एक्सप्लोरर

मोबाइल की कीमत पर मिल जाएगा ये लैपटॉप, बच्चों की पढ़ाई और ऑफिस के लिए बेस्ट

Primebook 4G लैपटॉप को आप एक मोबाइल फोन की कीमत पर खरीद सकते हैं. ये स्कूली बच्चों और बेसिक ऑफिस वर्क के लिए बेस्ट है.

Primebook 4G: अगर आप महंगे लैपटॉप नहीं खरीद सकते या अपने लिए एक मोबाइल फोन के बजट में नया लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो शार्क टैंक आपके लिए एक बढ़िया लैपटॉप लेकर आया हैं. दरअसल, शार्क टैंक सीजन 2 में Primebook 4G लैपटॉप पेश किया गया था जिसके बाद इसे फंड किया गया और अब ये फाइनली बिक्री के लिए उपलब्ध है. यह एक एंड्रॉइड बेस्ड लैपटॉप है जो स्कूली बच्चों और ऑफिस के कामकाज के लिए बेस्ट है. सबसे खास बात ये है कि इस लैपटॉप को आप 15,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं. इस लैपटॉप की सेल 11 मार्च से शुरू होगी जिसे आप ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद पाएंगे. 

Primebook 4G के को-फाउंडर और सीएमओ अमन वर्मा ने कहा कि इस लैपटॉप को विशेषकर उन बच्चों के लिए लांच किया गया है जो महंगे लैपटॉप नहीं खरीद सकते. आज लर्निंग ऑनलाइन हो चुकी है इसलिए ये जरूरी है कि सभी बच्चों तक लैपटॉप या अन्य गैजेट्स पहुंच सके ताकि वो अपने भविष्य को बेहतर बना सकें. अमन वर्मा ने ये भी कहा कि करीब 23 करोड़ से ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जिनके पास लैपटॉप का एक्सेस नहीं है इसीलिए कंपनी ने ये सस्ता लैपटॉप लॉन्च किया है ताकि हर किसी तक गैजेट पहुंच पाए और वे इससे अपने भविष्य को बेहतर और अपने सपनो को पंख दे पाएं. यानि कुल मिलाकर, ये लैपटॉप उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो महंगे लैपटॉप नहीं खरीद सकते.  

इतनी है कीमत 

Primebook 4G लैपटॉप पहले 16,990 रुपये में लिस्ट किया गया था. हालांकि फिलहाल कंपनी डिस्काउंट रेट पर इसे 14,990 में दे रही है. कंपनी ने बताया कि प्राइमबुक 4G लैपटॉप बेहद हल्का और कनविनियंट है और अलग-अलग एजुकेशनल परपज के लिए बेस्ट है. लैपटॉप की बिक्री के लिए कंपनी ने फ्लिपकार्ट के साथ पार्टनरशिप की है साथ ही 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई (No-Cost-EMI) भी बनाई है ताकि हर बच्चा लैपटॉप को खरीद सके. 

लैपटॉप की खासियत

Primebook 4G वायरलेस सिम कार्ड के साथ आता है ताकि आप इंटरनेट के साथ आसानी से कनेक्ट कर पाएं. लैपटॉप एंड्रॉइड 11 पर बेस्ड PrimeOS पर काम करता है. PrimeOS में लगभग 200 से ज्यादा एजुकेशनल ऐप्स टेस्ट किए गए हैं और आप प्राइम स्टोर के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. इस लैपटॉप में आप मल्टीपल विंडो भी ओपन कर सकते हैं ताकि आप एक समय पर कई काम कर पाएं. Primebook 4G में आपको मीडियाटेक MT8788 प्रोसेसर मिलता है जो 64GB स्टोरेज के साथ आता है. स्टोरेज को आप 200GB तक एक्सपैंड कर सकते हैं.

सस्ते में खरीद सकते हैं Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook

इसी तरह आप सस्ते में Lenovo IdeaPad Slim 3 Chromebook को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकते हैं. ये लैपटॉप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 18,615 रुपये है. एक बार चार्ज करने पर ये लैपटॉप 10 घंटे तक यूज किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: कर रहे हैं OnePlus Nord CE 3 का इन्तजार? लॉन्च से पहले जरा इसके स्पेक्स और कीमत जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये नौकरियां हैं सबसे सेफ, AI से भी कोई खतरा नहीं, मशीनें नहीं कर पाएंगी ये काम
ये नौकरियां हैं सबसे सेफ, AI से भी कोई खतरा नहीं, मशीनें नहीं कर पाएंगी ये काम
चौंकाने वाला अपडेट! ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड और रिस्क वॉर्निंग फीचर, अब पहले से भी ज्यादा सुरक्षित होगा आपका डेटा!
चौंकाने वाला अपडेट! ChatGPT में आया लॉकडाउन मोड और रिस्क वॉर्निंग फीचर, अब पहले से भी ज्यादा सुरक्षित होगा आपका डेटा!
क्या YouTube पर 1 Million व्यूज आने से भर जाएगी जेब? जानिए वीडियो पर कितनी हो सकती है कमाई
क्या YouTube पर 1 Million व्यूज आने से भर जाएगी जेब? जानिए वीडियो पर कितनी हो सकती है कमाई
18,000mAh बैटरी की टेस्टिंग में लगी है सैमसंग, लेकिन रिजल्ट ने निकाल दिया पसीना, यहां जानें क्या हुआ
18,000mAh बैटरी की टेस्टिंग में लगी है सैमसंग, लेकिन रिजल्ट ने निकाल दिया पसीना, यहां जानें क्या हुआ

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget