एक्सप्लोरर

क्या आज से भारत में बैन हो जाएंगे Facebook, WhatsApp समेत ये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स? जानिए क्या है केंद्र की नई गाइडइलाइंस

इस साल फरवरी में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नई गाइडलाइन को लागू करने के लिए तीन महीने का वक्त दिया था, जिसमें से अभी सिर्फ Koo App ने इस गाइडलाइन को लागू किया है.

देश में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स Facebook, WhatsApp, Twitter और Instagram के करोड़ों यूजर्स हैं. ऐसे में अगर इन यूजर्स को पता चलेगा कि आज से ये सभी प्लेटफॉर्म्स बैन हो रहे हैं तो क्या होगा. दरअसल कल यानी 25 मई को केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन को मंजूरी देने की डेडलाइन समाप्त हो गई है. वहीं अब केंद्र की नई इंटरमीडियरी गाइडलाइन को लागू नहीं करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारत में प्रतिबंधित किया जा सकता है.  

ट्विटर ने मांगा समय
वहीं इस गाइडलाइन की डेडलाइन खत्म होने से पहले सोशल मीडिया जाएंट फेसबुक ने अपने बयान में कहा है कि वह सरकार की नई गाइडलाइन का सम्मान करती है और इसे लागू करने को लेकर कार्यरत है. फेसबुक ने ये भी कहा है कि नई गाइडलाइन को लागू करने को लेकर उसकी सरकार के साथ चर्चा भी चल रही है. दूसरी तरफ माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भारत सरकार की तरफ से नई गाइडलाइन को लागू करने के लिए छह महीने का समय मांगा है. वहीं भारतीय ट्विटर कहे जाने वाले Koo App सरकार की गाइडलाइन को लागू कर दिया है.

हो सकती है कार्रवाई
बता दें कि इस साल फरवरी में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए थे. केंद्र ने इस गाइडलाइन को लागू करने के लिए तीन महीने का समय दिया था. लेकिन Koo App के अलावा दूसरे प्लेटफॉर्म्स ने इसे लागू नहीं किया है. ऐसे में नई गाइडलाइन को लागू नहीं करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

क्या है कहती नई गाइडलाइन
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारत में नोडल ऑफिसर, रेसिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर अप्वाइंट करना होगा, जो भारत में होगा. इस ऑफिसर को 15 दिनों के अंदर OTT कंटेंट के खिलाफ मिलने वाली शिकायतों का निपटारा करना होगा. इसके अलावा नई गाइडलाइन के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को एक मंथली रिपोर्ट जारी करनी होगी, जिसमें शिकायतों और उनके निपटारे की जानकारी देनी होगी. यही नहीं किन पोस्ट और कंटेंट को हटाया गया और इसकी क्या वजह थी, इसके बारे में भी बताना होगा. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के पास इंडिया का फिजिकल एड्रेस होना चाहिए, जो कंपनी के मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर दर्ज होना चाहिए.

24 घंटे में रजिस्टर्ड होगी शिकायत
नई गाइडलाइन के तहत शिकायत के 24 घंटे के अंदर इंटरनेट मीडिया से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाना होगा. साथ ही कंपनियों को एक शिकायत निवारण तंत्र रखना होगा और शिकायतों का निवारण करने वाला अधिकारी भी रखना होगा. 24 घंटे में शिकायत का रजिस्ट्रेशन होगा और 15 दिनों में उसका निवारण होगा.

ये भी पढ़ें

केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करेगा Facebook लेकिन कहा- कुछ मुद्दे हैं जिसपर बातचीत जरूरी

फेक और असली Website में ऐसे पता चलेगा अंतर, Google के इस फीचर का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tech Tips: अपने बच्चों की सेहत है प्यारी तो इन तरीकों से चुनें शानदार एयर प्यूरिफायर, जहरीली हवा से मिलेगी राहत
Tech Tips: अपने बच्चों की सेहत है प्यारी तो इन तरीकों से चुनें शानदार एयर प्यूरिफायर, जहरीली हवा से मिलेगी राहत
iPhone 17e vs iPhone 16: 60,000 रुपये से कम में कौन-सा आईफोन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
iPhone 17e vs iPhone 16: 60,000 रुपये से कम में कौन-सा आईफोन रहेगा बेस्ट? यहां जानें
क्या Mark Zuckerberg की जगह काम करेगा AI बॉट? सामने आई चौंका देने वाली जानकारी
क्या Mark Zuckerberg की जगह काम करेगा AI बॉट? सामने आई चौंका देने वाली जानकारी
इजरायल का ये खतरनाक हथियार हवा में ही कर देगा दुश्मन का काम-तमाम! पहले नहीं देखी होगी ऐसी तकनीक
इजरायल का ये खतरनाक हथियार हवा में ही कर देगा दुश्मन का काम-तमाम! पहले नहीं देखी होगी ऐसी तकनीक

वीडियोज

Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War
Nissan Gravite Drive Review | This is your 1st Car! | Auto Live #nissan
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? | Auto Live
Skoda Octavia vRS India review | Auto Live #skoda #octavia

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
आखिर कौन हैं वो देश, जो अमेरिका और ईरान के बीच डील में शामिल? ट्रंप ने किया था 3 का जिक्र
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
तलाक के 10 साल बाद फिर एक्स वाइफ लिस्सी संग रह रहे प्रियदर्शन, बोले- शादी का नहीं कोई प्लान
तलाक के 10 साल बाद फिर एक्स वाइफ लिस्सी संग रह रहे प्रियदर्शन, बोले- शादी का नहीं कोई प्लान
UP Police Recruitment 2026: यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
यूपी पुलिस के नौकरी का मौका, 1933 पदों के लिए अक्टूबर-नवंबर में होगी परीक्षा, जानें किस विभाग में कितने पद खाली?
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
जब क्रिस गेल का छक्का वेस्टइंडीज के लिए बन गया था पनौती, यूजर्स बोले, अपनी ही टीम की फील्डिंग सेट कर दी
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget