एक्सप्लोरर

GTA 6 Release Date: जल्द खत्म होगा इंतजार! आ रहा है ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6, लॉन्चिंग से लेकर कीमत तक का चला पता

GTA 6 Release Date: GTA 6 के दीवानों का इंतजार अगले साल समाप्त हो सकता है. कंपनी इसे 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च कर सकती है. इसके गेमप्ले की भी कुछ जानकारी सामने आई है.

GTA 6 Release Date: अगले साल GTA 6 (ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6) के शौकीनों का इंतजार खत्म होने वाला है. लोग इस गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसका आखिरी वर्जन 2013 में आया था और तब से लोग इसके नए वर्जन की राह देख रहे हैं. कंपनी ने इसकी रिलीज तारीख नहीं बताई है, लेकिन एक फाइनेंशियल रिपोर्ट में संकेत दिए थे कि यह 2025 की दूसरी छमाही में आ सकता है. इस बार यह PS5 और Xbox Series X|S पर उपलब्ध होगा और 2026 तक इसका PC वर्जन भी आ सकता है.

जल्द आ सकता है दूसरा ट्रेलर 

गेम बनाने वाली कंपनी रॉकस्टार ने पिछले साल दिसंबर में इसका पहला ट्रेलर लॉन्च कर दिया था, जिसमें गेमप्ले फुटेज और मैप की डिटेल्स सामने आई थी. इसका दूसरा ट्रेलर भी जल्द सामने आने वाला है, जिसमें गेम की और जानकारियां सामने आएंगी.

GTA 6 मैप

गेम के नए वर्जन में गेमर्स को लियोनिडा की काल्पनिक सिटी में गेम खेलने का मजा अनुभव करने का मौका मिलेगा. यह सिटी मुख्य तौर पर फ्लोरिडा के एवरग्लेड्स और कीज क्षेत्र से प्रेरित है. इस मैप में वाइस सिटी भी होगी. इसके पहले ट्रेलर से पता चलता है कि GTA 6 में भीड़भाड़ वाले बीच, नियॉन लाइट से रंगी शहर की गलियां और बैकवाटर रीजन देखने को मिलेगा. 

गेमप्ले लीक्स से पता चलता है कि नए वर्जन में एडवांस्ड स्टील्थ मशीन और पहले से ज्यादा सख्ती वाली पुलिस दिखेगी. इसमें फाइव-स्टार वॉन्टेड सिस्टम भी मिल सकता है, जिसमें पुलिस गेमर से कड़ाई से पेश आती है. कंपनी ने बताया है कि इसका प्रोडक्शन तय समय पर चल रहा है और जब तक पर्याप्त डेटा सुरक्षा इंतजाम नहीं होते, तक इसे रिलीज नहीं किया जाएगा.

क्या रह सकती है कीमत?

नए GTA गेम की कीमत को लेकर अभी कयास लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत GTA V और Red Dead Redemptions 2 से अधिक रह सकती है. भारत में यह लगभग 6,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है.

ये भी पढ़ें-

Telegram यूज करने वालों हो जाओ सावधान! आपकी एक गलती खाली कर देगी बैंक अकाउंट, सरकार ने दी वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Samsung Galaxy S26 Ultra फर्स्ट इंप्रेशन: अल्ट्रा वाली फील बरकरार, प्राइवेसी डिस्प्ले ने मार ली बाजी
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
Galaxy S25 Plus पर आ गई 25,000 रुपये की छूट, नया मॉडल लॉन्च होते ही धड़ाम हुई कीमत
ChatGPT बन गई दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, अब केवल टिकटॉक है आगे
ChatGPT बन गई दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप, अब केवल टिकटॉक है आगे
आईफोन प्रो मॉडल्स में टाइटैनियम की जगह एल्युमिनियम क्यों देने लगी ऐप्पल? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!
आईफोन प्रो मॉडल्स में टाइटैनियम की जगह एल्युमिनियम क्यों देने लगी ऐप्पल? कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!

वीडियोज

ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal
Ajit Pawar Case: DGCA पर FIR के लिए थाने में भारी हंगामा Rohit Pawar ने पुलिस को घेरा! | Baramati
AI, Cyber, Green-Tech: Israel के साथ Future Alliance | Paisa Live
UP Politics : गाने पर भिड़े Manoj और Akhilesh — UP की सियासत में नया बवाल! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Telangana Salary Pension: इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
इस राज्य में सफाईकर्मी को 2 लाख, इंजीनियर को 7 लाख, ड्राइवर को 1 लाख सैलरी, सुनकर चकरा जाएगा दिमाग
Meerut News: 'सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान...', ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
मेरठ: 'सात फीसदी वोट वाली AIMIM सपा की दुकान...', ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
बिहार, बंगाल, झारखंड में बड़े बदलाव की आहट! डेमोग्राफी चेंज के बीच अमित शाह ने बता दिया सरकार का क्या है प्लान
TV TRP Report: टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
टीवी पर 'तुलसी' ने जमाई धाक, नए शो ने बिगाड़ा 'अनुपमा' का खेल, जानें- टॉप 10 शोज की लिस्ट
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, नंबर 1 पर अब भी मौजूद ये भारतीय खिलाड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
'कश्मीर का बजट IMF की खैरात से भी ज्यादा...', UN में भारतीय डिप्लोमैट ने PAK-IOC की निकाल दी हेकड़ी
जमकर नाचा और पेट भर खाया... इंडियन वेडिंग में बिना बुलाए घुसा विदेशी, खातिरदारी का वीडियो वायरल
जमकर नाचा और पेट भर खाया... इंडियन वेडिंग में बिना बुलाए घुसा विदेशी, खातिरदारी का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, क्या उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के 100 मिलियन फॉलोअर्स, क्या उन्हें भी सोशल मीडिया से मिलता है पैसा?
Embed widget