एक्सप्लोरर

Best Laptops: मोबाइल फोन के बजट में ये हैं स्कूली बच्चों के लिए 4 बढ़िया लैपटॉप, ऑफिस वर्क भी किया जा सकता है

Budget Laptops: लो बजट वाले लोगों के लिए आज हम 4 ऐसे लैपटॉप लेकर आए हैं जिनमें आपको बढ़िया फीचर कम कीमत में मिल जाते हैं. 

Best Laptops under 25000: मोबाइल फोन और लैपटॉप हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं. इसके बिना रहना कल्पना करने के लायक भी नहीं है. स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए आज मोबाइल या लैपटॉप की जरूरत है तो वही ऑफिस जा रहे लोगों के लिए ये एक नेसेसरी गैजेट बन चुका है. बाजार में कई लाख रुपए तक के लैपटॉप मौजूद हैं. लेकिन आज इस लेख के माध्यम से हम आपको 4 ऐसे लैपटॉप के बारे में बताने वाले हैं जो आपको एक मिड रेंज सेगमेंट के मोबाइल फोन की कीमत में मिल जाएंगे. खास बात ये है कि इन लैपटॉप में आपको अच्छा बैटरी बैकअप, बढ़िया डिजाइन, शानदार डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस मिल जाता है.

25,000 के बजट में ये हैं चार बढ़िया लैपटॉप

ASUS VivoBook 14 (2021)

ASUS VivoBook 14 में आपको 4GB रैम और 256GB एसएसडी का सपोर्ट मिलता है. लैपटॉप में आपको 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है. खास बात ये है कि इस लैपटॉप में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. लैपटॉप में आप आसानी से स्कूल का कोई भी काम या प्रोजेक्ट बना कर सकते हैं. यहां तक कि ऑफिस वर्क के लिए भी ये लैपटॉप शानदार है. ASUS VivoBook 14 लैपटॉप की कीमत 21,990 रुपये है. लैपटॉप पर आपको आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

Primebook 4G

Primebook 4G लैपटॉप को शार्क टैंक में पेश किया गया था जिसके बाद ये खूब सुर्खियों में आया. अमूमन आपने लैपटॉप में विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम देखा होगा लेकिन Primebook 4G एक एंड्रॉइड बेस्ड लैपटॉप है जिसमें आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है. ये लैपटॉप MediaTek MT8788 प्रोसेसर पर काम करता है. लैपटॉप की कीमत 16,990 रुपये है. यदि आप इसे आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 1,250 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है.

Lenovo E41-55 

लेनोवो के इस लैपटॉप में आपको 4GB रैम और 256GB एसएसडी का सपोर्ट मिलता है. लैपटॉप 14 इंच की स्क्रीन के साथ आता है जिसमें आपको 6 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिल जाता है. इस लैपटॉप को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से 24,000 रुपये में खरीद सकते हैं. इसमें आपको AMD Athlon A3150U प्रोसेसर और फ्रंट कैमरा मिलता है.

HP Chromebook 11a

इसी तरह एचपी HP Chromebook 11a में भी आपको 4GB रैम और 64GB एसएसडी का सपोर्ट मिलता है. लैपटॉप 11.6 इंच की स्क्रीन के साथ आता है जिसमें आपको MediaTek MT8183 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है. इस लैपटॉप को आप अमेजन से 22,490 रुपए में खरीद सकते हैं.

इन सभी लैपटॉप में आप स्कूल के प्रोजेक्ट, एमएस वर्ड से जुड़ा कोई काम, इंटरनेट सफरिंग, बेसिक एडिटिंग आदि कामकाज आसानी से कर सकते हैं. कुल मिलाकर ये लैपटॉप पढ़ाई-लिखाई और बेसिक कामकाज के लिए बेस्ट हैं. यदि आपको प्रोफेशनल या ग्राफिक्स से जुड़ा डिटेल काम करना है तो फिर आपको ज्यादा बजट के लैपटॉप को चुनना होगा. 

यह भी पढ़ें: शराब की लत छुड़ाने के लिए इस वेबसाइट का लिया सहारा, फिर सबको पता चल गया कि ये लोग शराबी हैं!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी

वीडियोज

A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit
Iran- Israel War: ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप... | israeliranwar2026 | iranstrikesback | trumpwaralert
Praveen Kumar,Avani Lekhara Interview : किस्मत की लकीर मोड़ बने चैंपियन! । Ideas Of India Summit
Jawed Ashraf : ईरान-अमेरिका युद्ध का भारत पर क्या होगा असर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget