एक्सप्लोरर

iPhone 8 और 8 प्लस की प्री-बुकिंग भारत में हुई शुरु, जानें कहां और कैसे करें बुकिंग?

22 सितंबर से अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया सहित दुनिया के तमाम बड़े बाजार में एपल के नए लॉन्च फ्लैगशिप आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की शिपिंग शुरु हो रही है.

नई दिल्लीः आज यानी 22 सितंबर से भारत में एपल के नए लॉन्च फ्लैगशिप आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की प्री-बुकिंग शुरु हो रही है.  आईफोन 8 और 8 प्लस पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन 7 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन है. इसके साथ ही कंपनी ने अपना 'फ्यूचर स्मार्टफोन' आईफोनX भी उतारा है जो तीन नवंबर से बाजार में उपलब्ध होगा.

कहां करें प्री-ऑर्डर

आईफोन 8 और  8 प्लस खरीदने के लिए आपको ऑनलाइन रिटेलर बेसाइट फ्लिपकार्ट पर जाना होगा. फ्लिपकार्ट पर दोनों ही आईफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं. इसकी शिपिंग भारत में 29 सितंबर से शुरु होगी.

कीमत

iPhone 8 के 64 जीबी मॉडल की भारत में कीमत 64,000 रुपये होगी वहीं इसके 256 जीबी मॉडल की कीमत 77,000 होगी. इस बार कंपनी ने बेस मॉडल 64 जीबी रखा है.  iPhone 8 प्लस की. इसकी कीमत 73,000 रुपये से शुरु होगी. भारत में 64 जीबी मॉडल की कीमत 73,000 रुपये और 256 जीबी मॉडल की कीमत 86,000 रुपये होगी.

iPhone 8 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल डेन्सिटी 326 पीपीआई है. वहीं iPhone 8 प्लस में 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है. कंपनी ने आईफोन के प्रोसेसर को अपग्रेड करते हुए इसमें A11 Bionic चिप दी है और इसके A10 से 70 फीसदी फास्ट होने का दावा किया जा रहा है.

स्मार्टफोन के 64GB और 256GB वैरिएंट्स को लॉन्च किया गया है दोनों में ही 2GB रैम उपलब्ध होंगे. एपल ने अपनी 8 सीरीज के साथ ही ग्लास बॉडी स्मार्टफोन्स का आगाज किया है. नई ग्लास बॉडी की मदद से आईफोन 8 Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है. इस बार कंपनी ने अपने तीनो आईफोन के दो ही मॉडल उतारे हैं. एक मॉडल 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा.

कैमरा फ्रंट की बात की जाए तो iPhone 8 में 12 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा ही दिया गया है. जबकि सेल्फी का बेहतर अनुभव देने के लिए आईफोन 8 में 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सबसे खास बात आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस के कैमरे की ये है कि इसमें लाइटनिंग पोट्रेट मोड दिए गए है. जिसका मतलब है कि तस्वीरें लेते वक्त आप बैग्राउंड की रोशनी को भी कंट्रोल कर सकेंगे. इस मोड के साथ आईफोन 8 सबसे बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस देगा.

iPhone 8 प्लस के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का डुअल लेंस रियर कैमरा है जो f/2.8 और f/1.8 अपर्चर के साथ आता है. इसके अलावा ये कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है.

वीडियो शूटिंग के मामले में आईफोन 8 और 8 प्लस 4K 60 fps वीडियो शूट कर सकते है. ग्लास बॉडी और कुछ अन्य फीचर के अलावा iPhone 8 औऱ 8 प्लस काफी कुछ आईफोन 7 प्लस जैसे ही नजर आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में SIR के बाद जारी की फाइनल वोटर लिस्ट, 60 लाख से ज्यादा वोट कटे
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
होली से पहले UP के 1.86 करोड़ परिवार को सरकार का बड़ा तोहफा, CM योगी ने कर दिया यह बड़ा ऐलान 
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी साझेदारी, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
'अमेरिका संग ट्रेड डील पर BJP की B टीम चुप', AAP पर खरगे का तंज, अरविंद केजरीवाल को बताया ढोंगी
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
Video: शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी, वीडियो वायरल
शादी में लगा फव्वारा देख पगला गए चाचा, कर डाली ऐसी हरकत कि निकल गई यूजर्स की हंसी
Embed widget