एक्सप्लोरर

Lickable TV: अब देखने ही नहीं, चखने के काम भी आएगा टीवी, जापान के वैज्ञानिक ने बनाया चाटने वाला TV

Lickable TV: जापान के एक प्रोफेसर ने ऐसा टीवी (TV) बनाया है जिसे चाटा जा सकता है. इस टीवी की स्क्रीन पर आप अलग-अलग फ्लेवर (Flavour) को चाट सकेंगे.

Lickable TV : अभी तक आपने एलसीडी (LCD), एलईडी (LED), फुल एचडी टीवी (Full HD TV) के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या कभी ऐसे टीवी (TV) के बारे में सुना है जिसे चाटा जा सके. जी हां, यह हकीकत है और इसे सच कर दिखाया है जापान (Japan) के वैज्ञानिकों ने. उन्होंने ऐसा टीवी बनाया है, जिसकी स्क्रीन पर आप अलग-अलग फ्लेवर (Flavour) को चाट सकेंगे. अब आपके मन में इस टीवी को लेकर कई सवाल उठ रहे होंगे, चलिए आपको देते हैं सभी के जवाब.

जापान के प्रोफेसर ने बनाया  

रिपोर्ट के मुताबिक, इस टीवी को जापान की मेइजी यूनिवर्सिटी (Meiji University) के प्रोफेसर होमेइ मियाशिता (Homei Miyashita) ने बनाया है. इसकी स्क्रीन लिकेबल यानी चाटने लायक (Lickable TV) बनाई गई है. यही वजह है कि इसे टेस्ट-द-टीवी नाम दिया गया है. इस टीवी को बनाने में होमेइ मियाशिता की मदद की है उनके 50 स्टूडेंट्स ने.

Lickable TV: अब देखने ही नहीं, चखने के काम भी आएगा टीवी, जापान के वैज्ञानिक ने बनाया चाटने वाला TV

इस तरह काम करेगा यह टीवी

बताया गया है कि इस टीवी के एक हिस्से में 10 कैन लगाए गए हैं, जो हाइजेनिक फिल्म पर खास तरह के फ्लेवर को स्प्रे करते हैं. ऐसे में इसे देखने वाले चाट सकते हैं. यह आपकी डिमांड के अनुसार टेस्ट (Taste) देता है. मान लीजिए आप इसे स्वीट चॉकलेट कहेंगे तो यह आपको इसी का स्वाद देगा.

क्या है मकसद

इस टीवी को तैयार करने के पीछे का मकसद भी दिलचस्प है. इसे बनाने वाले प्रोफेसर होमेइ मियाशिता ने बताया कि यह उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो घर में बैठे ही रेस्तरां में परोसे जाने वाले खाने का स्वाद लेना चाहते हैं. क्योंकि कोरोना की वजह से हर कोई घर में कैद है. ऐसे में इस टीवी के जरिए घर बैठे अलग-अलग टेस्ट ले सकेंगे. मियाशिता ने बताया कि वह ऐसे प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं जहां से लोग इसके अलग-अलग फ्लेवर्स को डाउनलोड भी कर सकेंगे. फिलहाल इस टीवी का प्रोटोटाइप ही बनाया गया है. जल्द ही इसे आम लोगों के लिए भी बनाया जाएगा. अगर यह टीवी बाजार में उतरेगा तो इसकी कीमत करीब 66 हजार रुपये तक हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह

कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला

सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई

खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन

'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget