एक्सप्लोरर

अगर आप स्टूडेंट हैं, जानिए- आपके लिए लैपटॉप या आईपैड में कौन बेहतर विकल्प है और क्यों

छात्रों के लिए लैपटॉप और आईपैड के बीच तुलना करना काफी मुश्किल हो जाता है.दोनों की अपनी-अपनी विशेषता के कारण अपनी जरूरत को देखते हुए चुन सकते हैं.

Ipad, Tablet Vs Laptop: छात्रों को अपनी पढ़ाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने में ऑनलाइन सामग्री मदद पहुंचाती है. इसके लिए उन्हें लैपटॉप या आईपैड जरूरी होता है. मगर अक्सर उन्हें इसी दुविधा में देखा गया है कि दोनों में बेहतर विकल्प कौन सा है.

दोनों की अपनी-अपनी विशेषता है. जहां तक बात वजन की है तो लैपटॉप आईपैड से ज्यादा वजनी होता है. आईपैड का वजन करीब 600 ग्राम जबकि लैपटॉप का भार दो किलो होता है. इसलिए आईपैड थोड़ा ज्यादा पोर्टेबल माना जाता है. सिर्फ ब्राउजिंग करना है तो दोनों आपके लिए ठीक रहेंगे.

इसके मुकाबले आईपैड या टैबलेट में बैट्री बैकअप लैपटॉप की तुलना में ज्यादा रहता है. करीब 8-10 घंटे का इसमें बैकअप मिलता. जबकि लैपटॉप 4 घंटे चलाने के बाद ऑफ हो जाएगा. हैंड नोट बनाने के लिए आईपैड ज्यादा बेहतर विकल्प है जिसे पीडीएफ फॉर्मेट में शेयर करना भी आसान होता है. जबकि लैपटॉप में एक अलग से डिवाइस की जरूरत होगी. साधारण भाषा में कहें तो लैपटॉप पर हैंड नोट बनाना बहुत मुश्किल है.

ई बुक को ऑनलाइन या डाउनलोड कर पढ़ने के लिए आईपैड में स्पेस मिल जाता है. हालांकि लैपटॉप में भी सामग्री को पढ़ा जा सकता है मगर आईपैड ज्यादा अच्छा विकल्प साबित होगा. इसमें डिजाइनिंग, ड्राइंग बनाने के लिए एक अतिरिक्त डिवाइस शामिल करने की जरूरत होगी. इसके लिए एप्पल के पेंसिल को इस्तेमाल किया जा सकता है.

आईपैड में स्क्रीन का नहीं मिलता है विकल्प 

स्क्रीन के मामले में आईपैड की सीमा तय होती है. आईपैड में 10 इंच का स्क्रीन मिलता है. लेकिन लैपटॉप में अलग-अलग इंच के स्क्रीन मिलेंगे. अब अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों के बीच चुनाव कर सकते हैं. जहां तक बहुत ज्यादा टाइपिंग की जरूरत पूरा करने का सवाल है तो लैपटॉप में डेडिकेटेड की बोर्ड मिलने से टाइपिंग आसान हो जाती है. इसके विपरीत आईपैड में ऑनस्क्रीन की बोर्ड की मदद से ही टाइप किए जा सकते हैं. इसमें तेज गति से टाइप करना थोड़ा मुश्किल साबित होता है. अलग से की बोर्ड खरीदकर आईपैड का इस्तेमाल किया जा सकता है मगर उसके लिए अतिरिक्त रकम खर्च करना पड़ेगा.

इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए लैपटॉप बेहतर

कैमरे की बात की जाए तो आईपैड में दो कैमरे एक फ्रंट की तरफ और दूसरा बैक कैमरा होता है. लैपटॉप में सिर्फ फ्रंट में ही कैमरे की सुविधा होती है. बैक कैमरा का इस्तेमाल करते हुए वीडियो, फोटो, स्क्रीनशॉट लेने या फिर डॉक्यूमेंट्स के स्कैन करने में आईपैड की भूमिका अहम हो जाती है. फोटोशॉप पर काम करने के लिए आईपैड की तुलना में लैपटॉप ज्यादा मुफीद साबित होता है. इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए लैपटॉप बेहतर विकल्प है.

SBI CBO Recruitment: एसबीआई में 3850 अधिकारियों की भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

क्या रद्द होंगी विश्वविद्यालय परीक्षाएं? 31 जुलाई को SC कर सकता है फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Trump on Iran War: ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, बराक ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
ईरान में इजरायल के अटैक के बीच डोनाल्ड ट्रंप का पुराना ट्वीट वायरल, ओबामा पर की थी भविष्यवाणी
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
यश की 'टॉक्सिक' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई तय, ग्रैंड लॉन्चिंग की तैयारी में मेकर्स, जानें तारीख
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
बारिश से रद्द हुआ पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच तो किसे मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट? जानें किसे फायदा और किसे नुकसान
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget