एक्सप्लोरर

Honor ने भारत में लॉन्च किया स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, फीचर्स के साथ जानिए आकर्षक लॉन्च ऑफर्स

Honor CHOICE Watch: ऑनर ने भारत में आज अपने एक स्मार्टफोन के साथ स्मार्टवॉच और ईयरबड्स भी लॉन्च किया है. आइए हम आपको इस कंपनी के नए स्मार्टवॉच और ईयरबड्स के बारे में बताते हैं.

HTech: एचटेक ने आज भारत में एक नए स्मार्टफोन के साथ-साथ नया स्मार्टवॉच और ईयरबड्स लॉन्च किया है. स्मार्टफोन का नाम HONOR X9b है, जिसके बारे में हम आपको अपने पिछले आर्टिकल में बता चुके हैं. इस फोन के साथ कंपनी ने HONOR CHOICE Watch और HONOR X5 Earbuds को भी लॉन्च कर  दिया है.

HONOR CHOICE Watch

आपको बता दें कि HONOR CHOICE Watch हाल ही में चीन लॉन्च हुए Haylou Watch का रिब्रांडेड वर्ज़न है. इस स्मार्टवॉच में एक अल्ट्रा-थिन AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिससे यूजर्स सिर्फ एक ही क्लिक में SOS कॉलिंग कर सकते हैं. इसमें 120 Sports Modes भी दिए गए हैं. आइए हम आपको इस स्मार्टवॉच के फीचर्स के बारे में बताते हैं.

इसमें 1.95 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 550 निट्स ब्राइटनेस, मेटल फ्रेम का डिजाइन, सिलिकन स्ट्रैप्स, 5ATM वाटर रेसिस्टेंस, हार्ट रेट, SpO2, Bluetooth 5.3, ब्लूटूथ कॉलिंग, 300mAh की बैटरी, मैगनेटिक चार्जिंग, 12 दिन का बैटरी बैकअप, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड्स जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इस स्मार्टवॉच में मेंसुरेशन साइकिल ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, ऑल-डे हेल्थ मॉनिटरिंग, सेडेंट्री अलार्म, डीप ब्रेथिंग एक्सरसाइज़, हायड्रेशन अलर्ट जैसे भी कई खास फीचर्स मौजूद है.

ऑनर के इस स्मार्टवॉच की कीमत 6,499 रुपये है, लेकिन इसे लॉन्च ऑफर के तहत 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टवॉच को अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है. इस वॉच को खरीदने के लिए यूज़र्स को ब्लैक और व्हाइट कलर के दो ऑप्शन्स मिलेंगे. इस वॉच की सेल 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी.

HONOR CHOICE X5 Earbuds

इस ईयरबड्स में कंपनी ने 13.4mm ड्राइवर, मूविंग कॉइल लॉडस्पीकर, 30db नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट, प्रत्येक बड्स में 30mAh की बैटरी, चार्जिंग केस में 410mAh की बैटरी, सिंगल चार्ज पर 5 घंटे का प्लेबैक, चार्जिंग केस पर 35 घंटे की प्लेबैक गारंटी, ब्लूटूथ 5.3, पॉप-अप पेयर, डुअल कनेक्टिविटी, फाइंड यॉर ईयरबड्स, ईक्यू साउंड इफेक्ट, टच सेंसर जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं. Honor के इस ईयरबड्स की कीमत 1,999 रुपये है. इसे सिर्फ वाइट यानी सफ़ेद कलर के ऑप्शन में पेश किया गया है. इस ईयरबड्स को यूज़र्स 16 फरवरी की दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें: HONOR X9b भारत में हुआ लॉन्च, दमदार मजबूती और जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स से लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नया SIM या eSIM लिया है? सावधान! UPI, OTP और बैंक ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है बड़ा असर
नया SIM या eSIM लिया है? सावधान! UPI, OTP और बैंक ट्रांजैक्शन पर पड़ सकता है बड़ा असर
10 दिन में 200 टारगेट! क्या है Gospel, इजरायल का वो AI हथियार जो बदल रहा है युद्ध का तरीका?
10 दिन में 200 टारगेट! क्या है Gospel, इजरायल का वो AI हथियार जो बदल रहा है युद्ध का तरीका?
फोन की स्पीड हो गई है स्लो? स्टोरेज फुल होना ही एक वजह नहीं, यहां जान लें सारे कारण
फोन की स्पीड हो गई है स्लो? स्टोरेज फुल होना ही एक वजह नहीं, यहां जान लें सारे कारण
क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देना पड़ेगा पैसा? जानिए पेड प्लान से क्या बदल जाएगा
क्या अब WhatsApp चलाने के लिए देना पड़ेगा पैसा? जानिए पेड प्लान से क्या बदल जाएगा

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget