद्देश्य भारत 6G मिशन के साथ प्रौद्योगिकी और नवाचारों को डिजाइन, विकसित और तैनात करना है ताकि भारत और दुनियाभर में नागरिकों को उच्च गुणवत्ता और सुरक्षित जीवन अनुभव प्रदान हो सके.

भारत 6G एलायंस का लक्ष्य अन्य बातों के साथ-साथ दूरसंचार उत्पादों और समाधानों के लिए रिसर्च, डिजाइन, विकास, आईपीआर निर्माण, क्षेत्र परीक्षण, सुरक्षा, प्रमाणन और विनिर्माण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है. दोनों संगठनों के बीच समझौता ज्ञापन पर एटीआईएस के अध्यक्ष और सीईओ सुसान मिलर और भारत 6G एलायंस के अध्यक्ष एनजी सुब्रमण्यम ने हस्ताक्षर किए. 

बता दें, आज जी20 समिट का आखिरी दिन है. आज की थीम वन फ्यूचर है और आज भारत ब्राजील को 2024 में G20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी सौंपेगा. सेशन शुरू होने से पहले दुनियाभर के शीर्ष नेता आज महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पहुंच रहे हैं जहां सभी नेता पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. 

यह भी पढ़ें:

Apple वॉच सीरीज 9 और Ultra 2 में क्या कुछ नया मिलेगा वो जानिए, इतनी हो सकती है कीमत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पैम कॉल और फ्रॉड मैसेज पर TRAI का बड़ा वार! अब ठगों की खैर नहीं, नए सख्त नियम लागू
स्पैम कॉल और फ्रॉड मैसेज पर TRAI का बड़ा वार! अब ठगों की खैर नहीं, नए सख्त नियम लागू
iPhone 17e आते ही iPhone 16e हुआ सस्ता! 7,000 की कटौती के बाद अब 49 हजार से भी कम में खरीदने का मौका
iPhone 17e आते ही iPhone 16e हुआ सस्ता! 7,000 की कटौती के बाद अब 49 हजार से भी कम में खरीदने का मौका
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
जनवरी 2026 में बड़ा एक्शन! WhatsApp ने भारत में 81 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्या है वजह
जनवरी 2026 में बड़ा एक्शन! WhatsApp ने भारत में 81 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बीच JDU का विरोध शुरू, दे दी बड़ी चेतावनी
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
मर्चेंट नेवी में कैसे मिलती है जॉब, 12वीं के बाद इसमें कैसे बनाएं करियर?
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास नीदरलैंड के सैलानियों पर चढ़ा होली का रंग, जमकर उड़ाया गुलाल, वीडियो वायरल
Embed widget