एक्सप्लोरर

20 हजार में खरीदें डुअल कैमरा फोन, ये हैं 48MP कैमरा वाले शानदार स्मार्टफोन

अगर फोटोग्राफी के लिए शानदार फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 20 हजार रुपए तक है, तो आपको ऐसे कई फोन मिल जाएंगे जिनमें आपको डुअल कैमरे सेटअप के साथ 48 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाएगा. ये हैं टॉप 5 ऑप्शन.

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं और अपने स्मार्टफोन से शानदार पिक्चर क्लिक करना चाहते हैं, तो आजकल मार्केट में ऐसे कई फोन आपको मिल जाएंगे जिसमें शानदार कैमरा मिलता है. हालांकि कैमरा क्वालिटी जितनी अच्छी होगा फोन उतना ही महंगा भी होगा. ऐसे में हम आपको आज 20 हजार की रेंज में आने वाले ऐसे फोन के बारे में बता रहे हैं जिनका मेन कैमरा और सेल्फी कैमरा दोनों अच्छी क्वालिटी का है. साथ ही आपको ऐसे फोन्स में एचडी स्क्रीन, अच्छा प्रोसेसर, बैटरी, बढ़िया रैम और स्टोरेज भी मिलेगा. आइये जानते हैं टॉप 5 कैमरा फोन कौन से हैं.

1-रियलमी 6 प्रो- इस फोन में 6.6-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल का है. बात करें इसके कैमरे की तो 64+8+12+2 मेगापिक्सल का मेन क्वाड कैमरा दिया गया है. वहीं इस फोन में सेल्फी के लिए 16+8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में स्नैपड्रैगन 720G का प्रोसेसर और 4300mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 6GB रैम और 64GB का स्टोरेज मिलेगा. आप इसे 256GB तक बढ़ा सकते हैं. रियलमी 6 प्रो की कीमत 18 हजार से शुरु होती है.

2-सैमसंग गैलेक्सी A31- आपको ये फोन डिस्काउंट के बाद करीब 20 हजार में पड़ जाएगा. गैलेक्सी A31 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ, 8 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मेक्रो कैमरा दिया गया है. इस फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है. गैलेक्सी A31 की स्क्रीन 6.4 की है. वहीं 6GB रैम और 128GB का आपको स्टोरेज मिलेगा. आप इसे 512GB तक बढ़ा सकते हैं. फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है.

3-शाओमी पोको X2- 16 हजार रुपये में आपको पोको एक्स2 भी मिल जाएगा. इस फोन को फोटोग्राफी के मामले में काफी अच्छा माना जा रहा है. फोन में 64+8+2+2 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए आपको 20+2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा. फोन की 6.67-इंच की स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल का है. स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर और 6GB की रैम इस फोन में दी गई है. 64GB का स्टोरेज है जिसे 512GB तक बढ़ा सकते हैं. इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है.

4- वीवो S1 प्रो- 20 हजार की रेंज में आपको वीवो का S1 प्रो फोन भी मिल जाएगा. इस फोन का कैमरा भी काफी अच्छा है. वीवो एस1 में 48 मेगापिक्सल का AI क्वाड का मेन कैमरा दिया गया है. इस फोन में दिन हो या रात कभी भी पिक्चर क्लिक करों बिल्कुल क्लीयर आयेगी. फोन में सुपर वाइड और सुपर मेक्रो एंगल कैमरा दिया गया है. वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. स्क्रीन 6.38 इंच की है. इसमें 8GB रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इस फोन में 665 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 4500 mAh की बैटरी दी गई है.

5-वीवो V17- आपको 20 हजार रुपये में वीवो वी7 भी मिल जाएगा. सेल्फी के लिए इस फोन में शानदार 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं 48 मेगापिक्सल AI क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें सुपर नाइट कैमरा मोड और सुपर मेक्रो मोड भी दिया गया है. फोन में एचडी स्क्रीन 6.44 इंच की है. क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675AIE प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB का एस्टेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन है. इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 18W ड्युल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब WhatsApp पर हर जगह दिखेंगे विज्ञापन! आने वाला है ये नया अपडेट, जानिए सब कुछ
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
अब इस देश में लगने वाला है सोशल मीडिया पर ताला! 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर सकेंगे एक्सेस
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
क्या आपके पास भी आया E-Challan तो हो जाइए सावधान! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए कैसे हो रही ठगी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
धुरंधर फेम सौम्या टंडन ने खोला फिटनेस का राज, कहा- प्रेग्नेंसी हो या चोट लगे...
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget