एक्सप्लोरर

Free Fire India कब होगा लॉन्च? जानें MS Dhoni से क्या है इसका कनेक्शन

Free Fire India: अगर आप फ्री फायर इंडिया का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी खास होगा. इसमें हमने फ्री फायर से लेकर फ्री फायर इंडिया और उसके साथ धोनी के कनेक्शन की पूरी कहानी बताई है.

Free Fire India Launch Details: भारत में पिछले करीब 10 सालों से गेमिंग की इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ी है. पबजी जैसे बैटल रॉयल गेम्स के आने के बाद भारत में ऑनलाइन मोबाइल वीडियो गेमर्स की संख्या काफी तेजी से उछाल आया, जो आजतक बढ़ता जा रहा है.

2020 में बैन हुआ PUBG

पबजी ने भारत में खूब लोकप्रियता हासिल की थी, लेकिन 2020 में भारत सरकार ने इस गेम को भारत में बैन कर दिया. हालांकि, तब तक गरेना नाम का एक अन्य गेमिंग कंपनी ने अपना एक बैटल रॉयल गेम फ्री फायर भारत में लॉन्च कर दिया था, जो पबजी के टक्कर में तो नहीं था, लेकिन पबजी के बैन होने के बाद गेमर्स के पास फ्री फायर ही एकमात्र सहारा बचा था.

2022 में बैन हुआ Free Fire

गरेना ने उस मौके का फायदा उठाया और अपने गेम फ्री फायर को गेमर्स के लिए आकर्षित बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग करने शुरू कर दिए. गेमर्स को फ्री फायर पसंद आने लगा और देश में इस गेम की लोकप्रियता बढ़ने लगी, लेकिन फिर 2022 में भारत सरकार ने एक बार फिर कई विदेशी ऐप्स को भारत में बैन किया, जिनमें से एक फ्री फायर भी था.

Free Fire Max हुआ लॉन्च

गरेना ने फ्री फायर के बैन होने से पहले फ्री फायर का एक अपग्रेडेड वर्ज़न फ्री फायर मैक्स भारत में लॉन्च कर दिया था. भारत सरकार द्वारा बैन किए गए ऐप्स में फ्री फायर था, लेकिन फ्री फायर मैक्स नहीं था. इस कारण से भारत के गेमर्स तब से लेकर आजतक फ्री फायर मैक्स ही खेलते आ रहे हैं.

PUBG का भारतीय वेरिएंट BGMI लॉन्च

हालांकि, इस बीच में पबजी की डेवलपर कंपनी क्राफ्टन ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया यानी बीजीएमआई को भी भारत में लॉन्च कर दिया जो पबजी खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए एक नया और भारतीय वर्ज़न वाला विकल्प था.

अब Free Fire India का इंतजार

अब गरेना भी क्राफ्टन की राह पर चलते हुए फ्री फायर का भारतीय वर्ज़न लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम फ्री फायर इंडिया (Free Fire India) होगा. दरअसल, भारत के गेमर्स फ्री फायर मैक्स तो खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी फ्री फायर का मेन वर्ज़न ज्यादा पसंद है और वो उसे फिर से खेलना चाहते हैं.

भारतीय गेमर्स की इसी डिमांड को देखते हुए गरेना ने भारत के लिए फ्री फायर का एक स्पेशल वर्ज़न तैयार किया है, जो भारत सरकार के दिशा निर्देषों के अनुरुप ही चलेगा. आइए हम आपको फ्री फायर इंडिया यानी (FFI) के ट्रेलर, रिलीज डेट, टाइम और कुछ मुख्य फीचर्स के बारे में बताते हैं.

पहले ट्रेलर में दिखे भारत के कई सुपरस्टार्स

गरेना ने फ्री फायर इंडिया का पहला ट्रेलर कुछ महीने पहले लॉन्च किया था, जिसमें भारत के महान फुटबॉलर सुनील छेत्री, लिएंडर पैस, राहुल चौधरी और साइना नेहवाल मौजूद थे. पिछले साल सितंबर के महीने में लॉन्च किए गए पहले ट्रेलर के साथ गरेना ने फ्री फायर इंडिया के लॉन्च का ऐलान भी किया था, लेकिन अभी तक इस गेम को लॉन्च नहीं किया गया है.

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से गरेना ने फ्री फायर इंडिया को लेकर एक्टिविटीज़ तेज कर दी है, जो इस बात संकेत है कि अब कुछ ही हफ्तों या महीनों के भीतर फ्री फायर का इंडियन वेरिएंट लॉन्च हो जाएगा. 

जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले इकोनॉमिक्स टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि गरेना फ्री फायर इंडिया को लॉन्च करने के लिए गेमिंग सर्वर इंडिया में लाने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक गरेना ने फ्री फायर इंडिया के गेमिंग सर्वर को नवी मुंबई में मौजूद Yotta Data Services के परिसर में इंस्टॉल करने की प्लानिंग की है.

गरेना इस बात की सुनिश्चित कर रहा है कि फ्री फायर इंडिया लॉन्च होने के बाद गेमर्स को गेमिंग, गेमप्ले से लेकर ग्राफिक्स और गेमिंग कंटेंट तक में किसी भी परेशानी या रुकावट का सामना ना करना पड़े. इस कारण गरेना एक स्ट्रॉग सर्वर बेस तैयार करने पर काम कर रहा है. यह इस बात का सबूत है कि फ्री फायर इंडिया की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है.

धोनी से जुड़ा कैरेक्टर होने की उम्मीद

बहरहाल, फ्री फायर इंडिया को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों वर्ज़न में लॉन्च किया जाएगा. पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गेम के ब्रांड एबेस्डर भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे. यहां तक कि गरेना अपने इस इंडियन वर्ज़न वाले फ्री फायर में धोनी से जुड़ा एक कैरेक्टर भी रखने वाले हैं, जिसका नाम Thala होगा. अब देखना होगा कि यह मजेदार गेम हमारे मोबाइल फोन तक कब पहुंचता है.

यह भी पढ़ें: Free Fire Max Redeem Codes Today: 9 मई 2024 के 100% एक्टिव रिडीम कोड्स, मुफ्त में मिलेंगे डायमंड्स और वेपन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
इन यूजर्स के लिए भारत सरकार ने जारी की चेतावनी! तुरंत नहीं संभले तो हो सकता है डेटा लीक, जानिए पूरी जानकारी
नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
नया AC लेने से पहले रुक जाइए! ये 4 गलतियां कर दीं तो हर महीने आएगा झटका देने वाला बिजली बिल
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
सावधान! आपकी जासूसी कर रहा है आपका स्मार्टफोन! इन तरीकों से चल जाता है पता
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे वाइब्रेट होता है आपका स्मार्टफोन? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । IOI
Prof Harsh V Pant Interview: पाक की उपद्रवी हरकतें नजरअंदाज करना होगा ? । Ideas Of India Summit
अब ₹500 से Microsoft, Apple, Google में निवेश! | NSE IX Global Access | Paisa Live
Oil Shock की चेतावनी! America-Iran Tension से Brent Crude $110? | Paisa Live
Turtle Trading Strategy Explained | 1980s Experiment ने बदल दी Trading की सोच | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
मुंबई में विदेशी महिला से 2 युवकों ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने शेयर किया वीडियो तो दर्ज हुई FIR
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को देगा नौकरी? PM मोदी और नेतन्याहू की बैठक में फैसला
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
‘रंग लगाने’ के नाम पर लड़कियों से छेड़छाड़, वृंदावन का वीडियो वायरल; भड़के यूजर्स
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
इंडियन आर्मी में बनना है लेफ्टिनेंट, इसके लिए कौन सी पढ़ाई करनी होगी?
Embed widget