एक्सप्लोरर

Cyber Insurance: साइबर इंश्योरेंस नहीं कराया तो फ्रॉड होने पर हो जाओगे कंगाल!

Cyber Insurance लेते समय पॉलिसी के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है. आपको इस बात की समझ होनी चाहिए कि पॉलिसी से आपको क्या सुरक्षा मिल रही है और अगर जरूरत पड़े तो इस पॉलिसी को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा.

Cyber Insurance Policy: साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच अब यह बेहद जरूरी हो गया है कि आप ‘साइबर इंश्योरेंस’ करा लें. साइबर इंश्योरेंस (Cyber Insurance) एक तरह का अनुबंध है, जिसमें ऑनलाइन व्यापार करने वाली कंपनी या व्यक्ति वित्तीय जोखिम के खतरे से बचने के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) खरीदता है. इस इंश्योरेंस में तय शुल्क के बदले, साइबर क्राइम से होने वाला नुकसान कवर किया जाता है, लेकिन साइबर इंश्योरेंस की भी अपनी एक सीमा है, इसलिए जरूरी है कि डिजिटल लेन-देन में पूरी सावधानी बरती जाए. साथ ही, इंश्योरेंस कराने से पहले उसके Terms and Conditions अच्छी तरह जान लिए जाएं.

Policy की जानकारी

साइबर इंश्योरेंस लेते समय पॉलिसी के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है. आपको इस बात की समझ होनी चाहिए कि पॉलिसी से आपको क्या सुरक्षा मिल रही है और अगर जरूरत पड़े तो इस पॉलिसी को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा. अलग अलग तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी अलग-अलग तरह के साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करती है. ऐसे में, अगर आप ज्यादा ऑनलाइन लेन-देन करते हैं तो आपके लिए ज्यादा लिमिट वाली पॉलिसी लेना बेहतर होगा.

Cyber Attack कैसे होता है?

इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाइए कि पॉलिसी साइबर क्राइम के कितने खतरों को कवर कर रही है. यहां हम आपको कुछ प्रमुख साइबर खतरों के बारे में बता रहे हैं.

फिशिंग या स्पूफिंग (Phishing or Spoofing)

इसमें साइबर ठग आपकी संवेदनशील जानकारी को चुरा लेते हैं, जैसे- बैंक खाता विवरण और पहचान आदि.

मालवेयर (Malware)

यह एक प्रकार का virus है, जो डिजिटल डिवाइस, जैसे- कंप्यूटर, मोबाइल और टेबलेट आदि से निजी जानकारियां चुराकर हैकर्स को भेज देता है.

सिम स्वैप ­(Sim Swap)

इसमें तकनीक की मदद से मूल सिम की जगह डुप्लिकेट सिम बना ली जाती है. इस डुप्लीकेट सिम की मदद से बैंक खाते से ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर कर ली जाती है.

क्रेडेंशियल स्टफिंग (Credential Stuffing)

इसमें साइबर चोर आपकी निजी जानकारियों को इकट्ठा कर लेते हैं, जिसमें आमतौर पर उपयोगकर्ता का नाम, ईमेल आइडी या अकाउंट पासवर्ड होता है.

सावधान रहें!

साइबर इंश्योरेंस (Cyber Insurance) होने के बावजूद भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि देखा गया है कि कुछ लोग अपने कंप्यूटर और स्मार्टफोन से ही नहीं, बल्कि ऑफिस के कंप्यूटर और पब्लिक वाई-फाई से भी वित्तीय लेन देन कर देते हैं. बता दें, ऐसे में निजी जानकारियों को एक्सेस करने से जोखिम अधिक रहता है. आपको जानकारी होनी चाहिए कि साइबर हमले कैसे किए जाते हैं और कैसे साइबर अटैक से बचा जाता है?

नोट : अगर आप या आपका कोई परिचित साइबर ठगी का शिकार हुआ है तो विशेषज्ञ से बात करके जरूरी कदम उठाएं. वहीं, पॉलिसी से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब जानने के लिए इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें.

Realme GT 2 Master Explorer Edition लॉन्च, फीचर्स को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेल्फी आएगी एकदम शानदार, iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेगा नया फ्रंट कैमरा, डायनामिक आईलैंड भी होगा छोटा
सेल्फी आएगी एकदम शानदार, iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेगा नया फ्रंट कैमरा, डायनामिक आईलैंड भी होगा छोटा
इंटरनेट चलाने के लिए नहीं पड़ेगी स्क्रीन टच करने की जरूरत, अब वॉइस कमांड से चलेगा कॉमेट ब्राउजर
इंटरनेट चलाने के लिए नहीं पड़ेगी स्क्रीन टच करने की जरूरत, अब वॉइस कमांड से चलेगा कॉमेट ब्राउजर
Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई लॉन्च, धाकड़ फीचर्स के साथ जबरदस्त कैमरा सेटअप, लॉन्च ऑफर समेत देखें सारी डिटेल
Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई लॉन्च, धाकड़ फीचर्स के साथ जबरदस्त कैमरा सेटअप, लॉन्च ऑफर समेत देखें सारी डिटेल
VPN यूज करते समय कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप? फायदे से ज्यादा नुकसान हो जाएगा
VPN यूज करते समय कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप? फायदे से ज्यादा नुकसान हो जाएगा

वीडियोज

Patna Breaking: प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार | Bihar Crime | ABP News
Delhi Bomb Blast में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और खूंखार आतंकी गिरफ्तार | Breaking | ABP News
Shimla News: तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली रवाना हुई पुलिस | AI Summit | Congress | Breaking
Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News
Instagram के 'बादशाह' बने PM Modi! Donald Trump और Prabowo Subianto को पछाड़ा | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने मानी अपनी गलती, कहा- 'न्यायपालिका का सम्मान, अनजाने में हुआ...'
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
'अंधेरे में काम करने वालों को उजाला...', CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना
PM Modi Israel Visit: एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
एक ही कार में सवार हुए पीएम मोदी और नेतन्याहू, फोटो डालकर पाकिस्तान को चिढ़ाया, शहबाज को लगेगी मिर्ची
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
श्रीलंका की हार से पाकिस्तान की क्यों बढ़ी टेंशन? ग्रुप 2 का सेमीफाइनल समीकरण समझिए
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 6: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार को कितना रहा कलेक्शन?
'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' के बीच चल रही कांटे की टक्कर, जानें- बुधवार का कलेक्शन?
Weather Forecast: यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
यूपी में गर्मी, उत्तराखंड में बारिश, दिल्ली, बिहार, समेत देश में 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? जानें ताजा अपडेट
Rinku Singh Father Illness: किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रहे रिंकू सिंह के पिता, जिसके लिए छोड़ा टी-20 वर्ल्ड कप, यह कितनी खतरनाक?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
ढेर सारे भौंकते कुत्तों के बीच छिपी है एक बिल्ली! 99% लोग नहीं ढूंढ पाए, क्या आप ढूंढ पाएंगे?
Embed widget