एक्सप्लोरर

ऑनलाइन रिश्ते खोज रहे हैं तो हो जाएं सावधान! शादी के बहाने ठगी के बंधन में बांध रहे जालसाज

मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर ठगी के मामले बढ़ रहे हैं. अगर आप भी ऑनलाइन रिश्ता तलाश रहे हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है. हम बता रहे हैं कुछ सावधानियां जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए.

आजकल जब सबकुछ डिजिटल (Digital) हो गया है, तो शादी (Wedding) भी इससे पीछे क्यों रहे. भारत में पिछले कुछ साल में कई मैट्रिमोनियल साइट्स (matrimonial sites) आ चुके हैं और यहां ऑनलाइन रिश्ते तय होने का ट्रेंड भी बढ़ गया है. इस ट्रेंड का फायदा बदमाश भी उठा रहे हैं. वह ऐसे मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स या सोशल मीडिया (Social Media) पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी की बात करते हुए ठगी कर रहे हैं. इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. अगर आप भी इस तरह की शादी का प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है.

किन तरीकों से हो रही ठगी

क्रिमिनल्स इस तरह के वेबसाइट्स पर अलग-अलग तरह से ठगी कर रहे हैं. ठगी सिर्फ मेल ही नहीं, बल्कि फीमेल के साथ भी होती है. आइए जानते हैं ठगी के तरीके.

पहला तरीका

सबसे पहला तरीका ये होता है कि वह वेबसाइट्स के जरिए आपसे संपर्क करते हैं. अधिकतर मामलों में ठग खुद को विदेश में रहने वाला बताते हैं. बातीचत शुरू होती है, फिर वह आपको गिफ्ट भेजते हैं. एक दो बार गिफ्ट पहुंचता भी है. इससे आप भरोसा करने लगते हैं. फिर एक दिन वह आपसे इंडिया आने की बात कहते हैं साथ में आपके लिए महंगा गिफ्ट होने की बात भी बताई जाती है. अचानक कॉल आती है कि एयरपोर्ट (Aiport) पर कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है. छोड़ने के बदले में इतने पैसे देने होंगे. इस तरह आपको चपत लग जाती है.

दूसरा तरीका

इसमें ठग आपसे वेबसाइट्स के जरिए संपर्क करते हैं. फिर बातचीत करते रहते हैं. आपका भरोसा जीतने के बाद अचानक किसी इमरजेंसी का बहाना आपसे बताते हैं और पैसे मांगते हैं. आप भरोसा करके पैसे दे देते हैं.

तीसरा तरीका

कुछ मामलों में देखने में आया है कि ठग आपको झांसा देकर शादी भी कर लेते हैं. इसके कुछ दिन बाद ही आपके पैसे और जूलरी लेकर वह चंपत हो जाते हैं. इस तरह के केस में महिला ठगों की भूमिका ज्यादा होती है.

चौथा तरीका

ये भी देखने में आया है कि ठग आपसे ऑनलाइन जुड़ते हैं. बातचीत शुरू होने के बाद आपको किसी होटल में मिलने के लिए बुलाया जाता है. यहां आपको बेहोश करके अश्लील वीडियो बनाकर भी ब्लैकमेल किया जाता है.

क्या बरतें सावधानी

अगर आप इस तरह की ठगी से बचना चाहते हैं तो आपको कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है. नीचे हम बता रहे हैं कुछ टिप्स जिन्हें आपको फॉलो करना चाहिए.

  • अगर मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर किसी से दोस्ती हुई है और उससे चैटिंग का सिलसिला शुरू हुआ है तो चैटिंग के दौरान अपनी सारी जानकारी उसे न दें. खासकर निजी और बैंकिंग जानकारी देने से बचें.
  • अगर बातचीत में सामने वाला आपसे गैरजरूरी सवाल करे तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है.
  • मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर मिले रिश्तों से अगर पहली बार मिलने जा रहे हैं तो अकेले जाने से बचना चाहिए.
  • कभी भी इस तरह के केस में मुलाकात होटल या रेस्टोरेंट में न करके किसी पब्लिक प्लेस में करें.
  • अगर रिश्ते के लिए बातचीत के दौरान सामने वाला किसी तरह से कुछ पैसे मांगे तो फौरन उसे मना कर दें.
  • वीजा या कस्टम जैसे मामलों में फंसे होने की बात कहकर पैसे मांग जाएं तो फौरन मना करें और पुलिस को सूचना दें.

ये भी पढ़ें

अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान तो यूपीआई पेमेंट में नहीं आएगा ऐरर, सुरक्षित रहेगा आपका पैसा

फेसबुक के लॉगिन आईडी पासवर्ड से इंस्टाग्राम पर कैसे करें लॉगिन जानिए पूरा तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV रिमोट पर लाल, पीले, हरे बटनों का राज क्या है? अधिकतर लोगों को नहीं पता इनका इस्तेमाल
TV रिमोट पर लाल, पीले, हरे बटनों का राज क्या है? अधिकतर लोगों को नहीं पता इनका इस्तेमाल
YouTube वीडियो पर 50,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? यहां जानें पूरा हिसाब-किताब और इनकम बढ़ाने का तरीका
YouTube वीडियो पर 50,000 व्यूज आने पर कितनी कमाई होगी? यहां जानें पूरा हिसाब-किताब और इनकम बढ़ाने का तरीका
iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं फायदा
iPhone 16 Pro पर डिस्काउंट की बरसात! यहां मिल रही है 15,000 रुपये से ज्यादा की छूट, जल्दी उठाएं फायदा
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Rajya Sabha की लिस्ट आते ही कांग्रेस में रार! हरियाणा में कई विधायक गोपाल कांडा के संपर्क में, हिमाचल में प्रतिभा नाराज!
Nepal Elections 2026: Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
Gen Z आंदोलन के बाद पहली बार नेपाल में आज चुनाव! जानें किसके बीच कांटे की टक्कर
ICC World Cup League 2: बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
बड़ी खबर, क्रिकेट पर पड़ा ईरान-इजरायल तनाव का असर, विश्वकप लीग 2 के मैच को टाला गया
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार का किया ऐलान, कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया प्रत्याशी
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
एक्टिंग से दूर रहकर भी करोड़ों कमाती है अनिल कपूर की छोटी बेटी, जानें कहां से कमाई करती हैं रिया कपूर
Video: वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
वरमाला के वक्त अचानक चरमराया डोला स्टेज, लड़खड़ाकर गड्ढे में गिरे दूल्हा दुल्हन, वीडियो वायरल
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
Embed widget