एक्सप्लोरर

Realme 8 pro की Flipkart पर पहली सेल आज, 108 MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

Realme 8 Pro की पहली सेल आज फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर का यूज किया गया है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में अपनी रियलमी 8 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसके तहत कंपनी ने Realme 8 और Realme 8 Pro को बाजार में उतारा है. लॉन्च के बाद आज Realme 8 Pro की पहली सेल है. फोन की कीमत 17,999 रुपये से शुरू है. ये सेल फ्लिपकार्ट और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी.

ये है कीमत और ऑफर्स Realme 8 Pro के 6 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है. वहीं फोन के 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल की प्राइस 19,999 रुपये है. इस फोन की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट के अलावा टॉप लीडिंग स्टोर्स पर आज से शुरू की जाएगी. ऑफर की बात करें तो अगर आप ये फोन ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदते हैं तो आपको 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी.

Realme 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस Realme 8 Pro में 6.4 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये फोन एंड्रॉय 11 बेस्ड रियलमी यूआई 2.0 पर काम करता है. फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G प्रोसेसर से लैस है. इसमें 8 GB रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप बढ़ा भी सकते हैं. ये फोन इनफिनिट ब्लैक और इनफिनिट ब्लू कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. जल्द ही इल्युमिनेटिंग यलो कलर ऑप्शन में आ सकता है.

कैमरा और बैटरी फोटोग्राफी की बात करें तो Realme 8 Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल ब्लैक ऐंड वाइट सेंसर दिया गया है. सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 4500mAh बैटरी दी गई है, जो 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है.

Redmi Note 10 से होगा मुकाबला Realme 8 Pro का भारत में Redmi Note 10 से मुकाबला होगा. इस फोन में 6.43 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है. ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 678 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Redmi Note 10 में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है.

ये भी पढ़ें

12 GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X3 Pro, जानें क्या है फोन में खास Moto G 100 आज ग्लोबल मार्केट में करेगा एंट्री, Oppo के इस फोन को देगा टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget