By: एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | Updated at : 31 May 2018 11:25 PM (IST)
नई दिल्लीः अमेरिका की कैलिफोर्निया बेस्ड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोरा Quora को साल 2009 में लॉन्च किया गया. कोरा एक ऐसा मंच है जहां लोग अपनी किसी विषय पर जानकारियां साझा करते हैं, एक यूजर की ओर से पूछे गए सवालों का दूसरे यूजर जवाब देते हैं. आज कोरा के दुनियाभर में 200 मिलियन यानी 20 करोड़ यूजर हैं. भारत में भी कोरा काफी पॉपुलर है और इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कोरा का हिंदी भाषा में नया वर्जन उतारा गया है.
कोरा का इंडिया मैनेजर गौतम ने इस लॉन्च के मौके पर कहा, ' हमने हिंदी में कोरा लॉन्च करने का फैसला लिया है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि हम दुनिया भर के लोगों की जानकारियां लोगों तक पहुंचाते हैं और ये जानकारियां सिर्फ हिंदी में हों ये सही नहीं है. कई रिसर्च में सामने आया है कि हिंदी का इस्तेमाल ऑनलाइन जगत में काफी ज्यादा है. कोरा में भी हमने कई यूजर्स ने हिंदी भाषा में जानकारी की इच्छा जाहिर की.'
क्या है Quora?
Quora (कोरा) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां यूजर कोई भी सवाल पूछ सकता है और ये सवाल प्लेटफॉर्म पर पब्लिक होते हैं जिसका कोई भी दूसरा यूजर जवाब दे सकता है अपना नजरिया सवाल पपर पेश कर सकता है. इसमें यूजर्स खुद के बारे में बता भी सकते हैं कि उन्हें किन-किन विषयों की जानकारी है ऐसे में उनसे दूसरे यूजर्स उस टॉपिक से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं. ये सवाल-जवाब का बेहद कैजुअल प्लेटफॉर्म है.
पिछले कुछ सालों में कोरा ने अपनी भाषा के बेस को बढ़ाया है. साल 2016 में इसका स्पैनिश वर्जन उतारा गया. इसी इस इसे फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, जैपेनीज़ भाषाओं में भी उतारा गया. अब इसे भारत में हिंदी भाषा के साथ उतारा गया है.
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
ChatGPT के बाद अब एक और धमाका करने की तैयारी में OpenAI, कैमरे वाले स्मार्ट स्पीकर समेत ये प्रोडक्ट्स करेगी लॉन्च
लग्जरी टच के साथ आएगा ऐप्पल का स्मार्ट चश्मा, एक की जगह मिलेंगे दो कैमरे, जानें कब हो सकता है लॉन्च
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें