एक्सप्लोरर

WhatsApp ग्रुप के मेंबर हैं तो आपकी छोटी सी गलती आपको जेल पहुंचा सकती है

यह जेल की सजा वो एक ऐसे मैसजे के लिए काट रहा है जो ना ही उसने भेजा ना ही उसे इस मैसेज की कोई जानकारी है.

नई दिल्लीः अगर आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और ग्रुप का हिस्सा है तो आपको ये खबर सतर्क कर सकती है. आपके ग्रुप में कोई भी मैसेज अगर आता है तो उसे दूसरे ग्रुप में फॉरवर्ड करने से पहले भी सोचना बेहद जरुरी है. एक खबर सामने आई है जिसमें व्हाट्सएप के एक ग्रुप मेंबर को इस लापरवाही की बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है और वह पिछले पांच महीनों से जेल की सजा काट रहा है. यह जेल की सजा वो एक ऐसे मैसजे के लिए काट रहा है जो ना ही उसने भेजा ना ही उसे इस मैसेज की कोई जानकारी है.

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में व्हाट्सएप पर 'ग्रुप संस्कार कमीने' नामक ग्रुप में भारत माता की अश्लील और राष्ट्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने वाले इरफान के साथ जुनेद पर 14 फरवरी 2018 को मामला दर्ज कर दिया. ये मामला जुनैद पर पचोर थाने में धारा 295A,153,124A, ipc,67A धाराओं के साथ दर्ज किया गया.

दरअसल, एक व्हाट्सएप पर भावनाएं आहत करने वाले एक पोस्ट को लेकर राजगढ़ जिले के तलेन शहर में का विरोध हुआ और थाने जाकर शहर के ही लोगों ने पोस्ट डालने वाले इरफान खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरफान के साथ ही एडमिन राजा गुर्जर को थाने में बुलाकर पूछताछ की. इस बीच राजा गुर्जर ग्रुप से लेफ्ट हो गया. राजा के लेफ्ट होने के बाद दो और ग्रुप सदस्य एडमिन बने, लेकिन एक के बाद एक तीन लोग लेफ्ट किए. ऐसे में नया एडमिन जुनैद मेव बन गया.

इस पूरे मामले में पुलिस ने जल्दी कार्रवाई नहीं की और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया. पिछले पांच माह से जुनेद राजगढ़ जेल में है और उस पर राष्ट्र द्रोह का प्रकरण चल रहा है.

पुलिस ने मानी गलती इस मामले को पुलिस भी स्वीकार रही लेकिन देशद्रोह की धारा में प्रकरण दर्ज होने के कारण स्थानीय न्यायालय के अलावा उच्च न्यायालय से भी जमानत नहीं मिली. जुनैद बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है और जेल में जाने के बाद वह अपनी परीक्षा नहीं दे पाया. यही नहीं वह आईटीआई भी कर रहा है. जिसकी परीक्षा जेल से ही दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'

वीडियोज

Mayank Agarwal : 'नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की चांदी' । Ideas Of India Summit
Ganga Sambhaji Kadam : गंगा संभाजी कदम की कहानी रुला देगी ! । Ideas Of India Summit
Pankaj Tripathi : बोले पंकज त्रिपाठी...अब मैं घमंडी बनूंगा । Ideas Of India Summit
A.S. Dulat And Asad Durrani : कैसे सुलझेगी भारत-पाक की लड़ाई ? । Ideas Of India Summit
Siddhant Chaturvedi : बलियाब्वॉय सिद्धांत का शानदार इंटरव्यू । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget