एक्सप्लोरर

Winter Gadgets Under 1K: सर्दियों में खूब काम आएंगे ये गैजेट्स, कीमत 1000 रुपये से भी कम

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए कुछ गैजेट्स आपकी मदद कर सकती है. 1,000 रुपये से कम में आपको टच स्क्रीन ग्लव्स से लेकर फुट वॉर्मर आदि मिल जाएंगे, जो सर्दियों में आपके जीवन को आसान बना देंगे.

Winter Gadgets under 1K: कड़ाके की सर्दियां शुरू हो गई हैं और अब रजाई से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन जिंदगी रुक नहीं सकती. रोजमर्रा के कामों के लिए सबको घर से बाहर निकलना होता है. ऐसे मौसम में कुछ गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं. इनमें टच स्क्रीन ग्लव्स से लेकर बिजली की मदद USB से चलने वाला फुट वॉर्मर आदि शामिल हैं. खास बात यह भी है कि इनमें से कोई भी आपकी जेब पर ज्यादा भार नहीं डालेगा. आप 1,000 रुपये से कम कीमत में इन्हें खरीद सकते हैं.

Touch Screen Gloves

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए ग्लव्स पहनना जरूरी हो जाता है, लेकिन इससे फोन चलाने में परेशानी आती है. इस परेशानी को टच स्क्रीन ग्लव्स दूर कर देते हैं. ऑनलाइन कई ऐसे ग्लव्स मौजूद हैं, जिन्हें पहने-पहने आप फोन चला सकेंगे. इससे ठंड से भी बचत होगी और फोन चलाने के लिए इन्हें निकालना भी नहीं पड़ेगा. अमेजन पर 200-300 रुपये में इसके कई विकल्प मौजूद हैं.

Electric Bed Warmer

सर्दियों मे सोने के लिए अगर गर्म बेड मिले तो मजा ही आ जाए. इलेक्ट्रिक बेड वॉर्मर यही काम करता है. बिजली से चलने वाला इस बेड वॉर्मर को गद्दे पर बिछाकर इसे गर्म किया जा सकता है. कड़ाके की ठंड के लिए यह शानदार गैजेट है. इससे कमर दर्द में भी आराम मिलता है. अमेजन पर इसकी कीमत 850 रुपये से शुरू हो रही है.

Coffee Cup Warmer

सर्दियों में कॉफी और चाय आदि गर्म चीजें तुरंत ठंडी हो जाती है. अगर आप काम करते-करते गर्म चाय या कॉफी का आनंद लेना चाहते हैं तो कॉफी कप वॉर्मर आपके बहुत काम आ सकता है. ये कई टेंपरेचर सेटिंग्स के साथ आते हैं और इस पर स्टील, सेरेमिक और कांच के गिलास गर्म रखे जा सकते हैं. 1,000 रुपये से कम में अमेजन पर आपको इसके कई विकल्प मिल जाएंगे.

USB Foot Warmer

सर्दियों में बाहर से या बाइक चलाकर आने पर ठंड के कारण पैर सुन्ने हो जाते हैं. इससे बचने के लिए USB फुट वॉर्मर अच्छा तरीका है. USB की मदद से चलने वाले यह गैजेट कुछ ही सेकंड में पैरों को गर्म कर देता है. साथ ही यह पैरों की मालिश भी कर देता है. अमेजन पर 1,000 रुपये से कम में इसके कई विकल्प मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-

न WiFi काम का न मोबाइल डेटा! फोटो भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे लोग, पाकिस्तान में इंटरनेट की धीमी स्पीड बनी सिरदर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
'जो बच्चा हमारे पास कभी आया ही नहीं उसके साथ...', अग्रिम जमानत पर सुनवाई से पहले बोले अविमुक्तेश्वरानंद
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
'द केरल स्टोरी 2' आज नहीं होगी रिलीज, फिल्म की हो चुकी थी एडवांस बुकिंग, कोर्ट ने लगाई 15 दिन की रोक
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
Types Of Passport: क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्यों होते हैं अलग-अलग रंगों के पासपोर्ट? जानें इसके पीछे की वजह
क्या वजन घटाने में बेअसर है इंटरमिटेंट फास्टिंग? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
क्या वजन घटाने में बेअसर है इंटरमिटेंट फास्टिंग? स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget