एक्सप्लोरर

EU की बड़ी कार्रवाई, Apple पर 4,700 करोड़, Meta पर 1,900 करोड़ का जुर्माना, अमेरिका बोला- ये तो ब्लैकमेलिंग है

EU ने Digital Markets Act के तहत Apple और Meta पर भारी जुर्माना लगाया, जिस पर अमेरिका ने नाराजगी जताते हुए इसे ‘आर्थिक ब्लैकमेलिंग’ बताया.

यूरोपीय यूनियन (EU) और अमेरिका के बीच एक बार फिर से तनातनी देखने को मिल रही है. इस बार वजह है दो बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों, Apple और फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta पर लगाया गया भारी जुर्माना. 

दरअसल यूरोपीय यूनियन ने बुधवार यानी 23 अप्रैल को Apple पर 500 मिलियन यूरो (लगभग 4,700 करोड़ रुपये) और Meta पर 200 मिलियन यूरो (करीब 1,900 करोड़ रुपये) का जुर्माना ठोका है. ये कार्रवाई EU के नए डिजिटल कानून Digital Markets Act (DMA) के तहत की गई है.

क्या है DMA

डिजिटल मार्केट एक्ट का मकसद है कि बड़ी टेक कंपनियां, जो अपने क्षेत्र में एकाधिकार बनाए बैठी हैं, वो छोटे और नए प्रतियोगियों को भी बराबरी से मुकाबला करने का मौका दें. EU का मानना है कि Apple और Meta ने इस कानून के कई नियमों का उल्लंघन किया है, जैसे कि मार्केट के कॉम्पटीशन को सीमित कर देना, छोटे ऐप डेवलपर्स को प्लेटफॉर्म पर पूरी छूट न देना और पारदर्शिता में कमी.

लेकिन इस कार्रवाई से अमेरिका भड़क गया है. व्हाइट हाउस ने साफ शब्दों में कहा है कि ये जुर्माने एक तरह की 'आर्थिक ब्लैकमेलिंग' (Economic Extortion) हैं और अमेरिका इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.

अमेरिका ने लगाए कई आरोप 

इस पूरे मामले पर अमेरिकी सरकार का आरोप है कि यूरोप का यह कानून खासतौर पर अमेरिकी कंपनियों को निशाना बना रहा है, ताकि इस कदम से न सिर्फ अमेरिकी कंपनियों का नुकसान हो रहा है बल्कि यह वैश्विक व्यापार के लिए भी खतरा बन सकता है. 

व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा, 'यह एक नया तरीका है अमेरिकी टेक कंपनियों को दबाने का. ये कानून व्यापार में रुकावट पैदा करता है और एक आज़ाद समाज के खिलाफ है.'

अतंरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहा है तनाव

इस पूरे मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि अगर विदेशी देश अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचाते हैं या इसकी कोशिश भी करते हैं तो अमेरिका भी जवाब में टैरिफ यानी आयात शुल्क बढ़ा सकता है.

दूसरी तरफ, यूरोपीय यूनियन का कहना है कि उनका मकसद किसी देश या कंपनी को टारगेट करना नहीं है, बल्कि वो एक निष्पक्ष और खुला डिजिटल बाजार बनाना चाहते हैं.

अब देखना यह है कि क्या अमेरिका इन जुर्मानों के जवाब में कोई सख्त कदम उठाता है या फिर यह मामला बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा. फिलहाल तो इतना तय है कि Apple और Meta जैसे बड़े नामों पर इतनी बड़ी कार्रवाई ने टेक जगत में हलचल जरूर मचा दी है. यह विवाद आने वाले समय में EU और अमेरिका के व्यापारिक रिश्तों को भी प्रभावित कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
कैसे काम करता है Abhigyan App, 15 अगस्त पर कैसे करेगा लाल किले की सुरक्षा?
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
अब Samsung Galaxy Buds बनेंगे Hearing Aid, FDA ने दी मंजूरी
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
iPhone में मिलेगा Photo Authentication फीचर! जानें कैसे मिलेगा फायदा
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग
5G महंगा हुआ तो 4G की ओर लौटे ग्राहक! बजट फोन की बढ़ी मांग

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget