एक्सप्लोरर

गेमिंग के दीवानों के लिए बेस्ट लैपटॉप, ये हैं टॉप 5 गमिंग लैपटॉप

अगर आप गेमिंग का शौक रखते हैं और एक शानदार लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो ये हैं मार्केट में मिलने वाले टॉप गेमिंग लैपटॉप जो आपके खेल के रोमांच को दोगुना कर देंगे.

टेक्नोलॉजी के इस युग में आजकल हर काम के लिए तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है. ऑफिस में काम करना हो, मूवी देखनी हो, ऑनलाइन शॉपिंग करनी हो या फिर गेम खेलना हो सभी के लिए लैपटॉप, कंप्यूटर या फोन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन सभी डिवाइस में से लैपटॉप सबसे ज्यादा फ्रेंडली डिवाइस है. लैपटॉप पर काम करना काफी आसान होता है. एंटरटेनमेंट के लिए भी लैपटॉप परफेक्ट है. खासतौर से गेम लवर्स शानदार गेम्स खेलने के लिए अपने लैपटॉप को अपग्रेड करवाते हैं. इसके अलावा टेक कंपनियां भी लोगों की मांग को देखते हुए एक से एक शानदार गेमिंग लैपटॉप मार्केट में ला रही हैं. आपको बता दें गेमिंग लैपटॉप काफी मंहगे आते हैं लेकिन गेम खेलने का जुनून रखने वाले इन्हें खूब खरीदते हैं. आज हम आपको भारत में मिलने वाले ऐसे 5 गेमिंग लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं. जिन्हें आप खरीद सकते हैं.

Redmi G Gaming Notebook

चाइनीज कंपनी रेडमी ने अपना पहला गेमिंग लैपटॉप Redmi G Gaming Notebook लॉन्च किया है. लैपटॉप का डिजाइन काफी स्टाइलिश है. लैपटॉप में आपको 10th जनरेशनल इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर, एनवीडिया ग्राफिक कार्ड और हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं. ये लैपटॉप आपको 3 कॉन्फिग्रेशन में मिल जाएगा. तीनों कॉन्फिग्रेशन में फुल-एचडी डिस्प्ले और एंग्लड कॉर्नर दिए गए हैं. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ये विंडो 10 होम प्री-इंस्टॉल के साथ आता है. इसमें 16.1 इंच का 1,920x1,080 पिक्सल डिस्प्ले, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है.  रेडमी जी लैपटॉप 10th जनरेशनल Intel Core i7-10750H CPU के साथ 6 कोर और 12 थ्रेड लैस है. ग्राफिक्स हैंडल करने के लिए इसमें Nvidia GeForce GTX 1650 Ti GPU दिया गया है. गेमिंग लैपटॉप में 16 जीबी DDR4 रैम और स्टोरेज के लिए 512 जीबी PCIe x4 NVMe SSD मौजूद है. शुरुआती कीमत करीब 57,100 रुपये है.

Lenovo Legion Y540

लेनोवो के इस गेमिंग लैपटॉप में आपको इंटेल कोर Core i7-9750H, 16GB रैम और Nvidia GeForce RTX 2060 मिलेगा. यह लैपटॉप 1TB Samsung PCIe NVMe सॉलिड-स्टेट ड्राइव और 2.5-inch एकस्पेंडेबल हार्ड ड्राइव के साथ आता है. इसमें IPS डिस्प्ले मौजूद है और इसे 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 15.6" (1920 X 1080) का डिसप्ले मिलेगा. 9th Generation Intel® Core™ i7-9750H | NA का प्रोसेसर और Up to 512 GB PCIe SSD or up to 2 TB HDD SSD + HDD/8GB DDR4 की मेमोरी मिलेगी. इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 97,990 रुपए है.

HP पवेलियन 15-P045TX

गेमिंग लवर्स को यह लैपटॉप बहुत पसंद आएगा. इसमें इंटेल कोर i7 चिप, 8GB रैम, 1TB हार्डड्राइव और NVIDIA GeForce GT 840M ग्राफ़िक्स के साथ 2GB DDR3 मैमोरी दी गई है. यह लैपटॉप गेमिंग लवर्स को जरुर अच्छा लगेगा. इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत करीब 59,990 रुपए है.

डैल इंसपिरोन 3542

अगर आप कम कीमत में एक अच्छा गेमिंग लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो डैल का ये लैपटॉप आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस लैपटॉप की कीमत 29,999 से शुरु है. इसमें आपको HP पवेलियन लैपटॉप के बराबर की ही कॉन्फ़िगरेशन मिलती है. इस पर गेमिंग करना आपको एक अच्छा एक्सपीरिएंस दे सकता है.

Acer Nitro AN515-52 

एक्सर का निट्रो एन515-52 गेमिंग लैपटॉप आपको मिल जाएगा. इस लैपटॉप की कीमत करीब 47,990 रुपये है. लैपटॉप में गेमिंग के लिए 8 जीबी रैम और एएमडी क्वाड कोर रेजन 5 प्रोसेसर दिया है, साथ ही यूजर्स को 15.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है. ये लैपटॉप विंडो 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
कई Android फोन में जल्द मिलेगा Samsung वाला ये फीचर! छुपकर आपके डिवाइस में झांकने वालों की होगी छुट्टी
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
Galaxy S26 vs iPhone 17: कौन-सा एंट्री लेवल फ्लैगशिप फोन है आपके लिए बेस्ट? यहां जानें फुल कंपेरिजन
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
ईरान में डिजिटल ब्लैकआउट! हमलों के बीच सोशल मीडिया ठप, क्या सचमुच दुनिया से कट गया देश?
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस
स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

वीडियोज

Tum se Tum Tak:😮Aryavardhan की नई चाल, खेल-खेल में ससुर जी का दिल जीतने की तैयारी (01-03-2026)
US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक? जानें प्लानिंग की इनसाइड स्टोरी
कैसे लीक हुई खामेनेई की लोकेशन? US-इजरायल ने टाइमिंग से पहले ही ईरान पर क्यों किया अटैक?
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget