एक्सप्लोरर

भारत की सबसे बुजुर्ग YouTuber मस्तनम्मा की 107 साल की उम्र में हुई मौत

मस्तनम्मा के पहले प्रशंसक उनके अपने पोते के. लक्ष्मण ही थे, जिन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक रात खुद भोजन बनाने के बाद यूट्यूब पर एक चैनल शुरू करने का विचार किया और फिर दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

नई दिल्ली: आज के दौर में इंटरनेट एक ऐसा जरिया बन चुका है जहां आप अपने घर में बैठे बैठे मशहूर या अपने काम को वायरल कर सकते हैं. ऐसा ही कुछ यूट्यूबर्स भी कर रहें हैं. कई लोगों को रिव्यू करना पसंद होता है तो कई खेल पर बात करते हैं तो कई कॉमेडी. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो खाने पकाने के शौकीन होते हैं और रेसिपी की बात करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि भारत की एक महिला जिसकी उम्र 107 साल है वो भी यूट्यूब पर वीडियो बनाती थी और उस महिला का भी चैनल था. हम बात कर रहें हैं आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में गुड़ीवाड़ा की मस्तनम्मा की जो अपने खाने बनाने की अंदाज की वजह से यूट्यूब पर छा गई. लेकिन दुख की बात ये है कि अब मस्तनम्मा इस दुनिया में नहीं हैं. कल भारत की सबसे पुरानी यूट्यूबर की मौत हो गई. मस्तनम्मा के पहले प्रशंसक उनके अपने पोते के. लक्ष्मण ही थे, जिन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक रात खुद भोजन बनाने के बाद यूट्यूब पर एक चैनल शुरू करने का विचार किया और फिर दोनों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. मस्तनम्मा हर तरह का खाना अपने यूट्यूब पर बनाती थी और उसकी रेसिपी भी बताती थी. वो ज्यादातर मांसाहारी खाना पकाती थी और खाना बनने के बाद उसे अपने गांव वालों के साथ शेयर भी करती थीं. बता दें कि मस्तनम्मा के कुल 1,207,400 सब्सक्राइबर्स हैं. मस्तनम्मा अंडा डोसा, मछली फ्राइ, बैम्बू चिकन बिरयानी और दूसरे तरह की व्यंजन बनाने में काफी मशहूर थीं. अब मस्तनम्मा का यूट्यूब चैनल उनके पोते ही संभालेंगे. कैसे हुई मस्तनम्मा के यूट्यूब चैनल की शुरूआत मस्तनम्मा के पोते बताते हैं कि, 'एक रात को भूख लगाने पर, मेरे दोस्त और मैंने खुद के लिए कुछ खाना तैयार किया और उसी दौरान हमारे मन में एक यूट्यूब चैनल शुरू करने का विचार आया, ताकि लोग इन पकाने वाले ट्यूटोरियल को देख कर खाना बनाना सीख सकें. आश्चर्यजनक रूप से हमारा पहला वीडियो ही वायरल हो गया और तब मैंने इस चैनल को अपनी दादी की मदद से आगे चलाने का फैसला किया. जिससे लोगों को ताजी सामग्री के साथ खाना पकाने का पारंपरिक तरीका जानने और समझने का अवसर मिल सके. जब हम उनका वीडियो बना रहे थे, तब वे नहीं समझ पा रही थीं, कि ये सब क्या हो रहा है, लेकिन जब उन्हें पूरी बात समझ में आयी तो उन्हें बहुत खुश हुई.'
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget