एक्सप्लोरर

Redmi 4 और Redmi Note 4 खरीदना हुआ आसान, अब बिग बाजार में भी होगा उपलब्ध

भारत में शाओमी के बेहद सफल स्मार्टफोन्स रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है. अब आपको फ्लिपकार्ट या mi.com पर नहीं जाना होगा बल्कि आप ये दोनों ही स्मार्टफोन अपने नजदीकी बिग बाजार स्टोर से खरीद सकते हैं.

नई दिल्लीः भारत में शाओमी के बेहद सफल स्मार्टफोन्स रेडमी 4 और रेडमी नोट 4 को खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है. अब आपको फ्लिपकार्ट या mi.com पर नहीं जाना होगा बल्कि आप ये दोनों ही स्मार्टफोन अपने नजदीकी बिग बाजार स्टोर से खरीद सकते हैं.

शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट मनु जैन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया कि ''Mi फैंस शाओमी के फोन बिग बाजार के स्टोर से भी खरीद सकते हैं.'' इसके साथ ही कंपनी जल्द ही मुंबई में Mi होम स्टोर खोलने वाली है. खास बात ये है कि शाओमी दिल्ली-एनसीआर में पहले ही Mi होम स्टोर खोल चुकी है. इसतरह कंपनी ऑफलाइन बाजार में भी अपनी पैठ मजबूत करने में जुटी है.

 

रेडमी  4 की बात करें तो इसके 16 जीबी मैमोरी और 2 जीबी रैम वाले वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है. रेडमी 4 में 5 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसकी रिजॉल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. इसमें 1.4GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी के रैम वैरिएंट और Adreno 505 GPU के साथ आता है. कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है.

रेडमी 4 में एंड्रॉयड 6.1 मार्शमैलो ओएस दिया गया है जो कंपनी के ओएस MIUI8 पर बेस्ड होगा. इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिस 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, वाई-फाई 802.11, ब्लूटूथ, जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिया गया है. 4100mAh बैटरी वाला ये स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.

वहीं इसके दूसरे स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 के 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 9,999 रुपए है. जबकि 3GB रैम और 32 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है. नोट 4 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपए की कीमत में मिलेगा.

रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ दिया गया है, जिसकी पिक्सल डेन्सिटी 401 पीपीआई है. स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है.

रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी इसमें मौजूद 4100mAh की बैटरी है. शाओमी ने दावा है कि नए प्रोसेसर और क्वालकॉम चिपसेट के कारण रेडमी नोट 4 की बैटरी, रेडमी 3 की तुलना में 25% ज्यादा बैकअप देगी.

कैमरा फ्रंट की बात की जाए तो स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर भी दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
Samsung Galaxy Buds 4 Pro First Impressions: एकदम नया डिजाइन, सिर हिलाने से ही हो जाएंगे कंट्रोल
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
गर्मी से पहले बड़ा धमाका! LG, Voltas, Daikin और Lloyd के AC पर तगड़ा डिस्काउंट, अभी अपग्रेड नहीं किया तो पछताएंगे
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
सिर हिलाने से कंट्रोल हो जाएंगे सैमसंग के Galaxy Buds4 Pro, कमाल के फीचर्स वाले इयरबड्स आज होंगे लॉन्च
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित
1 टन AC हर घंटे कितनी यूनिट बिजली पी जाता है? खरीदने से पहले जान लें पूरा जोड़-गणित

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से भड़का रूस, पुतिन ने ट्रंप-नेतन्याहू को दिया सख्त संदेश!
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
अधेड़ आदमी का एक घूंसा और पुलिस वाला ढेर, बीच सड़क शराबी बनाम पुलिस का हुआ 1vs3, वीडियो वायरल
Embed widget