एक्सप्लोरर

Oppo Reno 6 Series: आज भारत में एंट्री करेंगे Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro 5G

Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन्स आज दोपहर तीन बजे लाइव वर्चुअल इवेंट के जरिए भारत में लॉन्च किए जाएंगे. इस फोन की खासियत ये है कि ये आधे घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा.

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनियों में से एक Oppo आज भारत में अपनी नई Oppo Reno 6 सीरीज लॉन्च करने जा रही है. इसके तहत कंपनी Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro 5G स्मार्टफोन्स को बाजार में उतारेगी. ये दोनों फोन फ्लिपकार्ट के जरिए सेल किए जाएंगे. लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo Reno 6 फोन की कीमत 30 से 35 हजार रुपये तक हो सकती है. वहीं Oppo Reno 6 Pro 5G को कंपनी 40 हजार रुपये के आस-पास लॉन्च कर सकती है. आइए जानते हैं दोनों फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में. 
 
Oppo Reno 6 स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 6 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का फुल एचडी+ होल-पंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है. ये फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड ColorOS 11 पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर का यूज किया गया है. फोन में 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन की कीमत 30 हजार रुपये के आस-पास हो सकती है. ओप्पो के मुताबिक इसमें दमदार बैटरी दी गई है, जो पांच मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे की वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देगी. यही नहीं महज 35 मिनट में फोन फुल चार्ज भी हो जाएगा. 

कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 6 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल का तीसरा लेंस दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.  

Oppo Reno 6 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 6 Pro 5G में 6.55 इंच फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर का यूज किया गया है. फोन में 12 GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.  

Realme X7 Max से होगा मुकाबला
Oppo Reno 6 Pro 5G का भारत में Realme X7 Max 5G से मुकाबला होगा. इस स्मार्टफोन में 6.43 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड Realme UI 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. ये फोन MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर से लैस है. इसमें 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप बढ़ा भी सकते हैं. इसके 12GB रैम और 256 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 29,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Price Hike: Samsung ने एक बार फिर बढ़ाए अपने इस बजट फोन के दाम, इस बार इतना हुआ इजाफा

Redmi Note 10 Pro Max पर मिल रहा एक हजार रुपये तक का डिस्काउंट, ऐसे हासिल करें फ्री Redmi Earbuds

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कोई खेल नहीं... ट्रंप करेंगे बड़ा हमला', कैरोलिन लेविट की ईरान को धमकी, अमेरिका ने इरादे कर दिए साफ
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
'कृपया CM पद न छोड़ें, बिहार को आपकी...', पढ़ते ही मुस्कुराए नीतीश कुमार, स्टेज पर मंगवाया पोस्टर
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
तमिलनाडु चुनाव से पहले हाई-टेक कैंपेन 'रथ’ की बंपर डिमांड, LED-साउंड-डिजिटल स्क्रीन से सड़कों पर छिड़ी सियासी टेक जंग
Bangladesh Bus Accident Viral Video: नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
नदी में समां गई सवारियों से भरी बस, हर तरफ सुनाई दे रहीं बस चीखें... दिल थाम कर देखिएगा वीडियो
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
घर पर LPG कनेक्शन था, अब ले लिया PNG, जानें कैसे सरेंडर होगा सिलेंडर
Embed widget