एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy M21 और Galaxy A50s के दामों में भारी कटौती, जानें क्या है नई कीमत

अप्रैल में GST की नई दरें लागू होने के बावजूद सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन Galaxy M21 और Galaxy A50s के दाम घटाए हैं.

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung ने अपने दो स्मार्टफोन के दाम घटाए हैं. Samsung ने Galaxy M21 और Galaxy A50s की कीमतों में भारी कटौती की है. अप्रैल के महीने में GST की नई दरें लागू होने के बाद सभी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा किया था. लेकिन Samsung ने कीमतों में कटौती करके ग्राहकों को फायदा दिया है.

Samsung Galaxy M21 की कीमत

Samsung Galaxy M21 की कीमत में 1,023 रुपये की कटौती की है, जबकि Galaxy A50s की कीमत में 2,471 रुपये कम कर दिए हैं. ऐसे में अब Galaxy M21 के 4GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 13,199 रुपये हो गई है, जबकि इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 830 रुपये तक घट गई है. इसे अब 15,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है.

Samsung Galaxy A50s की कीमत

वहीं Samsung Galaxy A50s 4GB RAM + 128GB वेरिएंट अब ग्राहकों को 18,599 रुपये में मिलेगा. वहीं, इसके 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत में छह हजार रुपये तक की कटौती की गई है. जिसके बाद इसकी कीमत 20,561 रुपये हो गई है.

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो नए Samsung Galaxy M21 में 6.4 फुल एचडी प्लस इनफिनिटी-यू sAMOLED डिस्प्ले मिलता है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है. डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा मिलती है. परफॉरमेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनोस 9611 प्रोसेसर दिया है. जबकि पावर के लिए फोन में 6000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह फोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का मिलेगा जबकि 8 मेगापिक्लस का दूसरा सेंसर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है. जबकि सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है.

Samsung Galaxy A50s के फीचर्स

इस फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया है. डिस्प्ले अच्छी ब्राइटनेस आउटपुट के साथ आता है, इसमें वाइब्रेंट कलर्स मिलते हैं.फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy A50s में 10nm एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर लगा है.

वहीं ये फोन 6GB तक रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है. फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर आधारित OneUI 1.0 पर रन करता है. इसके लिए एंड्रॉइड 10 पर आधारित OneUI 2.0 अपडेट रोल आउट किया जा चुका है. पावर बैकअप के लिए 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह एक बढ़िया स्मार्टफोन है.

ये भी पढ़ें

Samsung का बजट स्मार्टफोन मिल रहा है स्पेशल कीमत पर, जाने इसके फीचर्स Google Pixel 4a स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ होगा लॉन्च, इस बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget