एक्सप्लोरर

OnePlus Watch Cobalt Limited Edition: प्रीमियम डिजाइन के साथ आपकी सेहत का रखती है पूरा ध्यान

OnePlus की इस स्मार्टवॉच के जरिए आप कॉल कर सकते है और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं. इसमें डायल पैड भी दिया है. 4GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है जिसमें से 2GB आप यूज कर सकते हैं.

देश में स्मार्टवॉच का क्रेज इस समय काफी तेजी से बढ़ रहा है. दरअसल अब लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सीरियस हो चुके हैं. अब ऐसे में टेक कंपनियां हर बजट सेगमेंट में स्मार्टवॉच लॉन्च करने में लगी हैं, लेकिन जब बात प्रीमियम स्मार्टवॉच की खरीदनी हो तो इस सेगमेंट में कुछ ही ब्रांड्स इस समय मार्केट में उपलब्ध है. अब प्रीमियम स्मार्टवॉच सेगमेंट में OnePlus ने भी अपनी स्मार्टवॉच का Cobalt Limited Edition भारत में उतारा है. वनप्लस वॉच कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन (Cobalt Limited Edition) स्मार्टवॉच की कीमत 19,999 रुपये है. यह वनप्लस डॉट इन, वनप्लस स्टोर ऐप और वनप्लस एक्सपीरिएंस स्टोर्स पर उपलब्ध है. अगर आप इस स्मार्टवॉच को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस रिपोर्ट में हम आपको इसके फीचर्स और परफॉरमेंस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

डिस्प्ले 
वनप्लस वॉच कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन में 1.39 इंच का HD AMOLED डिस्प्ले दिया है. जिसका रिजॉल्यूशन 454x454 पिक्सल है. इसमें sapphire Glass का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्क्रैच नहीं पड़ते. डिस्प्ले काफी ज्यादा रिच और कलरफुल है जोकि काफी अच्छा व्यू एक्सपीरिएंस देता है. इस वॉच का डिजाइन बेहद प्रीमियम है और इसकी फिट और फिनिश बहुत इंप्रेस करती है. 

डिजाइन
डिजाइन के मामले में यह काफी प्रीमियम नज़र आती है, इसका राउंड शेप डायल काफी खूबसूरत है, यह दुनिया की पहली स्मार्टवाच है जिसमें कोबाल्ट एलॉय मिडिल फ्रेम का उपयोग किया है जोकि स्टेनलैस स्टील से दोगुना हार्ड है. इसका स्ट्रेप (Strap) डार्क ग्रीन लैदर कलर में है जोकि बेहद खूबसूरत नजर आता है, जबकि वॉच और स्ट्रेप पर आपको डार्क गोल्ड फिनिशिंग मिलती है जोकि इसे बेहद एग्लिगेंट बनाती है. इस वॉच के राईट साइड पर दो बटन्स मिलते हैं जिनका उपयोग आप आसानी से कर सकते हैं. इसमें 4GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है जिसमें से 2GB आप यूज कर सकते हैं. यह बेहद स्मूथ वॉच है. इसमें ब्लूटूथ ईयरफोन के जरिए म्यूजिक का मजा ले सकते हैं.

फीचर्स और परफॉरमेंस
इस स्मार्टवॉच के जरिए आप कॉल कर सकते है और कॉल रिसीव भी कर सकते हैं. इसमें डायल पैड भी दिया है. इसके अलावा इसमें दिए गये स्पीकर की मदद से काफी क्लियर आवाज मिलती है, साथ ही इसमें लगे माइक्रोफोन से बात करना बेहद आसान बनता है. इसके अलावा फोन के एप पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन भी आपको मिलेंगे, यानी बार-बार आपको अपने स्मार्टफोन देखने की जरूरत नहीं हैं. फिटनेस लवर्स के लिए इसमें वर्कआउट के लिए 110 मोड्स मिलते हैं. साथ ही इसमें SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ब्रिदिंग और रैपिड हर्ट रेट अलर्ट भी मिलता है.  इस वॉच की खासियत है कि यह वनप्लस टीवी के लिए रिमोट कंट्रोल के रूप में भी काम कर सकता है. यह वॉच टीवी को 30 मिनट के बाद बंद कर सकता है.

बैटरी और कनेक्टिविटी
इस स्मार्टवॉच में में 402mAh की बैटरी है जिसे लेकर 14 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है. इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है.  इस्तेमाल के दौरान इसकी बैटरी काफी लंबे तक साथ निभाती है, और कोई निराश होने का मौका नहीं देती. कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और GPS की सुविधा मिलती है.यह वॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है. बॉक्स के इस वॉच के अलावा  एक अलग से ब्लैक स्ट्रेप, वायर चार्जिंग डोंगल, रेडी केबल कार्ड और यूजर मैन्युअल मिलते हैं. वनप्लस वॉच कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन स्मार्टवॉच बेहद प्रीमियम है और अच्छे फीचर्स से लैस है. यह सैमसंग स्मार्टवॉच को कड़ी चुनौती देती है.

ये भी पढ़ें

Oppo Reno 6 Pro First Sale: ओप्पो के 256 GB स्टोरेज वाले लेटेस्ट फोन को पहली बार खरीदने का मिल रहा मौका

Tips: PDF फाइल को Word फाइल में करना है कन्वर्ट तो यहां जानिए सिंपल प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

वीडियोज

John Mearsheimer Full Interview : 'AI लीडर बनने से पहले उसे समझना बहुत जरूरी' । Shashi Tharoor
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ? | ABP NEWS
Monica Duffy Toft Full Interview :टैरिफ से लेकर युद्ध तक आखिर Trump को लेकर क्या सोचते हैं अमेरिकी ?
Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने पर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या आफत! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- आप सेशंस कोर्ट क्यों नहीं गए?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राहत या आफत! इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा- आप सेशंस कोर्ट क्यों नहीं गए?
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Rinku Singh Father Death: 'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली, देखें रिएक्शन 
'ओम शांति...', रिंकू सिंह के पिता के निधन पर भावुक हुए विराट कोहली
Bhoot Bangla Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप फिल्में देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी 'भूत बंगला'? अक्षय कुमार को 8 फ्लॉप देने के बाद मिलेगी बड़ी हिट!
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
अफगानिस्तान की सैन्य चौकियों पर PAK ने फिर किया अटैक, अफगान डिफेंस मंत्रालय बोला- दहलाया इस्लामाबाद
प्राचीन भारत की वो यूनिवर्सिटी, जहां एक साथ पढ़ते थे 10 हजार से ज्यादा छात्र
प्राचीन भारत की वो यूनिवर्सिटी, जहां एक साथ पढ़ते थे 10 हजार से ज्यादा छात्र
Drinking Alcohol Once A Week: हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
हफ्ते में एक बार पीना सुरक्षित है या सिर्फ एक भ्रम? जानें एक्सपर्ट्स की असली राय
Embed widget