एक्सप्लोरर

BGMI 3.5 Update: नई थीम और रोमांचक फीचर्स का चला पता, पढ़ें पूरी डिटेल्स

BGMI 3.5 Update Upcoming Features: बीजीएमआई का नया अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है. इसके अपकमिंग अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स और थीम के बारे में कई नई जानकारियां मिली है.

Battlegrounds Mobile India (BGMI) अपने नए 3.5 अपडेट के साथ गेमर्स के लिए रोमांच का एक नया दौर लेकर आ रहा है. 21 नवंबर 2024 को रिलीज़ होने वाले इस अपडेट में न सिर्फ नए फीचर्स और थीम शामिल हैं, बल्कि Frostborne Dragon, नए व्हीकल्स और शानदार गियर जैसी अनोखी चीज़ें भी पेश की जाएंगी.

Krafton ने इस अपडेट के जरिए गेमप्ले को और रोमांचक और रणनीतिक बनाने का प्रयास किया है. चाहे Icemire Frontier की बर्फीली दुनिया हो या Dragon’s Lair की चुनौतीपूर्ण लड़ाई, यह अपडेट हर गेमर के लिए कुछ खास लेकर आया है. हमें इस अपडेट के बारे में क्राफ्टन की ओर से पब्लिश किए गए पॉडकास्ट के जरिए कुछ जानकारियां मिली है. आइए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

Icemire Frontier थीम मोड

Frostheim:

यह इलाका दो मुख्य हिस्सों में बंटा है – Chieftain’s Stronghold और Beast-Taming Grounds.

Chieftain’s Stronghold: इस क्षेत्र के केंद्र में चिफ्टेन की बिल्डिंग है, जिसके नीचे Ritual Hall में ढेर सारे सप्लाई मौजूद हैं.

Beast-Taming Grounds: यह इलाका थोड़ा कठिन है और इसके बीच में Beast Warden’s Keep स्थित है.बर्फीले क्रिस्टल से Frostborne Dragon सील किया गया है, जो समय के साथ आज़ाद हो जाता है.

इसके बाद एक छुपा हुआ Sanctuary सामने आएगा, जहां गेमर Ice Crystal Crate के लिए मुकाबला कर सकते हैं.

गेमर्स को स्नोबॉल में बदलने और उससे रोल करने का अनूठा फीचर मिलेगा.

Magic Crystal Mines:

  • मैप में कई Magic Crystal Mines बिखरे हुए हैं.
  • यहां सतह पर बस्तियां और भूमिगत खदानें होती हैं.
  • खदान के मुख्य केंद्र पर मौजूद बर्फीले क्रिस्टल को तोड़ने पर शानदार रिवॉर्ड्स मिलते हैं.
  • छुपे हुए खजाने पाने के लिए बर्फ की दीवारों को तोड़ना होगा.
  • कुछ समय बाद Frostborne Dragon खदान में उतरता है.

नए स्टेज मैकेनिक्स

Dragon’s Lair (सिर्फ Erangel में):

  • गेमर मैप से चाबियां ढूंढकर Ice Portal खोल सकते हैं और Frostborne Dragon का सामना कर सकते हैं.
  • यहां 3 टीमें एक साथ प्रवेश कर सकती हैं.
  • Treasure Vault के दरवाजे खोलने के बाद गेमर अन्य टीमों का सामना कर सकते हैं.
  • यहां हारने पर गेमर एलिमिनेट नहीं होंगे.

Arctic Altar:

  • क्रिस्टल को हिट कर चुनौती शुरू करें.
  • समय सीमा के अंदर सभी क्रिस्टल हिट करने पर उच्च गुणवत्ता वाले रिवॉर्ड मिलते हैं.
  • थीम वाला नया बॉस – Frostborne Dragon
  • यह बॉस जमीन और हवा दोनों जगह लड़ाई कर सकता है. इसे हराने पर ढेर सारे सप्लाई मिलते हैं.

नए थीम वाले वाहन

Mammoth:

  • यह 4-सीटर वाहन है.
  • सीट पर बैठकर गेमर फायर कर सकते हैं.
  • इसके पैरों पर हमला कर इसे अस्थायी रूप से गिराया जा सकता है.

Sabertooth Tiger:

  • यह 2-सीटर वाहन है, जिसमें चालक और यात्री दोनों फायरिंग कर सकते हैं.
  • यह तेज़ स्पीड, जंपिंग और ड्रिफ्टिंग जैसी खासियतें रखता है.

नए थीम वाले आइटम्स

Frostsoul Spear: इसे इस्तेमाल कर गेमर ऊपर कूदकर दूर तक भाला फेंक सकते हैं.

Frostsoul Warhammer: यह बर्फीली दीवारें बनाने के लिए उपयोगी है.

Dragon Horn और Dragon Blood: स्वास्थ्य और ऊर्जा को तुरंत बढ़ाने के लिए.

नए गेमप्ले मैकेनिक्स

Frostfire Altar: यहां नियमित रूप से Frostsoul Spears और Frostsoul Warhammers स्पॉन होते हैं.

Ice Portal: Frostborne Dragon के आज़ाद होने के बाद सक्रिय हो जाता है, जिससे गेमर Dragon’s Lair जा सकते हैं.

BGMI 3.5 अपडेट के साथ गेम का अनुभव और भी रोमांचक और दिलचस्प होने वाला है. अब गेमर्स को सिर्फ 21 नवंबर का इंतजार करना चाहिए, जब बीजीएमआई के इस नए अपडेट को रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Asus ZenBook S14 OLED Review: बेहतरीन डिस्प्ले और बैटरी, लेकिन कीमत बहुत ज्यादा, विस्तार में पढ़ें अच्छी और बुरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget